आज के स्टॉक पिक्स: खबरों में क्यों हैं विप्रो, SBI कार्ड्स, हीरो समेत ये 8 कंपनियां, शेयर पर रखें नजर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • आज के स्टॉक पिक्स: आज कई कंपनियों के अपडेट्स सुर्खियों में हैं
  • विप्रो में जहां टॉप लेवल पर कई बदलाव हुए हैं तो वहीं MM Forgings के CFO के इस्तीफे की खबर है
  • एसबीआई कार्ड्स में भी नई नियुक्ति हुई है
  •  आइए देखें इनके साथ-साथ कुछ अन्य कंपनियों के क्या अपडेट्स हैं…
आज खबरों में क्यों हैं विप्रो, SBI कार्ड्स समेत ये 8 कंपनियां, शेयर पर रखें नजर

आज के स्टॉक पिक्स: आज कई कंपनियों के अपडेट्स सुर्खियों में हैं। विप्रो में जहां टॉप लेवल पर कई बदलाव हुए हैं तो वहीं MM Forgings के CFO के इस्तीफे की खबर है। एसबीआई कार्ड्स में भी नई नियुक्ति हुई है। रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने गुरुग्राम के सेक्टर 92 में करीब 17.2 एकड़ जमीन पर एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए डील की है तो Varun Beverages ने डिविडेंड का ऐलान किया है। ऐसे में इन कंपनियों के शेयरों में आज बड़ी हलचल की उम्मीद है। आइए देखें इनके साथ-साथ कुछ अन्य कंपनियों के क्या अपडेट्स हैं…

विप्रो

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो के टेक्नोलॉजी सर्विसेज ग्लोबल बिजनेस लाइंस (GBLs) के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग पार्टनर नगेंद्र बंडारू को अब एआई-नेटिव बिजनेस एंड प्लैटफॉर्म्स यूनिट का सीईओ नियुक्त किया गया है। वे कंपनी में सीनियर मैनेजरियल पर्सनल के रूप में भी अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। वहीं, कंवर सिंह को टेक्नोलॉजी सर्विसेज GBLs का नया प्रेसिडेंट और मैनेजिंग पार्टनर बनाया गया है।

इसी बीच, सुजैन डैन ने अमेरिकाज-2 स्ट्रैटेजिक मार्केट यूनिट के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है और वे कंपनी के बाहर नए अवसर तलाशेंगी। कंपनी ने AI आधारित बिजनेस को मजबूत करने के लिए एक नई यूनिट भी लॉन्च की है, जिसका मकसद एंटरप्राइज लेवल पर एडवांस AI सॉल्यूशंस तैयार करना है।

MM Forgings में CFO का इस्तीफा

ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी MM Forgings में बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर आर. वेंकटाकृष्णन ने उम्र और स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 1 अप्रैल से प्रभावी हो गया है।

ग्लेनमार्क की नई रणनीति

ग्लेनमार्क की अमेरिकी युनिट अब अपने दवा ब्रांड Ryaltris के पूरे कमर्शियल ऑपरेशन और डिस्ट्रीब्यूशन को खुद संभालेगी। यह दवा एलर्जी से जुड़ी समस्या, खासकर सीजनल एलर्जिक राइनाइटिस के इलाज में इस्तेमाल होती है और अमेरिका में 2022 में लॉन्च की गई थी।

प्रेस्टीज एस्टेट्स का बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट

रियल एस्टेट कंपनी प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स ने गुरुग्राम के सेक्टर 92 में करीब 17.2 एकड़ जमीन पर एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट किया है। इस प्रोजेक्ट में लगभग 30 लाख वर्ग फुट का डेवलपमेंट होगा और इसकी कुल वैल्यू करीब 4,200 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ल्यूपिन का अंतरराष्ट्रीय विस्तार

फार्मा कंपनी Lupin की नीदरलैंड्स स्थित सब्सिडियरी नैनोमी BV ने फिलीपींस की कंपनी मल्टी केयर फार्मास्युटिकल्स में 43.38% हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है। यह डील करीब 39.6 मिलियन डॉलर की है और मई 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।

Varun Beverages का डिविडेंड ऐलान

पेप्सीको की बॉटलिंग पार्टनर वरुण बेवरेजेज ने 8 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसी दिन यह तय होगा कि किन शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025 के लिए 0.50 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलेगा।

एसबीआई कार्ड्स में नई नियुक्ति

एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज ने अमित बत्रा को EVP और चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर नियुक्त किया है। वे 1 जुलाई 2026 से अपना कार्यभार संभालेंगे।

हीरो मोटाकॉर्प

देश की प्रमुख टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटाकॉर्प ने Euler Motors में 210 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस निवेश के बाद कंपनी की हिस्सेदारी 36.67% हो गई है, जिससे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर में उसकी पकड़ और मजबूत होगी।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़आज खबरों में क्यों हैं विप्रो, SBI कार्ड्स समेत ये 8 कंपनियां, शेयर पर रखें नजर