शेयर बाजार में चला अडानी का 'सिक्का', ग्रुप के शेयर दिखा रहे 10 का दम

Dec 07, 2023 08:02 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Adani Group Share Performance: पिछले एक हफ्ते से शेयर मार्केट में अडानी का सिक्का चल रहा है। इनके शेयर धूम मचा रहे हैं। बाजार में ग्रुप की लिस्टेड 10 कंपनियों के शेयर हफ्ते के टॉप परफार्मर रहे।

शेयर बाजार में चला अडानी का 'सिक्का', ग्रुप के शेयर दिखा रहे 10 का दम

Adani Group Stocks: अडानी ग्रुप के शेयर पिछले एक हफ्ते से शेयर मार्केट में धूम मचा रहे हैं। बाजार में ग्रुप की लिस्टेड 10 कंपनियों के शेयर हफ्ते के टॉप परफार्मर रहे। इस अवधि में इन स्टॉक्स ने 49 रुपये से लेकर 521 रुपये प्रति शेयर तक का मुनाफा दिया है। अडानी ग्रुप के शेयरों आई उछाल के पीछे 3 राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत और हिंडनबर्ग के आरोपों से कोर्ट से मिली अच्छी खबर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पिछले एक हफ्ते में अडानी ग्रीन 50 फीसद की छलांग लगाकर 1041.70 रुपये से 1563.45 रुपये पर पहुंच गया है। अडानी टोटल गैस ने इस दौरान 43.79 फीसद की उछाल दर्ज की है और यह 732.55 रुपये से 875.70 रुपये पर पहुंच गया है।

अडानी ट्रांसमिशन की छलांग: अडानी ट्रांसमिशन यानी अडानी एनर्जी सॉल्यूशन ने भी करीब 33 फीसद की छलांग लगाई है। इस अवधि में यह 875.60 रुपये से 1164.30 रुपये पर पहुंच गया है। अडानी पावर भी करीब 30 फीसद चढ़ा है। एक हफ्ते में यह 433.10 रुपये से 560.45 रुपये पर पहुंचा है।अडानी पोर्ट 835.55 रुपये 1017.95 रुपये पहुंचा है। इसमें करीब 22 फीसद की उछाल दर्ज की है। एनडीटीवी भी 30.46% चढ़कर 285.90 रुपये पर पहुंच चुका है।

अडानी एंटरप्राइजेज भी मजबूत: अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में 20 फीसद से अधिक का उछाल आया है। यह 2396.60 रुपये से 2883.95 रुपये पर पहुंच चुका है। हालांकि, एक समय इस अवधि में 3154.55 रुपये पर पहुंच गया था। 

अगर बात करें एसीसी, अंबुजा सीमेंट और अडानी विल्मर की तो इन तीनों ने भी 13.70 फीसद से 15.02 फीसद की बढ़त हासिल की है। अंबुजा सीमेंट 15.02 फीसद चढ़कर 435.65 रुपये से 501.10 रुपये पर पहुंच गया है। अडानी विल्मर 347.30 रुपये से 396.35 रुपये पर है और एसीसी 1871.80 रुपये से 2128.25 रुपये तक पहुंचा है।

अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 15 लाख करोड़ के करीब: अगर बुधवार की बात करें तो शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच अडानी ग्रुप की कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप बुधवार को बढ़कर 14.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।  मार्केट कैप में तेजी ऊर्जा बदलाव की दिशा में वर्ष 2030 तक 75 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना के ऐलान के बाद आई। ग्रुप की कुल आठ सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर चढ़कर बंद हुए, जिनमें से कुछ शेयरों में 20 प्रतिशत तक की तेजी रही। वहीं तीन कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।  

फरवरी-मार्च में हुई थी भारी गिरावट: यह हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से फरवरी-मार्च में आई भारी गिरावट के बाद पहला मौका है, जब ग्रुप की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 15 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंचा है। जनवरी के अंत में आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडाणी ग्रुप पर कंपनियों के शेयरों की कीमतों में हेराफेरी और वित्तीय गड़बड़ियां करने के आरोप लगाए गए थे। हालांकि, ग्रुप ने इन सभी आरोपों को नकारा दिया था।

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,