Stock Market Today: बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार: IT कंपनियों ने भरी हुंकार, 5% उछला HCL
मुख्य बातें
- Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजारों में उछाल दर्ज की गई है
- टीसीएस, एचसीएल के शेयरों में 5-5 प्रतिशत की तेजी मार्केट के क्लोजिंग के टाइम देखने को मिली है

Stock Market Closing Today: सुबह की गिरावट से घरेलू शेयर बाजार ने रिकवरी कर ली है। सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सोमवार को 0.06 प्रतिशत या फिर 47.01 अंक की तेजी के साथ 77616.40 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी आज सोमवार को 0.02 प्रतिशत या फिर 4.10 अंक की उछाल के साथ 24211 अंक पर बंद हुआ था। बता दें, आज सुबह सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1-1 प्रतिशत तक लुढ़क गए थे।
सेंसेक्स में आज 30 में से 13 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। टीसीएस और एचसीएल के शेयर 5-5 प्रतिशत से अधिक की उछाल हासिल करने में सफल रहे हैं। वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। दूसरी तरफ टाटा स्टील और इटनरल, इंडिगो के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आईटीसी, एचडीएफसी बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
Share Market Today Live 13 July 1:00 PM: निफ्टी दिन के निचले स्तर 24000 से 214 अंकों की रिकवरी कर अब 7 अंक ऊपर 24214 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स भी अब 87 अंकों की बढ़त के साथ 77657 पर पहुंच गया है। यह दिन के निचले स्तर 76857 से 800 अंकों की रिकवरी की है।
Share Market Today Live 13 July 9:55 AM: शेयर मार्केट तेज गिरावट के बाद थोड़े रिकवरी मोड में है। अब सेंसेक्स केवल 311 अंक नीचे 77257 पर पहुंच गया है। जबकि, टाटा स्टील, इंडिगो, मारुति, बीईएल, अल्ट्राटेक, सन फार्मा जैसे स्टॉक सेंसेक्स को कमजोर कर रहे हैं। टीसीएस, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और स्टेट बैंक में तेजी के चलते यह रिकवरी आई है।
Share Market Today Live 13 July 9:15 AM: घरेलू शेयर मार्केट ने आज बड़ी गिरावट के साथ सप्ताह के पहले दिन के कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 606 अंकों की गिरावट के साथ 76963 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 167 अंकों के नुकसान के साथ 24039 पर खुला। जबकि, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे फिसलकर 95.70 पर खुला। इंडिगो में 3 फीसद से अधिक का नुकसान है। अल्ट्राटेक, एलएंडटी, एशियन पेंट्स, इटरनल, स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट है। सेंसेक्स पर केवल 3 शेयर एचसीएल टेक, टीसीएस और एनटीपीसी ही हरे निशान पर हैं।
Share Market Today Live 13 July 8:00 AM: अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के पूरी तरह से बंद होने की आशंका से वैश्विक बाजारों में कमजोरी है। इसलिए सोमवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के लाल निशान पर खुलने के आसार हैं। गिफ्ट निफ्टी 24,056 के आसपास है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 186 अंक कम है। यह गिरावट का संकेत देता है।
आज शेयर मार्केट को प्रभावित करने वाले फैक्टर्स
अमेरिका-ईरान युद्ध: ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिका ने ईरान पर हमले बढ़ा दिए हैं। ताजा हमलों में दक्षिणी और पश्चिमी ईरान के कई इलाके निशाने पर आए। अमेरिका का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला है। वहीं, ईरान ने दावा किया है कि उसने इस जलमार्ग को बंद कर दिया है। इस विवाद से वैश्विक बाजारों में बेचैनी बढ़ गई है।
एशियाई बाजारों का हाल: सोमवार को एशिया में मिलाजुला कारोबार देखा गया। जापान का निक्केई 225 गिरा (0.61%), जबकि टॉपिक्स स्थिर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी में 1.74% की गिरावट रही, लेकिन कोस्डैक 0.73% चढ़ा। दूसरी ओर हांगकांग के हैंग सेंग फ्यूचर्स ऊंची शुरुआत का संकेत दे रहे हैं।
अमेरिकी बाजार का पिछला सत्र कैसा रहा: शुक्रवार को अमेरिकी बाजार ऊंचे स्तर पर बंद हुए, सेमीकंडक्टर शेयरों में तेजी रही। डॉऊ जोन्स 0.29% बढ़कर 52,637 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 ने 0.42% चढ़ा की बढ़त हासिल की और 7,575 पर बंद होने में कामयाब रहा। जबकि, नैस्डैक 0.29% बढ़कर 26,281 पर बंद हुआ।
पिछले सत्र में कैसी रही स्टॉक मार्केअ की चाल: शुक्रवार को भारतीय बाजार मजबूत लाभ के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 827.57 अंक (1.08%) चढ़कर 77,569.39 पर और निफ्टी 50 244.10 अंक (1.02%) बढ़कर 24,206.90 पर बंद हुआ था।
SK Hynix की अमेरिकी लिस्टिंग: दक्षिण कोरियाई मेमोरी चिप कंपनी SK Hynix के यूएस-लिस्टेड शेयर 12.76% उछले। कंपनी ने अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदें बेचकर 26 अरब डॉलर से ज्यादा जुटाए।
बॉन्ड यील्ड में उछाल: अमेरिकी साल की ट्रेजरी यील्ड 4.24% पर पहुंची , जो फरवरी 2025 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। 10-साल की यील्ड 4.58% हो गई। जापानी 10-साल की बॉन्ड यील्ड गिरकर 2.735% हो गई; 20-साल की भी गिरी।
कच्चा तेल, सोना और डॉलर
कच्चा तेल: ब्रेंट 3.88% बढ़कर 78.96 डॉलर/बैरल, WTI 4.01% बढ़कर 74.27 डॉलर/बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
सोना: हाजिर सोना 1.2% गिरकर 4,072.78 डॉलर/औंस; अमेरिकी सोना वायदा 0.8% नीचे। चांदी 1.6% गिरी।
डॉलर इंडेक्स: 0.2% बढ़ने के बाद 101.07 पर स्थिर। यूरो, पाउंड और येन के मुकाबले डॉलर मजबूत हुआ।
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


