लॉकडाउन की मार से देशभर में 70 फीसदी मजदूर बेरोजगार
अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी और सिविल सोसायटी ऑर्गनाइजेशन के सर्वे में देश में रोजगार के मोर्चे पर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पता चला है कि दो-तिहाई से ज्यादा लोगों के पास रोजी-रोटी का जरिया खत्म...

अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी और सिविल सोसायटी ऑर्गनाइजेशन के सर्वे में देश में रोजगार के मोर्चे पर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पता चला है कि दो-तिहाई से ज्यादा लोगों के पास रोजी-रोटी का जरिया खत्म हो गया है। सर्वे में आंध्र प्रदेश, बिहार, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के करीब 4000 मजदूर शामिल हुए। शोधकर्ताओं ने मजदूरों से उनकी माली हालत और फरवरी से लेकर लॉकडाउन के दौरान हो रही कमाई के बारे में सवाल पूछे। स्वरोजगार से जुड़े लोगों, दिहाड़ी मजदूरों और सामान्य नौकरीपेशा मजदूरों से भी बातचीत की गई।
यह भी पढ़ें: दुनिया के बड़े प्रोत्साहन पैकजों में से एक है भारत का आर्थिक पैकेज, निवेश आकर्षित करने पर होगा जोर
वहीं, जिन लोगों के पास रोजगार बचा है, उनकी कमाई में भारी कमी आई है। आलम यह है कि आधे से ज्यादा घरों में कुल कमाई से हफ्ते भर का जरूरी सामान खरीदना भी मुश्किल हो रहा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक लॉकडाउन की वजह से न सिर्फ बड़ी कंपनियों में कामकाज ठप हुआ है, बल्कि उसके सहारे चल रहे स्वरोजगार के तमाम धंधे भी बंद होते जा रहे हैं। यह चिंता की ज्यादा बड़ी वजह है।
गैर-कृषि क्षेत्र में कमाई 90 फीसदी घटी
सर्वे से यह भी पता चला है कि जिन लोगों के पास रोजगार बचा है, उनकी आमदनी प्रभावित हुई ’ गैर-कृषि क्षेत्र में काम करने वालों की आमदनी 90 फीसदी घटी है, पहले जहां वे हर हफ्ते औसतन 2240 रुपये कमा लेते थे, अब कमाई महज 218 रुपये ही रह गई ’ जो दिहाड़ी कामगार फरवरी महीने में हर हफ्ते औसतन 940 रुपये कमा लेता था, उसकी आमदनी करीब आधी हो गई है। ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी का आंकड़ा शहरों से थोड़ा कम है। यहां लगभग 57 फीसदी यानी हर दस में से छह लोग प्रभावित हुए हैं।
छह माह का राशन दें
- सर्वे के सुझाव में कहा गया है कि सभी जरूरतमंदों को कम से कम अगले छह महीने तक मुफ्त राशन देने का बंदोबस्त किया जाना चाहिए
- साथ ही ग्रामीण इलाकों में मनरेगा का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि वहां रह रहे ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम मिल सके
- यूनिवर्सिटी ने जरूरतमंदों की पहचान कर उनके खाते में कम से कम दो महीने सात-सात हजार रुपये डालने का इंतजाम करने की सलाह दी है
- शहरी क्षेत्र में स्थिति सबसे खराब है। हर दस में से आठ लोग रोजगार छिन गया है। यानी 80 फीसदी लोग बेरोजगार हो गए हैं।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


