11 मई से बदल गईं ये 4 चीजें, ट्रेन टिकट की बुकिंग से लेकर सस्ता साेना तक डालेगा आपकी जेब पर असर

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

लॉकडाउन 3.0 के हटने के एक हफ्ते पहले यानी 11 मई से आपकी रोtमर्रा की जिंदगी में कुछ चीजें बदल रही हैं। जैसे कोरोना महामारी के चलते 50 दिन बाद ट्रेन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो रही...

11 मई से बदल गईं ये 4 चीजें, ट्रेन टिकट की बुकिंग से लेकर सस्ता साेना तक डालेगा आपकी जेब पर असर

लॉकडाउन 3.0 के हटने के एक हफ्ते पहले यानी 11 मई से आपकी रोtमर्रा की जिंदगी में कुछ चीजें बदल रही हैं। जैसे कोरोना महामारी के चलते 50 दिन बाद ट्रेन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो रही है। 11 से 15 मई के बीच आपके पास मोदी सरकार से सस्ता सोना खरीदने का मौका है। वहीं 11 मई को जनधन खाताधारक (महिला), जिनके अकाउंट की आखिरी अंक 8 या 9 है, वो गरीब कल्याण योजना के तहत दूसरी किस्त का 500 रुपये निकाल सकते हैं। वहीं कुछ बदलाव 12 मई से दिखेंगे, जैसे दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई की नई दरें 12 से लागू होंगी। 

ट्रेन की छुक-छुक से कम होगी लॉकडाउन की धुक-धुक, बुकिंग आज से

लॉकडाउन और कोरोना महामारी के चलते 50 दिनों के बाद 12 मई से 15 जोड़ी यात्री ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू हो रहा है। इसके लिए आज यानी सोमवार से बुकिंग भी की  जानी है। ररेल मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली से देश के 15 प्रमुख शहर जोड़े जाएंगे। इन ट्रेनों की बुकिंग केवल ऑनलाइन होगी और स्टेशन पर टिकट नहीं बेचा जाएगा। संकेत हैं कि इसके बाद दूसरे रूट के लिए भी ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। ये ट्रेन नई दिल्ली से डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, रांची, मुंबई सेंट्रल, बेंगलुरु, बिलासपुर, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए संचालित होंगी। (विस्तृत खबर के लिए यहां टैप करें )

8 या 9 अंक वाले जनधन खाताधारक दूसरी किस्त के पैसे निकाल पाएंगे

सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना  के तहत महिला खाताधारकों के खाते में 500 रुपये की दूसरी किस्त डाल दी है। इस महीने अब तक 10 करोड़ से अधिक जनधन महिला खाताधारकों के 500-500 रुपये डाले जा चुके हैं।  4 मई से खाता नंबर के हिसाब से ये पैसे निकालने की भी सुविधा दे दी गई थी। 11 मई तक आखिरी संख्या 8 या 9 अंक वाले खाताधारक अपने पैसे निकाल सकते हैं। (विस्तृत खबर के लिए यहां टैप करें )

सस्त सोना खरीदने का मौका

मोदी सरकार सोने में निवेश के लिए एक और मौका 11 मई यानी आज से देने जा रही है। इसके लिए आरबीआई ने सोने का मूल्य भी निर्धारित कर दिया है। यह अप्रैल से सस्ता है और स्वर्ण बांड की इस किस्त के लिए निर्गम मूल्य 4,590 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।  सॉवरेन गोल्ड बांड योजना 2020-21 की दूसरी श्रृंखला 11 मई 2020 से खुलकर 15 मई 2020 तक अभिदान के लिए खुली रहेगी। इस स्कीम में निवेश करने पर आप टैक्स बचा सकते हैं. स्कीम के तहत निवेश पर 2.5 फीसदी का सालाना ब्याज मिलेगा।  (विस्तृत खबर के लिए यहां टैप करें )

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का सस्ता लोन

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स  आधारित ब्याज दरों में पांच से 15 आधार (0.05%-0.15%) अंकों की कटौती करने की घोषणा की है।  क ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह कटौती एमसीएलआर से जुड़े सभी ऋण के लिए है। ओवरनाइट एमसीएलआर को 15 आधार अंक घटाकर 7.15 प्रतिशत, 1 महीने की एमसीएलआर को 10 आधार अंक घटाकर 7.25 प्रतिशत, 3 महीने और 6 महीने के एमसीएलआर को पांच आधार अंक कमकर 7.40 प्रतिशत और 7.55 प्रतिशत कर दिया गया है। नई दरें 11 मई से प्रभावी हो रही हैं।

SBI ने घटाया FD रेट

भारतीय स्टेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज में कटौती की है। दो करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर एसबीआई की नई दरें 12 मई 2020 से लागू होंगी। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने ​3 साल की अवधि वाली एफडी पर ब्याज दरें 0.20 फीसदी तक घटा दी है। अब आपको 7 से 45 दिन की एफडी पर 3.3% ब्याज मिलेगा, 46 से 179 दिन - 4.3%, 180 से 210 दिन की एफडी पर 4.8%, 211 से दिन लेकर 1 साल तक की एफडी पर  4.8%, 1 से 2 साल तक की एफडी पर  5.5%, 2 से 3 साल तक की एफडी पर 5.5% और  3 से 5 साल तक की एफडी पर  5.7% ब्याज मिलेगा।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,