Hindi NewsBusiness Newsanil ambani firm reliance power loss widens 291 cr rs in Q3 share price down - Business News India

तिमाही नतीजों में अनिल अंबानी की कंपनी को बड़ा घाटा, मैनेजमेंट में बदलाव

शुक्रवार को रिलायंस पावर का शेयर भाव गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दिन शेयर का भाव 12.64 रुपये था, जो एक दिन पहले के मुकाबले 2.47% की गिरावट को दिखाता है। कंपनी का मार्केट कैप 4,297.76 करोड़ रुपये है।

तिमाही नतीजों में अनिल अंबानी की कंपनी को बड़ा घाटा, मैनेजमेंट में बदलाव
Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 28 Jan 2023 07:26 PM
हमें फॉलो करें

रिलायंस ग्रुप के मुखिया अनिल अंबानी की मुसीबतें अब भी बरकरार हैं। अब रिलायंस पावर के दिसंबर तिमाही के नतीजों ने भी झटका दिया है। दिसंबर 2022 की तिमाही में रिलायंस पावर का नेट लॉस बढ़कर 291.54 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का नेट लॉस 97.22 करोड़ रुपये था। 

खर्च और आय का हाल: दिसंबर तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 2,126.33 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 1,900.05 करोड़ रुपये था। एक साल पहले की तिमाही में इसकी कुल आय 1,858.93 करोड़ रुपये के मुकाबले 1,936.29 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने तिमाही में 178 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया और इसका कर्ज-इक्विटी अनुपात 2.03:1 रहा।

मैनेजमेंट में बदलाव: रिलायंस पावर के निदेशक मंडल ने शनिवार को हुई बैठक में अशोक कुमार पाल को 29 जनवरी, 2023 से कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है। वह चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं, जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अशोक पाल 5 साल से ज्यादा समय से कंपनी से जुड़े हुए हैं। रिलायंस पावर में शामिल होने से पहले वह दीपक नाइट्राइट लिमिटेड से जुड़े थे। उन्होंने श्रिंक पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ भी काम किया है।

शेयर भाव: बीते शुक्रवार को रिलायंस पावर का शेयर भाव गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दिन शेयर का भाव 12.64 रुपये था, जो एक दिन पहले के मुकाबले 2.47% की गिरावट को दिखाता है। कंपनी का मार्केट कैप 4,297.76 करोड़ रुपये है।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें