Stock Market Today: सेंसेक्स में 509.73 अंक की तेजी, निफ्टी में भी बड़ी उछाल

Apr 07, 2026 03:45 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Stock Market Today 7 April: सेंसेक्स आज मंगलवार को 509.73 अंक या फिर 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 74616.58 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी50 क्लोजिंग के टाइम पर 0.68 प्रतिशत या फिर 155.40 अंक की बढ़त के साथ 23123.65 अंक रहा है।

Stock Market Today: सेंसेक्स में 509.73 अंक की तेजी, निफ्टी में भी बड़ी उछाल

Stock Market Closing Today: लगातार तीसरे कारोबारी दिन को सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल देखने को मिली है। सेंसेक्स आज मंगलवार को 509.73 अंक या फिर 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 74616.58 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी50 क्लोजिंग के टाइम पर 0.68 प्रतिशत या फिर 155.40 अंक की बढ़त के साथ 23123.65 अंक रहा है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 74686.32 अंक और निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 23,153.85 अंक रहा है।

सेंसेक्स की टॉप 30 में से 21 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल टीसीएस के शेयरों में दर्ज की गई है। टीसीएस, एचसीएल, भारती एयरटेल और इंफोसिस के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। बता दें, इंडिगो, ट्रेंट, एसबीआई के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है।

सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में 1-1 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली थी।

Stock Market Today Live 7 April 1:45 PM: घरेलू शेयर मार्केट अब तेजी के ट्रैक पर लौट आया है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 73282 से उठकर अब 293 अंकों की बढ़त के साथ 74400 पर पहुंच गया है। निफ्टी में भी 89 अंकों की बढ़त है। यह 23057 पर पहुंच गया है। एनएसई पर 1078 स्टॉक्स लाल और 2076 हरे निशान पर हैं। जबकि, 159 स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी चल रही है। इनमें अपर सर्किट लगा है।

Stock Market Today Live 7 April 12:50 PM: घरेलू शेयर मार्केट रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 73282 से उठकर अब केवल 63 अंक नीचे है। हालांकि, यह 74000 के पार पहुंच गया है। निफ्टी में भी गिरावट अब केवल 32 अंकों की रह गई है। यह 22935 पर है। एनएसई पर 1168 स्टॉक्स लाल और 1913 हरे निशान पर हैं। जबकि, 147 स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी चल रही है। इनमें अपर सर्किट लगा है।

Stock Market Today Live 7 April 11:40 AM: घरेलू शेयर मार्केट रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 73282 से उठकर अब 74000 के पार पहुंच गया है। निफ्टी में भी गिरावट अब केवल 46 अंकों की रह गई है। यह 22921 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में विप्रो (3.32%), हिन्डाल्को (2.58%), टीसीएस (2.44%), एचसीएल टेक (2.29%) और इन्फोसिस (2.04%) हैं।

Market Today Live 7 April 10:25 AM: सेंसेक्स अब 109 अंकों की गिरावट के साथ 73997 पर है। यह दिन के निचले स्तर 73282 से करीब 700 अंक से अधिक की रिकवरी कर चुका है। जबकि, निफ्टी 35 अंक नीचे 22931 के लेवल पर है। आज यह दिन के निचले स्तर 22791 के लेवल को टच कर चुका था।

Stock Market Today Live 7 April 9:20 AM: घरेलू शेयर मार्केट अब तेजी की पटरी से उतरकर गिरावट के ट्रैक पर है। सेंसेक्स अब 702 अंकों की गिरावट के साथ 73405 पर आ गया है। जबकि, एनएएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 गिरावट के दोहरे शतक के साथ 201 अंक नीचे 22767 के लेवल पर आ गया।

Stock Market Today Live 7 April 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट की तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 372 अंकों की गिरावट के साथ 73734 पर खुला। जबकि, एनएएसई के 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 50 ने गिरावट के शतक के साथ 129 अंक नीचे 22838 के लेवल से आज के कारोबार की शुरुआत की। दूसरी ओर भारतीय रुपया आज 93 प्रति डॉलर पर खुला, जो सोमवार बंद स्तर से 6 पैसे अधिक है।

Stock Market Today Live 7 April 8:30 AM: घरेलू शेयर मार्केट के लिए आज के लिए संकेत मिले-जुले हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंक नीचे कारोबार कर रहा है, जिससे बाजार की शुरुआत हल्की कमजोरी या फ्लैट रह सकती है। हालांकि, एशियाई बाजारों में मजबूती दिख रही है, जहां जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में भी हल्की राहत देखने को मिली है।

अमेरिका-ईरान तनाव बना सबसे बड़ा फैक्टर

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बाजार के लिए सबसे बड़ा रिस्क बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए सख्त चेतावनी दी है, जिससे ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है। इस जियो-पॉलिटिकल टेंशन का सीधा असर तेल की कीमतों पर पड़ रहा है।

कच्चे तेल में तेजी, सोना-चांदी पर दबाव

WTI कच्चा तेल 115 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है, जिससे महंगाई और लागत बढ़ने की चिंता बनी हुई है। वहीं, सोना और चांदी में मुनाफावसूली देखने को मिली है। सोना करीब 4,650 डॉलर प्रति औंस और चांदी 72 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है।

FII बिकवाली से बढ़ी अस्थिरता

विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली बाजार पर दबाव बनाए हुए है। साथ ही India VIX 25 के ऊपर बना हुआ है, जो बाजार में ऊंची अस्थिरता का संकेत देता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक FII आउटफ्लो कम नहीं होता, बाजार में बड़ी तेजी टिकना मुश्किल होगा।

रुपये में सुधार, लेकिन दबाव बरकरार

भारतीय रुपया सोमवार को मजबूत होकर 92.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और वैश्विक अनिश्चितता अभी भी रुपये पर दबाव बनाए हुए हैं।

निवेशकों के लिए क्या रणनीति?

विशेषज्ञों के अनुसार, Nifty के लिए 23,000 अहम रेजिस्टेंस है और नीचे की ओर 22,500–22,000 मजबूत सपोर्ट है। बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों को फिलहाल सतर्क रहने और स्टॉक-विशिष्ट रणनीति अपनाने की सलाह दी जा रही है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,