शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 138 अंक उछलकर बंद, निफ्टी 23500 के करीब
मुख्य बातें
- शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव वाला माहौल था
- हालांकि, सेंसेक्स 138.36 अंक चढ़कर 74,902.59 अंक पर और निफ्टी-50 सूचकांक 46.30 अंक ऊपर 23,477.80 अंक पर बंद हुआ

Share Market Today Live 10 Sep: शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव वाला माहौल था। इस माहौल के बीच सेंसेक्स 138.36 अंक की बढ़त के साथ 74,902.59 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी की बात करें तो 46.30 अंक के लाभ से 23,477.80 अंक पर ठहरा।
11:15 PM: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी है। सेंसेक्स 30 अंक ऊपर 74794 के लेवल पर है। सेंसेक्स में पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक जहां टॉप गेनर हैं। वहीं, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, सन फार्मा, रिलायंस, टीसीएस जैसे स्टॉक टॉप लूजर।
Share Market Today Live 10 Sep 9:15 AM: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन भी दिख रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 27 अंकों के नुकसान के साथ 74742 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी ने 15 अंक ऊपर 23444 के लेवल से गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की।
Stock Market Today Live 8:50 AM: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 10 सितंबर को भी गिरावट जारी रहने के आसार हैं, क्योंकि गिफ्ट निफ्टी ने गैप-डाउन स्टार्ट का संकेत दिया है। एशियाई बाजारों ने भी लाल रंग में ट्रेड किया। यूएस स्टॉक फ्यूचर्स में भी महत्वपूर्ण गिरावट दर्ज की गई।
इससे पहले भारतीय शेयर बाजार बुधवार, सितंबर 9 को दबाव में रहा। तेल की कीमतों लगी आग से वैश्विक मुद्रास्फीति में नए सिरे से वृद्धि पर चिंता बढ़ गई। निफ्टी 0.86% गिरकर 23,431 के तीन महीने के निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स भी 1.08% टूट कर 74,764 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स, निफ्टी की आज कैसी रहेगी चाल
गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी आज 23,461.50 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 90.70 अंक नीचे था। यह भारतीय शेयर मार्केट के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।
शियन मार्केट: दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स का प्रदर्शन दक्षिण कोरियाई शेयरों में गुरुवार को 1% से अधिक की गिरावट आई। बेंचमार्क कोस्पी 96.61 अंक या 1.37% गिरकर 6,955.03 पर आ गया।
जापान के निक्केई 225 में 1.07% की गिरावट आई। टॉपिक्स भी 0.53% फिसल गया। ताइवान के शेयर बाजार में गुरुवार को 52.4 अंक की गिरावट दर्ज की गई, शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव तेज हो गया और सूचकांक 378 अंक गिरकर 46,805.36 पर आ गया, जो 47,000 अंक के निशान से नीचे था।
वॉल स्ट्रीट: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों की भावना पर और असर डाला। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज एक और 400 अंक गिर गया, जिससे इसकी तीन दिन की गिरावट लगभग 1,300 अंक हो गई। एसएंडपी 500 और नैस्डैक कंपोजिट भी क्रमशः 0.6% और 0.5% गिरकर गिर गए।
कच्चा तेल: ईरान-अमेरिका में जंग तेज होते ही आज सुबह इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 101.42 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 62 सेंट ऊपर 96.67 डॉलर पर था।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)


