Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Amazing game of inflation onion sold at Rs 80 in Aligarh and Rs 22 per kg in Rewa one liter of mustard oil reached Rs 226 in this city - Business News India

महंगाई का अजब खेल: अलीगढ़ में प्याज 80 रुपये तो रीवा में 22 रुपये किलो, इस शहर में 226 रुपये पहुंचा एक लीटर सरसों का तेल

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है और 22 गज की पिच पर बल्लेबाज चौके-छक्के लगा रहे हैं, लेकिन महंगाई की पिच पर तो सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, सोया और सूरजमुखी जैसे खाद्य तेल दोहरा शतक...

Drigraj Madheshia दृगराज मद्धेशिया, नई दिल्लीMon, 18 Oct 2021 03:28 PM
हमें फॉलो करें

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है और 22 गज की पिच पर बल्लेबाज चौके-छक्के लगा रहे हैं, लेकिन महंगाई की पिच पर तो सरसों, सोयाबीन, मूंगफली, सोया और सूरजमुखी जैसे खाद्य तेल दोहरा शतक लगाकर डटे हुए हैं। वहीं, मैसूर में वनस्पति (पैक) ने तिहरा शतक ठोंक दिया है। महंगे पेट्रोल, डीजल और एलपीजी तो पहले से ही आम आदमी को पस्त कर चुके हैं। वहीं आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए सरकार की फील्डिंग को महंगाई तहस-नहस कर रही है।

उपभोक्ता मंत्रालय पर उपलब्ध ताजा आंकड़ों के मुताबिक अलीगढ़ के खुदरा बाजारों में 15 अक्टूबर को प्याज 80 रुपये प्रति किलो की दर से बिका था तो सबसे सस्ता 22 रुपये के रेट से अंबिकापुर, रीवा और बीजापुर में। इसी तरह अगर आलू की बात करें तो बीकानेर में यह 36 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, लेकिन साहिबगंज वालों के लिए सबसे सस्ता 12 रुपये किलो भी था। टमाटर भी कम नहीं है। रायगंज में 15 अक्टूबर को 76 रुपये था तो बीजापुर में 18 रुपये और आज कुशीनगर में 80 रुपये है।

15/10/2021 को दैनिक खुदरा मूल्य की स्थिति यूनिट: (रुo/किग्राo)

वस्तुएँ

अधिकतम न्यूनतम
मूल्य केन्द्र का नाम मूल्य केन्द्र का नाम

चावल

       
60 बेंगलुरु 22 तुरा

गेहूँ

       
41 पोर्ट ब्लेयर 17 कानपुर
    17 रीवा
    17 भागलपुर
    17 मुजफ्फरपुर
    17 मालदा

आटा (गेहूं)

       
58 बल्लारी 22 झाँसी
    22 गोरखपुर
    22 अलीगढ़
    22 साहिबगंज

चना दाल

       
96 जबलपुर 64 बोडेली
96 मैसूर 64 खगरिया
         

तूर / अरहर दाल

       
125 जबलपुर 69 जगदलपुर

उड़द दाल

       
129 तिरुचिरापल्ली 75 रीवा

मूंग दाल

       
121 मैसूर 80 झाँसी

मसूर दाल

       
112 सिलिगुड़ी 65 होशंगाबाद

चीनी

       
50 पोर्ट ब्लैर 35 वापी
50 अगरतला 35 रामपुरहाट

दूध @

       
66 दंतेवाड़ा 29 वापी

मूंगफली तेल (पैक)

       
249 मुरादाबाद 140 रामपुरहाट

सरसों तेल (पैक)

       
226 पोर्ट ब्लैर 117 शिवमोगा

वनस्पति (पैक)

       
317 मैसूर 92 सूरत

सोया तेल (पैक)

       
209 साहिबगंज 103 गोरखपुर

सूरजमुखी तेल (पैक)

       
231 बीकानेर 103 गोरखपुर

पाम तेल (पैक)

       
183 लखनऊ. 93 बिलासपुर

गुड़

       
87 तुरा 32 जगदलपुर

खुली चाय

       
559 कुड्डालोर 128 सहरसा

नमक पैक *

       
31 सहारनपुर 8 वाघई
    8 मेंगलोर
         

आलू

       
36 बीकानेर 12 साहिबगंज

प्याज

       
80 अलीगढ़ 22 अंबिकापुर
    22 रीवा
    22 बीजापुर

टमाटर

       
76 रायगंज 18 बीजापुर

स्रोत:-  राज्य नागरिक आपूर्ति विभाग

अगर पिछले दो हफ्तों की बात करें तो टमाटर के भाव दोगुने बढ़े हैं। सरकार के मुताबिक टमाटर का अधिकतम मूल्य 75 और न्यूनतम 11 व मॉडल मूल्य 40 रुपये है। वहीं अगर प्याज की बात करें तो अधिकतम मूल्य 60, न्यूनतम 17 और मॉडल मूल्य 30 रुपये प्रति किलो है। तुरा में तो यह 60 रुपये किलो पहुंच गया है। वहीं, सदाबहार आलू भी कई जगहों पर 16 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो चुका है।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें