Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Adani Total Gas Share tumbled up to 20 Percent Adani Enterprises down 5 Percent on Hindenburg report - Business News India

20% तक लुढ़क गए अडानी ग्रुप के शेयर, Hindenburg की रिपोर्ट का असर

अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को 20% तक गिरावट आई है। अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को भी तगड़ी गिरावट आई थी। अडानी के शेयरों में यह गिरावट हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद आई है।

Vishnu लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 Jan 2023 11:30 AM
हमें फॉलो करें

बिलेनियर गौतम अडानी के मालिकाना हक वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयर शुक्रवार को धड़ाम हो गए। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को 20 पर्सेंट तक की गिरावट आई है। अडानी ग्रुप के शेयरों में बुधवार को भी तगड़ी गिरावट देखने को मिली थी। अडानी की कंपनियों के शेयरों में यह गिरावट हिंडनबर्ग (Hindenburg) की एक रिपोर्ट के बाद आई है। अमेरिकी इनवेस्टमेंट रिसर्च और एक्टिविस्ट शॉर्ट-सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर स्टॉक मनिप्युलैशन और अकाउंटिंग फ्रॉड का आरोप लगाया है।

अडानी टोटल गैस के शेयरों में 20% तक की गिरावट
अडानी ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे  हैं। सबसे ज्यादा 19.6 पर्सेंट की गिरावट अडानी टोटल गैस के शेयरों में आई है। फिलहाल, अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) के शेयर 19.36 पर्सेंट की गिरावट के साथ 2958.80 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं। अडानी टोटल गैस के शेयरों ने दिन के कारोबार के दौरान 2934.55 रुपये के निचले स्तर को छुआ है। 

लोअर सर्किट पर अडानी पावर और अडानी विल्मर के शेयर
अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयर शुक्रवार को 16.16 पर्सेंट की गिरावट के साथ 2105.95 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। अडानी पावर के शेयर 5 पर्सेंट के लोअर सर्किट के साथ 248.05 रुपये पर हैं। अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयर 5 पर्सेंट के लोअर सर्किट के साथ 517.30 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर 11.09% की गिरावट के साथ 1649.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के शेयर 4 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 684 रुपये पर हैं। इसके अलावा, NDTV के शेयर भी 5 पर्सेंट के लोअर सर्किट के साथ 256.35 रुपये पर पहुंच गए हैं।

2 दिन में 2.37 लाख करोड़ रुपये का नुकसान 
अडानी ग्रुप के शेयरों में आई गिरावट के कारण सिर्फ 2 दिन में ही ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.37 लाख करोड़ रुपये घट गया है। अडानी ग्रुप के मोस्ट वैल्यूड स्टॉक अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) का मार्केट कैप 2 दिन में ही 76,000 करोड़ घट गया है। वहीं, अडानी ट्रांसमिशन का मार्केट कैप 63700 करोड़ रुपये घट गया है।

डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

 जानें Hindi News , Business News की लेटेस्ट खबरें, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।

ऐप पर पढ़ें