ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News Business7th pay commission latest arunachal pradesh govt hikes DA by 4 percent check detail Business News India

दीपावली पर 4% बढ़ गया डीए, इन कर्मचारियों के लिए है बड़ी सौगात

बता दें, केंद्र की ओर से डीए में बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब तक कई राज्यों ने इस पर फैसला लिया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा जैसे राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की है।

दीपावली पर 4% बढ़ गया डीए, इन कर्मचारियों के लिए है बड़ी सौगात
Deepak Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीSun, 12 Nov 2023 11:12 AM
ऐप पर पढ़ें

7th pay commission: देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस से शुरू होने वाले 5 दिनों के इस त्योहार के बीच अरुणाचल प्रदेश सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य की सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह जानकारी राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

खांडू ने अपने पोस्ट में लिखा- डीए और डीआर 1 जुलाई से 42 फीसदी से बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 तक का डीए और डीआर बकाया नकद में भुगतान किया जाएगा। आप सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री चाउना मीन, जिनके पास वित्त विभाग भी है, ने बताया कि डीए और डीआर भत्ते के मद में होने वाले खर्च को मौजूदा बजट प्रावधानों से पूरा किया जाएगा। 

बता दें कि डीए की संशोधित दरें केवल नियमित सरकारी कर्मचारियों पर लागू होंगी, जबकि डीआर का भुगतान राज्य सरकार के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को किया जाएगा।

कई राज्यों ने लिया फैसला: केंद्र सरकार की ओर से डीए में बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब तक कई राज्यों ने इस पर फैसला लिया है। हाल ही में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा जैसे राज्यों ने भी अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की है। इसी तरह, पेंशनकर्मियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें