Stocks to Watch: वोडाफोन आइडिया, हुंडई इंडिया, एनबीसीसी इंडिया, HUDCO समेत 10 शेयर पर रखें नजर
Stocks to Watch: आज घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल की उम्मीद है। ऐसे में कुछ स्टॉक निवेशकों को आकर्षित कर सकते हैं और आज इनमें हलचल देखने को मिल सकती है। विभिन्न अपडेट्स की वजह से से आज वोडाफोन आइडिया, हुंडई इंडिया, एनबीसीसी इंडिया, HUDCO समेत 10 शेयर खबरों में हैं।
Stocks to Watch: आज घरेलू शेयर मार्केट में बंपर उछाल की उम्मीद है। ऐसे में कुछ स्टॉक निवेशकों को आकर्षित कर सकते हैं और आज इनमें हलचल देखने को मिल सकती है। विभिन्न अपडेट्स की वजह से से आज वोडाफोन आइडिया, हुंडई इंडिया, एनबीसीसी इंडिया, HUDCO समेत 10 शेयर खबरों में हैं।
वोडाफोन आइडिया
वोडाफोन आइडिया को उसके प्रमोटर वोडाफोन ग्रुप से संशोधित समझौते के तहत 5,836 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह लंबे समय से चली आ रही देनदारी सुलझाने से जुड़ा है, जिससे शेयर बाजार में निवेशकों की रुचि बढ़ेगी।
हुंडई इंडिया
हुंडई ने बुधवार को घोषणा की कि 1 जनवरी 2026 से गाड़ियों के दाम बढ़ाए जाएंगे। बढ़ते इनपुट लागत के असर को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
एनबीसीसी इंडिया
कंपनी को तीन घरेलू ठेके मिले हैं, जिनकी कुल कीमत 220.31 करोड़ रुपये है। इसमें कनारा बैंक का 163.12 करोड़ का बेंगलुरु मुख्यालय प्रोजेक्ट और नवोदय विद्यालय समिति के महाराष्ट्र व तेलंगाना में स्कूल कार्य के दो ऑर्डर शामिल हैं। इससे कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है।
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (HUDCO)
HUDCO ने वित्तीय वर्ष 26 के पहले नौ महीनों में कुल 1.39 लाख करोड़ रुपये के प्रोविजनल लोन सैंक्शन हासिल किए। तीसरी तिमाही में ही 46,167 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए।
आरबीएल बैंक
बैंक का विदेशी शेयरहोल्डिंग को अस्थायी रूप से 24% तक सीमित करने का प्रस्ताव वर्तमान नियामक ढांचे में मंजूर नहीं हुआ।
एनसीसी
कंपनी को दिसंबर में चार नए ऑर्डर मिले, जिनकी कुल कीमत जीएसटी 1,237.24 करोड़ रुपये है।
रेडिंगटन
कंपनी को गुरुग्राम सीजीएसटी आयुक्तालय से जीएसटी मूल्यांकन आदेश मिला, जिसमें 148.33 करोड़ रुपये (ब्याज व जुर्माना सहित) की मांग की गई। यह वित्तीय वर्ष 19-22 के इनपुट टैक्स क्रेडिट अस्वीकार से जुड़ा है।
ब्लू डार्ट एक्सप्रेस
कंपनी की सहायक ब्लू डार्ट एविएशन पर लगाए गए 420.79 करोड़ रुपये के प्रस्तावित जीएसटी डिमांड को टैक्स अधिकारीयों ने ज्यादातर वापस ले लिया। अप्रैल 2021 से मार्च 2023 की अवधि के लिए केवल 64.98 लाख रुपये बरकरार रहे।
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन
कंपनी ने महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के साथ 5,000 करोड़ रुपये के रुपए टर्म लोन समझौता किया। इसमें से 3,000 करोड़ पहले ही वितरित हो चुके हैं।
बर्जर पेंट्स इंडिया
प्रमोटर यूके पेंट्स (इंडिया) ने जेनसन एंड निकोलसन (एशिया) से 14.48% हिस्सेदारी खरीदी। इससे उसकी कुल हिस्सेदारी 64.57% हो गई, जो पुनर्गठन का हिस्सा है।

लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
और पढ़ें



