क्रिसमस पर आज बंद रहेगा शेयर मार्केट, नए साल 2026 की छुट्टियों की लिस्ट भी देखें
Holiday List 2026: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), क्रिसमस के अवसर पर गुरुवार, 25 दिसंबर, 2025 को ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। यह साल 2025 की आखिरी स्टॉक मार्केट हॉलीडे होगा। यूके, यूएस और यूरोप सहित अधिकांश वैश्विक बाजार भी गुरुवार को बंद रहेंगे।

गुरुवार को एनएसई और बीएसई में स्टॉक, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (एसएलबी) खंडों में कोई व्यापार या सेटलमेंट नहीं होगा। इसके अलावा, करेंसी और कमोडिटी बाजार भी कल बंद रहेंगे।
बाजारों में ट्रेडिंग शुक्रवार, 26 दिसंबर, 2024 को फिर से शुरू होगा। भारतीय बाजारों की अगली छुट्टी 26 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगी।
2026 हॉलीडे लिस्ट
26-जनवरी-2026 सोमवार गणतंत्र दिवस
3-मार्च-2026 मंगलवार होली
26-मार्च-2026 गुरुवार श्री राम नवमी
31-मार्च-2026 मंगलवार श्री महावीर जयंती
3-अप्रैल-2026 शुक्रवार गुड फ्राइडे
14-अप्रैल-2026 मंगलवार डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
1-मई-2026 शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
28-मई-2026 गुरुवार बकरी ईद
26-जून-2026 शुक्रवार मुहर्रम
14-सितंबर-2026 सोमवार गणेश चतुर्थी
2-अक्टूबर-2026 शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20-अक्टूबर-2026 मंगलवार दशहरा
10-नवंबर-2026 मंगलवार दिवाली-बलिप्रतिपदा
24-नवंबर-2026 मंगलवार प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
25-दिसंबर-2026 शुक्रवार क्रिसमस
शनिवार / रविवार को पड़ने वाली छुट्टियां इस प्रकार हैं:
15-फरवरी-2026 रविवार महाशिवरात्रि
21-मार्च-2026 शनिवार ईद-उल-फितर (रमजान ईद)
15-अगस्त-2026 शनिवार स्वतंत्रता दिवस
8-नवंबर-2026 रविवार दिवाली लक्ष्मी पूजन
स्रोत: NSE