भारी गिरावट के बाद रिकवर हुआ बाजार, सेंसेक्स 185 अंक बढ़कर बंद, रुपया की लंबी छलांग
Stock Market Crash Today 2 April : घरेलू शेयर मार्केट में शुरुआती भूचाल के बाद रिकवरी देखी गई। गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 185.23 अंक चढ़कर 73,319.55 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 33.70 अंक की तेजी के साथ 22,713.10 अंक पर ठहरा।

Stock Market Today Live 2 April : सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव वाला माहौल था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 185.23 अंक चढ़कर 73,319.55 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 33.70 अंक की तेजी के साथ 22,713.10 अंक पर ठहरा। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई। इस बीच, गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले रुपया 157 पैसे मजबूत होकर 93.13 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। करीब 13 साल में पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपया में इतनी बड़ी रिकवरी देखी गई है।
2:22 PM: घरेलू शेयर मार्केट में आज शुरुआती भूचाल के बीच रिकवरी देखी जा रही है। सेंसेक्स अब 52 अंकों की तेजी के साथ 73186 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 2 अंक ऊपर 22682 पर है। सेंसेक्स एक समय 71,545 के निचले स्तर पर था।
Stock Market Today Live 2 April 1:10 PM: घरेलू शेयर मार्केट में आज शुरुआती भूचाल के बीच अब थोड़ी रिकवरी देखी जा रही है। हालांकि, सेंसेक्स अब भी 850 अंकों की गिरावट के साथ 72283 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 261 अंक नीचे 22418 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में एचसीएल टेक (2.11%), टेक महिंद्रा (1.32%), हिन्डाल्को (1.09%) और टीसीएस (1.0%) हैं।
Stock Market Today Live 2 April 10:35 AM: घरेलू शेयर मार्केट में आज भूचाल के बीच सेंसेक्स 1501 अंकों की गिरावट के साथ 71632 के लेवल पर आ गया है। इस इंडेक्स में केवल टीसीएस और एचसीएल टेक ही हरे निशान पर हैं। जबकि, इटरनल, इंडिगो, सनफार्मा, एलएंडटी, स्टेट बैंक, टाटा स्टील समेत 28 स्टॉक्स लाल हैं। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 464 अंक नीचे 22215 पर है।
Stock Market Today Live 2 April 9:30 AM: घरेलू शेयर मार्केट में आज फिर भूचाल है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1403 अंकों की गिरावट के साथ 71731 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 431 अंक नीचे 22248 पर है।
Stock Market Today Live 2 April 9:15 AM: ट्रंप के ताजा बयानों के बाद घरेलू शेयर मार्केट में आज खलबली मची हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 872 अंकों की गिरावट के साथ 72262 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 296 अंक नीचे 22383 पर खुला।
Stock Market Today Live 2 April 8:20 AM: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े बयान के बाद आज घरेलू शेयर मार्केट में एक बड़े भूचाल के आसार हैं। ट्रंप ने कहा कि आने वाले हफ्तों में अमेरिका ईरान पर “बहुत सख्त कार्रवाई” करेगा, जिससे युद्ध के जल्द खत्म होने की उम्मीदें कमजोर पड़ गई हैं। ऐसे में भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। गिफ्ट निफ्टी भी इंडियन बेंचमार्क इंडेक्स के लिए गिरावट के साथ खुलने का संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी 22,356 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 444 अंकों की छूट है।
एशियन मार्केट
एशियन मार्केट में भी गिरावट देखी जा रही है। निक्केई 225 आज 1.66 प्रतिशत नीचे 52845 पर आ गया। जबकि, टॉपिक्स में 1.12 प्रतिश की गिरावट दर्ज की गई। कोस्पी में 3.52 प्रतिशत की गिरावट है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
इससे पहले बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डॉऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.48 प्रतिशत की तेजी रही और यह 46565 के लेवल पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 0.72 प्रतिशत की तेजी रही और यह 6575 के लेवल पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.16 प्रतिशत की उछाल के साथ 21840 पर बंद होने में कामयाब रहा।
कच्चा तेल
कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौट आई है। सुबह 8 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 106 रुपये पर पहुंच गया था। इसमें करीब 5 डॉलर प्रति बैरल की तेजी थी। वहीं, WTI क्रूड 4 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के साथ 104 डॉलर के पार था।
2% से ज्यादा टूटा सोना
ट्रंप के बयान के बाद सोने की कीमतों में करीब 2.3% तक की गिरावट आई। इससे पहले कीमतों में हल्की बढ़त देखी जा रही थी, लेकिन भाषण के बाद ट्रेंड पूरी तरह बदल गया और सोना नीचे आ गया।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


