आखिरी मिनटों में शेयर बाजार का यू-टर्न, 52 वीक लो से सेंसेक्स रिकवर, रेड जोन में बंद
मुख्य बातें
- Stock Market Today: गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से भूचाल आ गया
- दोपहर करीब 2 बजे तक सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूट चुका था
- इस दौरान सेंसेक्स ने 52 वीक लो को टच किया
- हालांकि, कुछ देर बाद इंडेक्स रिकवर भी हुए लेकिन क्लोजिंग लाल निशान पर ही हुई

Stock Market Today Live : सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से भूचाल आ गया। दोपहर करीब 2 बजे तक सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूट चुका था। इस दौरान सेंसेक्स ने 71,292.88 अंक के स्तर को टच किया। यह सेंसेक्स के 52 हफ्ते का लो है। वहीं, निफ्टी 400 अंक तक क्रैश होकर 22200 अंक के स्तर पर आ गया। इस गिरावट के कारण निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए हैं। हालांकि, दोपहर 3 बजे के बाद शेयर बाजार ने यू-टर्न लिया और सेंसेक्स-निफ्टी इंडेक्स निचले स्तर से रिकवर हुए। इसके बावजूद दोनों इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 570.59 अंक टूटकर 71,909.70 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 198.50 अंक गिरकर 22,421.95 अंक पर रहा।
1:00 PM: दोपहर 12 बजते ही शेयर मार्केट भरभरा कर गिरने लगा। ससेंसेक्स अब 802 अंक नीचे 71678 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 272 अंक नीचे 22347 पर आ गया है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का का मार्केट कैप अब 471 लाख करोड़ से घटकर 464 लाख करोड़ रुपये रह गया है। इससे निवेशकों के 7 लाख करोड़ डूब गए।
Stock Market Today Live 12:45 PM: आज शेयर मार्केट में सुबह से ही गिरावट है, लेकिन दोपहर 12 बजते ही यह गिरावट और तेज हो गई। सेंसेक्स अब 605 अंक नीचे 71874 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 242 अंक नीचे 22377 पर आ गया है।
Stock Market Today Live 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज अक्टूबर के पहले ही दिन लाल निशान से हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 287 अंकों के नुकसान के साथ 72193 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 76 अंक नीचे 22544 से 1 अक्टूबर के कारोबार की शुरुआत की।
इससे पहले सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 22,632 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो बुधवार के स्तर से नीचे है। बता दें सितंबर के आखिरी कारोबारी सत्र में निफ्टी 95 अंक यानी 0.42% गिरकर 22,620 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 48 अंक यानी 0.07% गिरकर 72,480.29 पर रहा।
Sensex- Nifty के लिए आज 22,600 अहम स्तर
तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार 22,600 का स्तर निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट है। इसके ऊपर टिकने पर रिकवरी की कोशिश देखने को मिल सकती है, जबकि इसके नीचे निर्णायक गिरावट बाजार में और कमजोरी का संकेत दे सकती है। सेंसेक्स के लिए 72,000-72,200 पर अहम सपोर्ट और 72,700-73,000 तत्काल बाधा के रूप में देखा जा रहा है।
FII की भारी बिकवाली चिंता बढ़ा रही
30 सितंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयरों में करीब ₹10,148 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की। यह करीब छह महीने में उनकी सबसे बड़ी एकदिनी बिकवाली रही। इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने करीब ₹11,272 करोड़ की खरीदारी की। सितंबर में FII की कुल बिकवाली करीब ₹44,013 करोड़ पहुंच गई।
ग्लोबल मार्केट का क्या है हाल
एशियाई बाजारों में गुरुवार को तस्वीर मिश्रित रही। जापान का निक्केई करीब 0.86% ऊपर, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 0.8% नीचे था। अमेरिकी बाजार में डाऊ जोंस और एसएंडपी 500 कमजोर रहे, जबकि नैस्डैक मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
कच्चा तेल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड: ब्रेंट क्रूड करीब $98 प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जबकि अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड यील्ड 5.3% के ऊपर रहने से रिस्क वाली एसेट्स पर दबाव बना हुआ है। दूसरी ओर, उम्मीद से नरम अमेरिकी महंगाई आंकड़ों ने अक्टूबर में अमेरिकी फेड की संभावित दर बढ़ोतरी को लेकर आशंकाएं कुछ कम की हैं।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)


