Sensex Today Today: घुटनों पर घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 1092 अंक लुढ़का, निफ्टी में 1.50% की गिरावट
मुख्य बातें
- Sensex Today 29 May: घरेलू शेयर बाजार की स्थिति आज शुक्रवार को बद से बदतर होती चली गई
- सेंसेक्स 1092 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है
- निफ्टी 1.50 प्रतिशत लुढ़क गया है

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार की स्थिति आज शुक्रवार को क्लोजिंग के वक्त काफी खराब हो गई। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज शुक्रवार को 1.44 प्रतिशत या फिर 1092 अंक की गिरावट के साथ 74775.74 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.50 प्रतिशत की गिरावट के बाद 23547.75 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स में आज शुक्रवार को 30 में से 4 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल टेक महिंद्रा, एचसीएलटेक, एलटी और एशियन पेंट्स के शेयरों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। दूसरी तरफ पावरग्रिड के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक गिरा है। इंडिगो, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील आदि के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
Stock Market Live Updates Today 3:27 Pm: घरेलू शेयर बाजार की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। सेंसेक्स 1234.36 अंक या फिर 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74633.44 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 1.73 प्रतिशत या फिर 410.10 अंक की टूटने के बाद 23496 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
Stock Market Today Live 29 May 1:08 PM: शेयर मार्केट की चाल बिगड़ गई है। सेंसेक्स अब 234 अंकों की गिरावट के साथ 75633 पर आ गया है। निफ्टी भी गिरावट का शतक लगाकर 112 अंक नीचे 23794 पर आ गया है।
Sensex Today Live 29 May 12:35 PM:शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स एक बार फिर 76000 के नीचे आ गया है। आईटी शेयरों में तेजी के बावजूद सेंसेक्स 79 अंक नीचे 75788 पर है। जबकि, निफ्टी 64 अंक नीचे 23843 पर आ गया है। एक समय यह 24000 के पार चला गया था। सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में इन्फोसिस 3.06 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.52 प्रतिशत, टीसीएस 1.50 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 1.26 प्रतिशजत ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।
Stock Market Today Live 29 May 9:20 AM:शेयर मार्केट की शुरुआत आज थोड़ी सुस्त रही। निफ्टी 23902 पर खुला, जबकि सेंसेक्स 75,988 के लेवल पर। बहुत जल्द बाजार ने रफ्तार पकड़ ली और सेंसेक्स 76000 के पार पहुंच गया। निफ्टी ने भी 24000 के पार पहुंचने में कामयाबी हासिल की। फिलहाल सेंसेक्स 207 अंकों की बढ़त के साथ 76075 पर है। सेंसेक्स में
Stock Market Today Live 29 May 8:00 AM: भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुक्रवार को सतर्क माहौल में कारोबार शुरू कर सकते हैं। निवेशकों की नजर अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता पर टिकी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देश मौजूदा संघर्ष विराम को 60 दिनों तक बढ़ाने के लिए मसौदा समझौते पर काम कर रहे हैं।
हालांकि, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि दोनों देश समझौते के काफी करीब हैं, लेकिन अभी अंतिम सहमति नहीं बनी है। इसी वजह से वैश्विक बाजारों में उत्साह के साथ-साथ सतर्कता भी बनी हुई है।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं आज के ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी
अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीदों के बीच एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। जापान का निक्केई 225 करीब 0.88% चढ़ गया। वहीं, टॉपिक्स इंडेक्स 0.53% मजबूत हुआ और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 2.68% की बंपर उछाल देखने को मिली। कोस्डैक में भी 0.25% की बढ़त दर्ज की गई।
गिफ्ट निफ्टी ने दिए कमजोरी के संकेत
हालांकि, ग्लोबल मार्केट में तेजी के बावजूद गिफ्ट निफ्टी 23,881 के आसपास कारोबार करता दिखा, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 116 अंक नीचे था। इससे भारतीय बाजार में गैप-डाउन शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
वॉल स्ट्रीट रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद
अमेरिकी बाजार गुरुवार को मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। डॉऊ जोंस 24 अंक चढ़ा जबकि, एसएंडपी 500 में 0.58% की तेजी आई और नैस्डैक 0.91% उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ
अमेरिका में महंगाई ने बढ़ाई चिंता
अमेरिका का पसंदीदा मुद्रास्फीति सूचकांक PCE अप्रैल में बढ़कर 3.8% पर पहुंच गया, जो पिछले तीन वर्षों की सबसे तेज वृद्धि है। ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी इसका प्रमुख कारण रही। महंगाई बढ़ने से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति को लेकर निवेशकों की चिंता बनी हुई है।
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया जबकि, WTI क्रूड 88 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा था। सप्ताहभर में तेल की कीमतों में 8% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
सोना और चांदी में रिकवरी
तेल में गिरावट और डॉलर की कमजोरी के बीच सोने और चांदी में हल्की खरीदारी देखने को मिली। सोना 4,512 डॉलर प्रति औंस के करीब था। जबकि, चांदी 76 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गई।
विप्रो शेयरों पर रहेगी नजर
आईटी कंपनी विप्रो के अमेरिकी सूचीबद्ध ADR में 18% से ज्यादा की उछाल आई। कंपनी ने सर्विसनाउ के साथ साझेदारी का विस्तार किया है, जिसके तहत AI आधारित एंटरप्राइज सॉल्यूशंस विकसित किए जाएंगे। इस खबर का असर आज भारतीय बाजार में विप्रो के शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


