आज के स्टॉक पिक्स: नायका, पीसी ज्वेलर, IRFC समेत इन 7 शेयरों में बड़ी हलचल की उम्मीद

Apr 07, 2026 08:44 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

आज कार्पोरेट जगत से कई बड़ी खबरें हैं, जिनका असर आज शेयर मार्केट में संबंधित कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। नायका, पीसी ज्वेलर, आईआरएफसी, टीटागढ़ रेल, अंबुजा सीमेंट, फिनो पेमेंट्स बैंक, एनएमडीसी जैसी कंपनियों के बड़े अपडेट्स से इनके शेयर आज फोकस में होंगे।

आज के स्टॉक पिक्स: नायका, पीसी ज्वेलर, IRFC समेत इन 7 शेयरों में बड़ी हलचल की उम्मीद

आज के स्टॉक पिक्स: आज कार्पोरेट जगत से कई बड़ी खबरें हैं, जिनका असर आज शेयर मार्केट में संबंधित कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। नायका, पीसी ज्वेलर, आईआरएफसी, टीटागढ़ रेल, अंबुजा सीमेंट, फिनो पेमेंट्स बैंक, एनएमडीसी जैसी कंपनियों के बड़े अपडेट्स से इनके शेयर आज फोकस में होंगे।

नायका (FSN E-Commerce Ventures)

ब्यूटी और फैशन रिटेलर नायका की पैरेंट कंपनी FSN E-Commerce Ventures ने सोमवार देर रात स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह दीपिका पादुकोण के स्किनकेयर ब्रांड 82°E में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। इस अपडेट के बाद आज इसके शेयरों पर बाजार की नजर रहेगी। सोमवार को नायका के शेयर 2.59 प्रतिशत चढ़कर 252.36 रुपये पर बंद हुए थे।

पीसी ज्वेलर

PC Jeweller ने मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू में सालाना आधार पर 32% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी के अच्छे नतीजे आज निवेशकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। सोमवार को पीसी ज्वेलर के शेयर 3.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 8.51 रुपये पर बंद हुए।

IRFC

रेल मंत्रालय के अधीन नवरत्न कंपनी IRFC ने महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड को ₹1,000 करोड़ का टर्म लोन दिया है। इस खबर का असर आज आईआरएफसी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। सोमवार को यह रेलवे स्टॉक 1.15% ऊपर 92.90 रुपये पर बंद हुआ।

फिनो पेमेंट्स बैंक

फिनो पेमेंट्स बैंक ने लोन रेफरल में Q3FY26 की तुलना में 96% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है। पार्टनर संस्थाओं के माध्यम से लोन वितरण ₹600 करोड़ तक पहुंच गया, जो कंपनी के स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) में बदलाव की दिशा में बढ़ते क्रेडिट अवसरों को दिखाता है।

NMDC

सरकारी कंपनी NMDC ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसने लौह अयस्क (iron ore) की कीमतों में 11% तक की बढ़ोतरी की है। देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी के मुताबिक नई दरें 5 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो गई हैं। सोमवार को एनएमडीसी के शेयर 4.50 पर्सेंट उछलकर 81.59 रुपये पर बंद हुए।

Titagarh Rail

टीटागढ़ रेल के एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, उसकी सहायक कंपनी को शिपबिल्डिंग डेवलपमेंट स्कीम के तहत फल्टा में ₹610 करोड़ के ब्राउनफील्ड विस्तार प्रोजेक्ट के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस अपडेट का असर आज कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। सोमवार को यह रेलवे स्टॉक करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 639.10 रुपये पर बंद हुए।

अंबुजा सीमेंट

सांगी इंडस्ट्रीज के शेयरों पर 6 अप्रैल से ट्रेडिंग सस्पेंड कर दी गई है, क्योंकि कंपनी का Ambuja Cements में मर्जर हो रहा है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,