Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Amazon CEO Becomes the richest person ever

अमेजन के सीईओ बने अब तक के सबसे अमीर व्यक्ति, बिल गेट्स को पछाड़ा

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अब तक के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों ने अपने अरबपतियों की सूची में बेजोस को सबसे ऊपर रखा है। ब्लूमबर्ग ने कहा कि,...

एजेंसी न्यूयॉर्कThu, 11 Jan 2018 05:31 PM
हमें फॉलो करें

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस अब तक के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्लूमबर्ग और फोर्ब्स दोनों ने अपने अरबपतियों की सूची में बेजोस को सबसे ऊपर रखा है। ब्लूमबर्ग ने कहा कि, बुधवार तक बेजोस की संपत्ति 106 अरब डॉलर पर पहुंच गई है, जबकि फोर्ब्स ने इसे 105 अरब डॉलर बताया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के नाम था। 1999 में उनकी कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर थी। बेजोस की ज्यादातर संपत्ति उनके पास मौजूद अमेजन के 7.89 करोड़ शेयर से आती हैं। अमेजन (एएमजेडएन) के शेयर 2017 में करीब 57 प्रतिशत पर पहुंच गए थे। बिल गेट्स अभी भी सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज है। उनकी कुल संपत्ति करीब 92 अरब हैं।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें