आज के स्टॉक पिक्स: कोल इंडिया, रेलटेल, GR इन्फ्रा समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

पावर, रेलवे और डिजिटल सेक्टर की कंपनियां तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रही हैं, जिसका असर आज उनके शेयरों के प्रदर्शन पर दिख सकता है। आइए देखें किन कंपनियों को लेकर क्या हैं अपडेट्स...

आज के स्टॉक पिक्स: कोल इंडिया, रेलटेल, GR इन्फ्रा समेत इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर

शेयर बाजार में हाल के दिनों में कई कंपनियों को बड़े प्रोजेक्ट और ऑर्डर मिले हैं, जिससे निवेशकों की नजर इन शेयरों पर टिक गई है। पावर, रेलवे और डिजिटल सेक्टर की कंपनियां तेजी से अपने कारोबार का विस्तार कर रही हैं, जिसका असर आज उनके शेयरों के प्रदर्शन पर दिख सकता है। आइए देखें किन कंपनियों को लेकर क्या हैं अपडेट्स...

NLC India: कोयला उत्पादन शुरू, पावर प्रोजेक्ट को मिलेगा सहारा

एनएलसी इंडिया के लिए बड़ी राहत की खबर है। कंपनी और यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम के ज्वाइंट वेंचर ने पचवाड़ा साउथ कोल ब्लॉक में कोयला उत्पादन शुरू कर दिया है। इस खदान में करीब 264.84 मिलियन टन कोयले का भंडार है और हर साल लगभग 9 मिलियन टन कोयला निकाला जाएगा। यही कोयला घाटमपुर में बन रहे 3x660 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट में इस्तेमाल होगा, जिससे कंपनी की ऊर्जा उत्पादन क्षमता और कमाई दोनों मजबूत होंगी।

शेयर प्राइस ट्रेंड: शुक्रवार को यह शेयर 1.25 प्रतिशत ऊपर 270.80 रुपये पर बंद हुआ था। पिछले 5 सत्रों में यह 3.64% चढ़ा है। जबकि, पिछले एक महीने में 7 प्रतिशत से अधिक उछला है।

GR इन्फ्रा पोजेक्ट्स: हाईवे और बैटरी स्टोरेज से दोहरी कमाई का मौका

GR इन्फ्रा पोजेक्ट्स को गुजरात में NHAI का 1,453 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है, जिसमें दो लेन सड़क को चार लेन में बदला जाएगा। इसके अलावा कंपनी को NTPC से 413 करोड़ रुपये का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट भी मिला है। इन दोनों ऑर्डर से कंपनी के ऑर्डर बुक में मजबूती आएगी और भविष्य की ग्रोथ को सहारा मिलेगा।

शेयर प्राइस ट्रेंड: GR इन्फ्रा पोजेक्ट्स के शेयर शुक्रवार को 2.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 802.95 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले 5 सेशन में यह स्टॉक 3.60 प्रतिशत टूटा है। पिछले एक महीने में 13 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है।

रेलटेल: डिजिटल और हेल्थ सेक्टर में तेजी

रेलटेल को 444 करोड़ रुपये का बड़ा आईटी प्रोजेक्ट मिला है, जो KSWAN 3.0 से जुड़ा है। इसके साथ ही मुंबई पोर्ट अथॉरिटी से 13 करोड़ रुपये का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम प्रोजेक्ट भी मिला है। इन ऑर्डर से साफ है कि कंपनी डिजिटल और ई-गवर्नेंस सेक्टर में तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

शेयर प्राइस ट्रेड: रेलटेल के शेयर शुक्रवार को 3.27 पर्सेंट टूटकर 260 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन के दौरान यह स्टॉक करीब पौने दो फीसद टूटा है और पिछले एक महीने में 11.43 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

दीपक बिल्डर्स: IOC से बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट

दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया को IOC की पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप में 474 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। इस ऑर्डर के बाद कंपनी का कुल ऑर्डर बुक करीब 2,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है, जो इसके विस्तार के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।

शेयर प्राइस ट्रेंड: दीपक बिल्डर्स के शेयर शुक्रवार को 13.65 पर्सेंट की भारी गिरावट के साथ 58.94 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले 5 सत्रों में यह स्टॉक करीब 16 प्रतिशत लुढ़क चुका है। जबकि, पिछले एक महीने में करीब 19 फीसद का गोता लगा चुका है।

कोल इंडिया: अब क्लीन एनर्जी की ओर बढ़ता कदम

कोल इंडिया को 1,057 करोड़ रुपये का बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला है। साथ ही कंपनी ने दामोदर वैली कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर नई जॉइंट वेंचर कंपनी भी बनाई है। इससे साफ है कि कोल इंडिया अब पारंपरिक कोयला कारोबार के साथ-साथ नई ऊर्जा तकनीकों में भी निवेश कर रही है।

शेयर प्राइस ट्रेड: कोल इंडिया के शेयर शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 445.10 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 सत्रों में इसने 3.39 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,