Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Advait Infratech trading today in 1 1 ratio Bonus share stock delivered 1000 percent return from IPO - Business News India
लिस्टिंग के बाद 1080% का रिटर्न, 1 पर 1 बोनस शेयर मिलने का आज रिकॉर्ड डेट 

लिस्टिंग के बाद 1080% का रिटर्न, 1 पर 1 बोनस शेयर मिलने का आज रिकॉर्ड डेट 

संक्षेप:

स्मॉल कैप कंपनी एडवेट इंफ्राटेक के शेयर आज फोकस में रह सकते हैं। कंपनी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। कंपनी के शेयर आज बुधवार को एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे।

Wed, 28 Dec 2022 08:15 AMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Advait Infratech Bonus share Record Date: स्मॉल कैप कंपनी एडवेट इंफ्राटेक के शेयर आज फोकस में रह सकते हैं। कंपनी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर देगी। कंपनी के शेयर आज बुधवार को एक्स-बोनस ट्रेड करेंगे। बता दें कि एडवेट इंफ्राटेक ने योग्य निवेशकों को 1 शेयर पर 1 शेयर बोनस के रूप में देने का फैसला किया है। बता दे, इस स्मॉल कैप कंपनी ने भी इस साल रिटर्न के मामले में दिग्गज कंपनियों को भी पीछे छोड़ दिया है। एडवेट इंफ्राटेक के शेयरों की कीमतों में साल 2022 के दौरान 400 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें कि वर्तमान में अद्वैत इंफ्राटेक लिमिटेड के शेयरों की कीमत 602 रुपये है। 

इस साल 401.67% का मल्टीबैगर रिटर्न 
एडवेट इंफ्राटेक लिमिटेड के शेयर मंगलवार को 1% की गिरावट के साथ 602 रुपये पर बंद हुए। स्टॉक बीएसई पर 28-09-2020 को लिस्ट हुआ था। शेयर अपने आईपीओ प्राइस से 1080.39% बढ़ चुका है। स्टॉक की कीमत 20 दिसंबर 2021 तक ₹81 से बढ़कर मौजूदा शेयर प्राइस तक बढ़ गई। यानी इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 643.21% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। YTD आधार पर, शेयर की कीमत 3 जनवरी 2022 के ₹120 से वर्तमान शेयर प्राइस तक बढ़ गई है। 2022 में अब तक 401.67% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

6 महीनों में स्टॉक 231.38% रिटर्न
पिछले 6 महीनों में स्टॉक ने 220.21% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है और पिछले 1 महीने में यह 0.50% गिर गया है। स्टॉक ने (15/11/2022) को ₹720.00 के 52-सप्ताह के हाई  और (24/12/2021) को ₹75.00 के 52-सप्ताह के लो  को छू लिया था। सितंबर 2022 या Q2FY23 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी के पास 73.52% की प्रमोटर शेयरहोल्डिंग और 26.48% की सार्वजनिक हिस्सेदारी है। बता दें कि इसका मार्केट कैप ₹317.73 करोड़ है और यह फर्म औद्योगिक उद्योग में काम करती है। 

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।