Stock Market Today: Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Share Market Today 14 Aug: आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है
  • सेंसेक्स और निफ्टी आज फिर से नीचे लुढ़क गया
share market
शेयर मार्केट लाइव 14 अगस्त

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी आज शुक्रवार को 0.12 प्रतिशत या फिर 29.85 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत या फिर 70.71 अंक की गिरावट के साथ 78009.25 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में 7 कंपनियों के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों आज उछाल देखने को मिली है।

दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, इंडिगो, एनटीपीसी के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। एक्सिस बैंक, सनफार्मा, टाटा स्टील, ट्रेंट लिमिटेड के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुआ है।

Share Market Today Live 14 Aug 9:20 AM: शेयर मार्केट खुलने के चंद मिनट बाद और गिर गया। सेंसेक्स 310 अंकों के नुकसान के साथ 77769 पर आ गया। बीएसई के इस 30 स्टॉक्स वाले इंडेक्स में केवल इटरनल, बजाज फाइनेंस, टाइटन और अडानी पोर्ट्स ही हरे निशान पर हैं। बाकी सारे लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

Share Market Today Live 14 Aug 9:15 AM: शेयर मार्केट की ओपनिंग आज कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 176 अंकों की गिरावट के साथ 77903 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 33 अंक नीचे 24361 के लेवल से आज शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत की।

Share Market Today Live 14 Aug 8:45 AM: चॉइस ब्रोकिंग के सुमित बगड़िया, गणेश डोंगरे, और वरिष्ठ प्रबंधक आनंद राठी के तकनीकी अनुसंधान ने इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए 8 शेयरों की सिफारिश की है। इनमें रेमंड लिमिटेड, एसजी मार्ट लिमिटेड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड (इंडिगो), ब्लैक बॉक्स लिमिटेड, अनंत राज लिमिटेड, और ग्रीव्स कॉटन शामिल हैं।

Share Market Today Live 14 Aug 7:50 AM: आज 14 अगस्त शुक्रवार की सुबह के संकेत बताते हैं कि घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत कमजोरी के साथ हो सकती है। गिफ्ट निफ्टी के आंकड़े भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 24,439 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से करीब 29 अंक कम है। दूसरी ओर वैश्विक बाजारों से भी मिले-जुले संकेत हैं।

गुरुवार को बाजार में क्या हुआ था?

पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को बाजार का मिजाज बंटा हुआ रहा। जहां एक ओर सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, वहीं निफ्टी 50 में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 113 अंक (0.15%) की बढ़त के साथ 78,079 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 40 अंक (0.16%) की गिरावट के साथ 24,395 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के लिए आज का गेम प्लान

गुरुवार को सेंसेक्स ने एक बार फिर अपनी मजबूत सपोर्ट लेवल का परीक्षण किया। जानकारों के मुताबिक, अगर सेंसेक्स 77,400–77,600 के रेंज को बनाए रखता है, तो बाजार में खरीदारी का रुख बना रहेगा।

महत्वपूर्ण सपोर्ट और रेजिस्टेंस: सेंसेक्स का मजबूत सपोर्ट 77,400 से 77,600 का जोन। इसके नीचे जाने पर थोड़ी दिक्कत हो सकती है। तत्काल रेजिस्टेंस 78,300-78,500 है। अगर इंडेक्स इस स्तर को पार कर लेता है, तो तेजी की नई लहर आ सकती है।

क्या कह रहे एक्सपर्ट: चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल एक्सपर्ट सचिन गुप्ता के अनुसार, सेंसेक्स की चाल फिलहाल 'साइडवेज' नजर आ रही है। उनका कहना है, "निचले स्तरों पर खरीदारी करने की रणनीति बेहतर रहेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि इंडेक्स को अपनी 20-दिन की चलती औसत (20-Day EMA) से सपोर्ट मिल रहा है, जो इसे संभलने में मदद कर रहा है।

निफ्टी 50 के लिए आज का पूर्वानुमान

निफ्टी 50 पर दबाव बना हुआ है। हालांकि, पिछले दो दिनों में बनी Long Lower Shadow ने संकेत दिए हैं कि बाजार गिरावट पर खरीदारी आ रही है।

निफ्टी के लिए अहम स्तर: मजबूत सपोर्ट 24,200 से 24,300 का जोन है। यह क्षेत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर यह टूटता है तो अगला सपोर्ट 24,200-24,150 पर है। जबकि, तत्काल रेजिस्टेंस 24,500 का है। इससे ऊपर जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। 24,450-24,600 पर भी बिकवाली का दबाव रह सकता है।

एक्सपर्ट्स की नजर: एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का मानना है कि निफ्टी फिलहाल 24,300 के क्रूशियल सपोर्ट से चिपका हुआ है। उनके अनुसार, जब तक यह सपोर्ट बरकरार है, तब तक निचले स्तर से उछाल की संभावना बनी रहेगी।

बैंक निफ्टी की चाल क्या रहेगी?

बैंकिंग शेयरों का सूचकांक गुरुवार को कमजोर रहा और 0.43% की गिरावट के साथ 57,635 पर बंद हुआ। आज भी इस पर बैंकिंग स्टॉक्स का दबाव बना रहेगा। बैंक निफ्टी के लिए अहम स्तरों की बात करें तो तत्काल रेजिस्टेंस 57,900 से 58,000 का जोन है। यहां से ऊपर निकलना बैंक निफ्टी के लिए चुनौती होगी। अगर यह 58,000 के पार चला जाता है, तो अगला लक्ष्य 58,400 और फिर 58,800 हो सकता है।

एक्सपर्ट की राय: एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह का कहना है, "57,900-58,000 के स्तर को पार करना बहुत जरूरी है। अगर यह होता है, तो बैंक निफ्टी में तेजी आ सकती है, अन्यथा यह इसी दायरे में उतार-चढ़ाव करता रहेगा।"

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर बाजार में आज भारी बिकवाली, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के