शेयर बाजार में बुधवार को भी बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 48.78 अंक की गिरावट के साथ 72,480.29 अंक पर बंद हुआ
  • वहीं, एनएसई निफ्टी 95.75 अंक टूटकर 22,620.45 अंक पर ठहरा

share market live updates nse bse
Share Market Live Updates

Stock Market Today Live: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को भी दबाव में नजर आए। सप्ताह के तीसरे दिन बीएसई सेंसेक्स 48.78 अंक की गिरावट के साथ 72,480.29 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 95.75 अंक टूटकर 22,620.45 अंक पर ठहरा।

12:48 PM: शेयर मार्केट अब तेजी की पटरी पर लौट आया है। सेंसेक्स 522 अंक ऊपर 73000 के पार है। प्राइवेट बैंक और IT स्टॉक्स में तेजी है। ICICI बैंक में 3.17 और कोटक बैंक में 2.82 प्रतिशत की तेजी है। एक्सिस बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक भी सेंसेक्स टॉप गेनर में हैं।

Stock Market Today Live 9:30 AM: सेंसेक्स तेजी का दोहरा शतक लगाकर 209 अंक ऊपर 72738 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स को इस लेवल तक पहुंचाने में टीसीएस (2.33%), टेक महिंद्रा (1.80%) इंडिगो (1.60%) और एचीएलटेक (1.60%) का हाथ है। सेंसेक्स के उलट निफ्टी की चाल कमजोर है और 15 अंक नीचे 22699 पर है।

Stock Market Today Live 9:20 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 72441 के लेवल पर खुला। हालांकि, 5 मिनट बाद ही 98 अंकों की तेजी के साथ 72628 पर पहुंच गया। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 22665 पर खुलकर 22728 तक पहुंचा और अब 9 अंक नीचे 22707 पर है।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 30 सितंबर को कारोबार की शुरुआत सुस्त रह सकती है। गिफ्ट निफ्टी के संकेतों से घरेलू बाजार में हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, एशियाई बाजारों में शुरुआती तेजी से भारतीय बाजार को कुछ सपोर्ट मिल सकता है। निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक बॉन्ड यील्ड और विदेशी बाजारों के संकेतों पर रहेगी।

मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरा बाजार

मंगलवार, 29 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र गिरावट रही। निफ्टी 50 करीब 0.42 फीसदी गिरकर 22,683 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 72,480 के आसपास रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली।

गिफ्ट निफ्टी से क्या संकेत?

बुधवार सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 22,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 29 अंक नीचे था। इससे भारतीय बाजार में सपाट से हल्की कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, शुरुआती संकेत पूरे दिन के बाजार रुख की गारंटी नहीं देते। कारोबार के दौरान घरेलू और वैश्विक संकेतों के आधार पर दिशा बदल सकती है।

निफ्टी के लिए 22,600 का स्तर बेहद अहम

निफ्टी 50 मंगलवार को अपने 200-वीक मूविंग एवरेज के करीब पहुंच गया। यह स्तर करीब 22,600 पर है। कोविड संकट के बाद पहली बार निफ्टी इस महत्वपूर्ण साप्ताहिक औसत के इतने करीब आया है।

एलकेपी सिक्योरिटिज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे के मुताबिक, 22,600 निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट है। यदि इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिकता है तो ऊपरी स्तरों की ओर रिकवरी की कोशिश हो सकती है। वहीं 22,600 के नीचे निर्णायक ब्रेक बाजार में और तेज करेक्शन का संकेत दे सकता है। ऊपर की तरफ 22,800 तत्काल रेजिस्टेंस है।

सेंसेक्स में 72,000-72,200 का सपोर्ट जोन

सेंसेक्स के लिए भी 72,000-72,200 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा। सेंसेक्स का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर फिलहाल साइडवेज से कमजोर बना हुआ है। अगर सेंसेक्स 72,000-72,200 के सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहता है तो 72,700 से 73,000 की तरफ रिकवरी की संभावना बन सकती है। इसके विपरीत 72,000 के नीचे निर्णायक कमजोरी बाजार पर दबाव बढ़ा सकती है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर बाजार में बुधवार को भी बिकवाली, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर बंद