Stock Market Today: शेयर मार्केट ने आज फिर किया कंगाल, 79000 के नीचे सेंसेक्स हुआ बंद, निफ्टी 1.27% गिरा

Mar 06, 2026 03:58 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Stock Market Today: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1097 अंक या फिर 1.37 प्रतिशत की गिरावट के बाद 78,918.90 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई 1.27 प्रतिशत या फिर 315.45 अंक की गिरावट के बाद 24450.45 अंक पर बंद हुआ है।

Stock Market Today: शेयर मार्केट ने आज फिर किया कंगाल, 79000 के नीचे सेंसेक्स हुआ बंद, निफ्टी 1.27% गिरा

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार की स्थिति आज शुक्रवार को फिर से खराब हो गई। सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 1097 अंक या फिर 1.37 प्रतिशत की गिरावट के बाद 78,918.90 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, एनएसई 1.27 प्रतिशत या फिर 315.45 अंक की गिरावट के बाद 24450.45 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में 24 कंपनियों के शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट इटरनल के शेयरों में दर्ज की गई है। कंपनी का शेयर 3 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया था।

1:55 PM Share Market Live Updates 6 March:शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 720 अंकों की गिरावट के साथ 79295 पर है। जबकि, निफ्टी गिरावट के दोहरे शतक पर है। यह 200 अंक नीचे 24565 पर आ गया है।

1:40 PM Share Market Live Updates 6 March:शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 621 अंकों की गिरावट के साथ 79394 पर है। जबकि, निफ्टी गिरावट के शतक के साथ 174 अंक नीचे 24591 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में जहां बीईएल, रिलायंस, एनटीपीसी, ग्रासिम और सनफार्मा हैं। वहीं, टॉप लूजर्स की लिस्ट में इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, मैक्स हेल्थकेयर, इंडिगो और एलएंडटी के शेयर हैं।

11:30 AM Share Market Live Updates 6 March:शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 540 अंकों की गिरावट के साथ 79475 पर है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी गिरावट के शतक के साथ 150 अंक नीचे 24615 पर है। एनएसई पर 3074 स्टॉक्स ट्रेड कर रहे हैं। इनमें 1426 हरे और 1555 लाल निशान पर हैं। कुल 58 में अपर सर्किट और 40 में लोअर सर्किट लगा है। 23 स्टॉक्स 52 हफ्ते के हाई और 114 लो पर हैं।

9:25 AM Share Market Live Updates 6 March:शेयर मार्केट में गिरावट के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स में केवल इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, बीईएल, रिलायंस, इटरनल, एनटीपीसी, ट्रेंट और सन फार्मा ही हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स 404 अंकों की गिरावट के साथ 79611 पर है। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 102 अंक नीचे 24663 पर है।

9:15 AM Share Market Live Updates 6 March: शेयर मार्केट की शुरुआत आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को कमजोर रही। कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 356 अंकों की गिरावट के साथ 79658 पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी की शुरुआत गिरावट के शतक के साथ हुई। निफ्टी 109 अंकों के नुकसान के साथ 24656 के लेवल पर खुला।

7:45 AM Share Market Live Updates 6 March: अमेरिका और इजरायल तथा ईरान के बीच मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध के तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में आई भारी गिरावट का असर आज यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल सकता है। बाजार के जानकारों का मानना है कि सेंसेक्स और निफ्टी 50 में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत होगी। इसकी मुख्य वजह यह है कि एशियाई बाजारों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में रातोंरात आई गिरावट और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका और मजबूत हुई है।

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की आशंकाओं के बीच लगातार तीन दिनों से चल रही गिरावट से उबरते हुए मजबूती दर्ज की थी। इस दिन सेंसेक्स 899.71 अंक यानी 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80,015.90 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 में भी 285.40 अंक यानी 1.17 प्रतिशत का इजाफा हुआ और यह 24,765.90 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज के ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों में गिरावट

अमेरिकी बाजार में रातोंरात आई गिरावट का असर शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 0.24 प्रतिशत और टॉपिक्स 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.87 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि कोस्डैक में 2.45 प्रतिशत का उछाल रहा। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स भी कमजोर शुरुआत की ओर इशारा कर रहे थे।

गिफ्ट निफ्टी के संकेत

गिफ्ट निफ्टी 24,605 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 249 अंक कम है। यह भारतीय शेयर बाजार के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है।

अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के छठे दिन और तेल की कीमतों में आई तेजी के चलते गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 784.67 अंक यानी 1.61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 47,954.74 पर आ गया। एसएंडपी 500 0.56 प्रतिशत गिरकर 6,830.71 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में 0.26 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 22,748.99 पर बंद हुआ।

बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल के दाम

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में लगातार चौथे दिन तेजी: अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई। बेंचमार्क 10-वर्षीय ट्रेजरी नोट पर यील्ड 5 आधार अंक बढ़कर 4.132 प्रतिशत हो गई, जो तीन सप्ताह के उच्च स्तर 4.15 प्रतिशत पर पहुंचने के बाद हुआ। 30-वर्षीय बॉन्ड पर यील्ड 2.6 आधार अंक बढ़कर 4.743 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो 12 फरवरी के बाद का सबसे उच्च स्तर है। दो साल के नोटों पर यील्ड भी 5 आधार अंक बढ़कर 3.60 प्रतिशत हो गई, जो 28 जनवरी के बाद से सबसे अधिक है।

जापानी बॉन्ड यील्ड में भी बढ़ोतरी: जापान में भी बेंचमार्क 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड (JGB) यील्ड में वृद्धि हुई। 10 साल की JGB यील्ड 1.5 आधार अंक बढ़कर 2.170 प्रतिशत हो गई, जबकि 20-वर्षीय JGB यील्ड 1 आधार अंक चढ़कर 2.990 प्रतिशत पर पहुंच गई। 30 साल की उपज 3.375 प्रतिशत पर स्थिर रही और 40-वर्षीय JGB पर यील्ड 0.5 आधार अंक गिरकर 3.585 प्रतिशत पर आ गई।

अमेरिका ने रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत को राहत दी

फारस की खाड़ी में बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका ने भारत को कुछ रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने के लिए एक सामान्य लाइसेंस जारी किया है। यह लाइसेंस उन लेनदेन से संबंधित है, जिसमें 5 मार्च से पहले जहाजों पर लादे गए रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों को भारत में एक भारतीय कंपनी द्वारा खरीदा और वितरित किया जाना शामिल है। यह राहत 4 अप्रैल को वाशिंगटन समयानुसार सुबह 12:01 बजे समाप्त हो रही है।

सोने और डॉलर की स्थिति

सोने के भाव : पिछले सत्र में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में स्थिरता देखी गई। हाजिर सोना 0.2 प्रतिशत बढ़कर 5,093.63 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी की कीमत 0.3 प्रतिशत बढ़कर 82.47 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

डॉलर मजबूत : अमेरिकी डॉलर स्थिर बना हुआ है और एक वर्ष से अधिक समय में अपनी सबसे तेज साप्ताहिक बढ़त दर्ज करने की ओर अग्रसर है। डॉलर इंडेक्स, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है, 0.06 प्रतिशत की हल्की गिरावट के साथ 99.00 पर कारोबार कर रहा था। इस सप्ताह इसमें 1.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है, जो नवंबर 2024 के बाद से सबसे अधिक होगी। यूरो में मामूली बदलाव के साथ यह 1.1612 डॉलर पर बना हुआ है, जबकि येन 0.06 प्रतिशत गिरकर 157.5 प्रति डॉलर पर आ गया। स्टर्लिंग 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1.3361 डॉलर पर था।

(एजेंसियों से इनपुट के साथ)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,