Stock Market Today: शेयर मार्केट में तेजी का तूफान, सेंसेक्स 790 अंक उछला, निफ्टी में 1% से अधिक की बढ़त
मुख्य बातें
- Stock Market Today: आज गुरुवार के घरेलू शेयर बाजार में रौनक देखने को मिली
- सेंसेक्स और निफ्टी 1-1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बंद हुआ है
- जिसकी वजह से निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ

Stock Market Closing Today: आज गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी उछाल के साथ बंद हुआ। क्लोजिंक के टाइम पर सेंसेक्स 790 अंक या फिर 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 75398.72 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी आज 277 अंक या फिर 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 23689.60 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स की 30 में 19 कंपनियों के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए हैं। भारती एयरटेल के शेयरों का दाम आज गुरुवार को 5.53 प्रतिशत चढ़ गया। इटरनल के शेयरों में 3 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक के शेयरों का दाम 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
Stock Market Today Live 14 May 1:45 PM: सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी है। बीएसई का सेंसेक्स करीब 1000 अंकों से अधिक की छलांग लगाकर दिन के हाई 75652 को टच कर चुका है। एनएसई का निफ्टी भी 350 अंक से अधिक की बढ़त के साथ आज 23763 के डे हाई को छू चुका है।
Stock Market Today Live 14 May 1:30 PM: दोपहर होते ही सेंसेक्स-निफ्टी में तूफानी तेजी नजर आने लगी है। सेंसेक्स करीब 1000 अंकों की छलांग लगाकर दिन के हाई 75600 को टच कर चुका है। निफ्टी भी 300 अंक से अधिक की बढ़त के साथ आज 23747 के डे हाई को छू चुका है। अडानी एंटरप्राइजेज में 6.25 प्रतिशत की तेजी है। यह स्टॉक 2654.10 रुपये पर पहुंच चुका है। इसके अलावा एयरटेल में 5.11, एचडीएफसी बैंक में 3.38 और डॉक्टर रेड्डी में 2.85 पर्सेंट की तेजी है।
Stock Market Today Live 14 May 1:20 PM: शेयर बाजार ने शानदार बढ़त हासिल किया है। सेंसेक्स 929अंकों की छलांग के साथ 75538 पर पहुंच गया है। निफ्टी 303 अंकों की उछाल के साथ 23716 पर पहुंच गया है। इस तेजी के चलते निवेशकों को करीब 4 लाख करोड़ से अधिक का फायदा हुआ है।
Stock Market Today Live 14 May 11:15 AM: सेक्टोरल इंडेक्स में आईटी, ऑटो, रियल्टी और ऑयल एंड गैस लाल हैं। वहीं, निफ्टी स्मॉल कैप100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी की गिरावट आई, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में मामूली बढ़ोतरी हुई।
Stock Market Today Live 14 May 10:15 AM: सेंसेक्स में बढ़त अब केवल 166 अंकों की रह गई है। बीएसई का यह बेंचमार्क इंडेक्स 74775 पर ट्रेड कर रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 95.85 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 72 अंकों की बढ़त के साथ 23485 पर है।
Stock Market Today Live 14 May 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज बेहद मजबूत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 338 अंकों की तेजी के साथ 74947 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी तेजी के शतक के साथ 117 अंक ऊपर 23530 पर खुला।
Stock Market Today Live 14 May 8:25 AM: भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार को मजबूती के साथ शुरुआत होने के संकेत मिल रहे हैं। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती बढ़त देखने को मिल सकती है। हालांकि, अमेरिका-ईरान तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली अब भी निवेशकों की चिंता बढ़ा रही है।
Gift Nifty का हाल
गिफ्ट निफ्टी करीब 23,540 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 78 अंक ऊपर है। इसका मतलब यह है कि घरेलू मार्केट हरे निशान में खुल सकते हैं।
बुधवार का कैसा रहा हाल
बुधवार को भारतीय शेयर मार्केट ने लगातार चार दिनों की गिरावट पर विराम लगाया। हालांकि बढ़त सीमित रही, लेकिन मार्केट पॉजिटिव बंद होने में सफल रहा। सेंसेक्स 49 अंक चढ़कर 74,608 और निफ्टी 50 करीब 33 अंक बढ़कर 23,412 पर बंद हुआ।
आज मार्केट की दिशा तय करेंगे ये बड़े फैक्टर
1. ट्रंप-शी जिनपिंग बैठक पर नजर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक पर पूरी दुनिया की नजर है। निवेशकों को उम्मीद है कि इस मुलाकात से अमेरिका-चीन संबंधों को लेकर कुछ पॉजिटिव संकेत मिल सकते हैं।
2. एशियन मार्केट में मजबूती
एशियाई बाजारों में मिश्रित लेकिन पॉजिटिव रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 करीब 0.66% चढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.63% मजबूत हुआ। हांगकांग का हैंगसेंग फ्यूचर्स से भी तेजी के संकेत मिले। इसका असर भारतीय मार्केट पर भी दिख सकता है।
निफ्टी 50 के लिए अहम स्तर
तकनीकी विश्लेषकों कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान और एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने सेंसेक्स और निफ्टी को लेकर आज के लिए भविष्यवाणियां की हैं।
निफ्टी के लिए 23,350 पहला महत्वपूर्ण सपोर्ट और 23,250 अगला मजबूत सपोर्ट तथा 23,000 बड़ा मनोवैज्ञानिक सपोर्ट रहेगा। रेजिस्टेंस लेवल की बात करें तो यह 23,500 से 23,600 के बीच मजबूत रेजिस्टेंस और 24,000 के ऊपर जाने पर मार्केट में नई तेजी संभव है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक निफ्टी 24,000 के ऊपर मजबूती से बंद नहीं होता, तब तक मार्केट का रुख “साइडवेज से कमजोर” बना रह सकता है।
सेंसेक्स के लिए क्या हैं संकेत?
विश्लेषकों के मुताबिक सेंसेक्स फिलहाल 75,000 के अहम स्तर से नीचे बना हुआ है, जो मार्केट के लिए कमजोरी का संकेत माना जा रहा है।
सेंसेक्स के अहम स्तर: 75,000 के ऊपर जाने पर तेजी बढ़ सकती है। 75,500–75,700 अगला रेजिस्टेंस है। 74,500 तत्काल सपोर्ट है और इसके नीचे 74,200 और फिर 74,000 तक गिरावट संभव है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


