Stock Market Today: शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी आज लुढ़के
मुख्य बातें
- Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले हफ्ते की गिरावट इस सप्ताह भी जारी है
- आज सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी नीचे लुढ़क गया
Stock Market Updates Today: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार बिकवाली देखने को मिल रही है। आज सोमवार को 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 171 अंक की गिरावट के साथ 77369.11 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी 0.14 प्रतिशत या फिर 32.95 अंक की गिरावट के साथ 24219.05 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, पिछले हफ्ते भी शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी।
सेंसेक्स की 30 में 10 कंपनियों के शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए हैं। तो वहीं 20 कंपनियों के शेयरों का दाम कम हो गया है। बीईएल, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। इन कंपनियों के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए हैं।
Share Market Today Live 24 Aug 1:10 PM: बाजार एक अच्छी शुरुआत के बाद बुरी तरह लड़खड़ा गया है। बीएसई का सेंसेक्स 292 अंकों की गिरावट के साथ 77248 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 84 अंक नीचे 24167 पर आ गया है। सेंसेक्स आज सुबह से दोपहर सवा एक बजे तक दो दोहरे शतक ठोक चुका है। एक गिरावट का और दूसरा तेजी का।
Share Market Today Live 24 Aug 11:50 AM: बाजार ने सारी बढ़त गंवा दी है और अब लाल निशान पर आ गया है। सेंसेक्स 172 अंकों की गिरावट िके साथ 77368 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 59 अंक नीचे 24192 पर आ गया है। बीईएल, अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड सेंसेक्स टॉप लूजर हैं।
Share Market Today Live 24 Aug 9:18 AM: चंद मिनट बाद ही तेजी का दोहरा शतक मारकर सेंसेक्स 235 अंकों की बढ़त के साथ 77776 के लेवल पर पहुंच गया। सेंसेक्स में इन्फोसिस 1.60, टाटा स्टील 1.18, एचसीएल टेक 1.0 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर हैं। दूसरी ओर निफ्टी ने भी अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी करके 57 अंक ऊपर 24310 पर पहुंच गया है।
Share Market Today Live 24 Aug 9:15 AM: सावन के अंतिम सोमवार को शेयर मार्केट में हरियाली है। दलाल स्ट्रीट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 की ओपनिंग हरे निशान के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 88अंकों की बढ़त के साथ 77629 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने सोमवार के कारोबार की शुरुआत 33 अंकों की बढ़त के साथ 24285 के लेवल से की।
हालांकि, एमएससीआई का एशिया-प्रशांत सूचकांक 0.1% फिसल गया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.66% की गिरावट आई। जापान का निक्केई 225 0.49% गिर गया, जबकि टॉपिक्स 0.16% प्राप्त हुआ। इस बीच, हैंग सेंग फ्यूचर्स 0.5% नीचे थे।
गिफ्ट निफ्टी के अच्छे थे संकेत
गिफ्ट निफ्टी 24,329.50 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 43.50 अंक ऊपर था, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा था।
दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को तेल की कीमतों में 1% से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि निवेशकों ने ईरान पर आगे प्रतिबंधों के बारे में वाशिंगटन द्वारा अपेक्षित घोषणा से पहले प्रॉफिट बुक किया, जो संभावित रूप से मध्य पूर्व से कच्चे तेल की सप्लाई को बाधित कर सकता है। ब्रेंट क्रूड वायदा 1.22 डॉलर या 1.29% गिरकर 93.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 1.20 डॉलर या 1.38% गिरकर 85.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
सोने के भाव: सोने की कीमतें सोमवार को तीन महीने से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। स्पॉट गोल्ड 0.7% बढ़कर 4,636.34 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो 15 मई के बाद से इसका उच्चतम स्तर है। इस बीच, अमेरिकी सोना वायदा 0.3% बढ़कर 4,694.80 डॉलर हो गया।


