अडानी की इस कंपनी पर बढ़ी निगरानी, शेयर में लगातार अपर सर्किट, BSE ने मांगा जवाब

May 30, 2023 10:12 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

आपको बता दें कि अडानी समूह ने पिछले साल दिसंबर में समाचार चैनल NDTV के संस्थापकों-प्रणय रॉय और राधिका रॉय से बड़ी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर कंपनी पर नियंत्रण हासिल कर लिया था।

अडानी की इस कंपनी पर बढ़ी निगरानी, शेयर में लगातार अपर सर्किट,  BSE ने मांगा जवाब

अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी NDTV को प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने शॉर्ट टर्म के लिए ASM फ्रेमवर्क में डाल दिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने अलग-अलग सर्कुलर में बताया कि NDTV को शॉर्ट टर्म के लिए अतिरिक्त निगरानी उपाय (ASM) फ्रेमवर्क स्टेज-1 में डाला गया है, जो 30 मई से प्रभावी है। पिछले हफ्ते, बीएसई और एनएसई ने NDTV को लॉन्ग टर्म ASM फ्रेमवर्क से हटा दिया था। ASM फ्रेमवर्क में कंपनी तब जाती है जब कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है। इसका मकसद निवेशकों के हितों की रक्षा करना होता है।

NDTV के शेयर में लगातार तेजी
इस खबर के बीच NDTV के शेयर में मंगलवार को 5% का अपर सर्किट लग गया और कीमत 250 रुपये पर पहुंच गई। पिछले कुछ दिनों से NDTV के शेयर रॉकेट की तरह बढ़ रहे हैं। एक हफ्ते में यह शेयर करीब 30% तक चढ़ गया है। शेयरों में तेजी की वजह से बीएसई ने कंपनी से प्राइव मूवमेंट पर जवाब भी मांगा है। हालांकि, मीडिया कंपनी ने अभी जवाब नहीं दिया है।

9 चैनल लॉन्च करने की योजना
हाल ही में NDTV ने बताया था कि वह चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग भाषाओं में 9 समाचार चैनल शुरू करने की योजना बनाई है। कंपनी ने बताया था कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद संबंधित चैनल शुरू करने की तारीख के बारे में शेयर बाजारों को सूचना दी जाएगी।

ये पढ़ें- 98% टूटकर ₹10 पर आया यह शेयर, अब कंपनी को मिले लगातार 6 बड़े ऑर्डर, शेयर खरीदने की मची लूट

बता दें कि अडानी समूह ने पिछले साल दिसंबर में समाचार चैनल NDTV के संस्थापकों-प्रणय रॉय और राधिका रॉय से बड़ी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर कंपनी पर नियंत्रण हासिल कर लिया था।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,