शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 332 अंक उछलकर बंद, निफ्टी में भी तेजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: बीते मंगलवार को बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आय
  • सप्ताह के तीसरे दिन सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों बढ़त के साथ बंद हुए

stock market today
शेयर मार्केट लाइव

Share Market Today: बीते मंगलवार को बड़ी गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आय। सप्ताह के तीसरे दिन सेंसेक्स 332.63 अंक चढ़कर 74,336.45 अंक पर ठहरा। वहीं, निफ्टी 99 अंक के लाभ से 23,217.60 अंक पर रहा।

2:10 PM: शेयर बाजार अभी हरे निशान पर है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 64 हजार करोड़ करोड़ बढ़कर 473 लाख करोड़ ही हुआ है। जबकि, सेंसेक्स 335 अंक ऊपर 74343 के लेवल पर है। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर 21240 पर है।

Share Market Today Live 11:15 AM: शेयर बाजार मंगलवार की भारी गिरावट के बाद रिकवरी मोड में जरूर है, लेकिन पूंजी के नुकसान की रिकवरी अभी काफी कम हुई है। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 777 अंक टूटा था और निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ डूब गए। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू 481 लाख करोड़ रुपये से घटकर 472 लाख करोड़ रह गई। आज सेंसेक्स 400 अंक से ऊपर ट्रेड कर रहा है।

Share Market Today Live 10:00 AM: शेयर मार्केट अभी तेजी की पटरी पर है। सेंसेक्स 74505 के आज अभी तक के हाई से फिसलकर 321 अंक ऊपर 74325 के लेवल पर है। निफ्टी भी तेजी का शतक लगाकर 103 अंकों के फायदे के साथ 23222 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स की लिस्ट में महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.29 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.91, टाटा कंज्यूमर 1.71, ITC 1.69 और नेस्ले 1.51 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहे थे।

Share Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट मंगलवार की गिरावट के बाद आज रिकवरी मोड में दिख रहा है। सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग ग्रीन हुई है। बीएसई सेंसेक्स 245 अंकों की बढ़त के साथ 74249 पर खुला। जबकि, एनएसई का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 83 अंक ऊपर 23201 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। सेंसेक्स में केवल इंडिगो, एनटीपीसी, टाटा स्टील और एचडीएफसी ही नुकसान में हैं। जबकि, बीईएल, एचसीएल टेक, आईटीसी, अडानी पोर्ट्स जैसे स्टॉक टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 16 सितंबर को कारोबार की शुरुआत सपाट रहने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी के शुरुआती संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी तेजी या गिरावट की उम्मीद नहीं है। हालांकि, बाजार पर महंगा कच्चा तेल, ट्रंप टैरिफ, कमजोर ग्लोबल संकेत और बढ़ती अमेरिकी बॉन्ड यील्ड का दबाव बना हुआ है।

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भूचाल आया था। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के निवेशकों को 9 लाख करोड़ का झटका लगा था। सेंसेक्स 777अंक यानी 1.04 प्रतिशत गिरकर 74,003 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 में 279 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 23,118.60 पर बंद हुआ। निफ्टी कारोबार के दौरान 23,000 के करीब पहुंच गया था।

क्या संकेत दे रहा है गिफ्ट निफ्टी?

बुधवार सुबह करीब 7:19 बजे गिफ्ट निफ्टी लगभग 23,212 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 10 अंक नीचे था। इससे घरेलू बाजार में सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे थे।

एनरिचमनी के CEO के मुताबिक, अमेरिकी बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई को लेकर भी चिंता बढ़ रही है।

कच्चा तेल बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतीय शेयर बाजार के लिए इस समय महंगा कच्चा तेल बड़ी चुनौती बना हुआ है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में तेल महंगा होने से रुपये, महंगाई और देश के चालू खाते पर दबाव बढ़ सकता है।

बुधवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड करीब 107.82 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड करीब 104.86 डॉलर प्रति बैरल पर था। हालांकि, मंगलवार की तेज बढ़त के बाद बुधवार को तेल की कीमतों में कुछ नरमी आई।

सेंसेक्स के लिए अहम स्तर

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के वीपी-टेक्निकल रिसर्च सचिन गुप्ता के मुताबिक, सेंसेक्स ने मंगलवार को एक बड़ी मंदी वाली कैंडल बनाई। इंडेक्स फिलहाल प्रमुख मूविंग एवरेज के नीचे कारोबार कर रहा है, जो बाजार में कमजोरी का संकेत है।

उनके अनुसार सेंसेक्स का 73,500-74,000 का स्तर अहम सपोर्ट जोन है। दूसरी ओर, 74,800-75,000 के ऊपर मजबूत वापसी होने पर तकनीकी स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं।

निफ्टी के लिए 23,000 का स्तर महत्वपूर्ण

एचडीएफसी सिक्योरिटिज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी के मुताबिक, मंगलवार को निफ्टी में करीब 474 अंकों की बड़ी रेंज बनी और इंडेक्स 23,118.60 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।

उनके अनुसार निफ्टी का मौजूदा ट्रेंड कमजोर है। 23,000 के नीचे निर्णायक गिरावट आने पर निफ्टी 22,600-22,500 के जोन तक जा सकता है। वहीं, तेजी की स्थिति में 23,300 के आसपास रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है।

सोने की कीमतें: लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद बुधवार को सोने की कीमतों में स्थिरता रही। स्पॉट गोल्ड करीब 4,290 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था।

महंगा कच्चा तेल: अमेरिका समेत दुनियाभर में महंगाई की चिंता बढ़ा रहा है। इससे ब्याज दरों को लेकर बाजार की उम्मीदों पर भी असर पड़ रहा है। आम तौर पर ब्याज दरें बढ़ने पर सोने पर दबाव आता है, क्योंकि सोना कोई ब्याज नहीं देता। निवेशकों की नजर आज कच्चे तेल की कीमत, अमेरिकी बाजार, रुपये की चाल और 23,000 के निफ्टी स्तर पर रहेगी।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 332 अंक उछलकर बंद, निफ्टी में भी तेजी