Stock Market Today: शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 114 अंक फिसला

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Stock Market Today 19 May: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन को सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 114 अंक फिसल गया। 

Stock Market Today: शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 114 अंक फिसला

Stock Market Closing Today: कल की तेजी के बाद आज घरेलू शेयर बाजारों में फिर से गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज मंगलवार को 114 अंक की गिरावट के बाद 75200.85 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.14 प्रतिशत या फिर 31.95 अंक की गिरावट के बाद 23618 अंक पर बंद हुआ है।

आज गिरावट के महौल में इफोसिस के शेयरों में सबसे अधिक 4.52 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, इटरनल के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है। कोटक बैंक, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, सनफार्मा के शेयरों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

Stock Market Today Live 19 May 1:45 PM: शेयर मार्केट की तेजी थोड़ी कम हो गई है। संसेक्स अब केवल 198 अंकों की बढ़त के साथ 75513 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी में 63 अंकों की बढ़त है आौर यह 23713 पर है। एक समय 23782 के डे हाई को टच किया था। दूसरी ओर डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही। आज भी रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 96.47 पर पहुंच गया।

Stock Market Today Live 19 May 10:45 AM:आईटी शेयर आज सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। सेंसेक्स 415 अंकों की उछाल के साथ 75730 के लेवल पर पहुंच गया है। निफ्टी 106 अंक ऊपर 23756 पर है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा में 4.81 प्रतिशत उछलकर 1499.25 रुपये पर पहुंच गया है। इन्फोसिस में 4.34 प्रतिशत की उछाल है और यह 1191.95 पर है।, टीसीएस में 2.74 प्रतिशत की तेजी है और यह 2346.90 रुपये पर है। एचसीएल टेक भी 2.45 प्रतिशत ऊपर 1174.85 पर है।

Stock Market Today Live 19 May 9:32 AM:शेयर मार्केट आज बढ़त पर है। आईटी शेयरों के दम पर सेंसेक्स 375 अंकों की बढ़त के साथ 75690 के लेवल पर पहुंच गया है। इन्फोसिस में 4.26, एचसीएल टेक में 4.07, टेक महिंद्रा में 3.69 और टीसीएस में लगभग 3 प्रतिशत की तेजी है। जबकि, निफ्टी 73 अंक ऊपर 23723 पर पहुंच गया है।

Stock Market Today Live 19 May 9:15 AM: शेयर मार्केट की आज यानी मंगलवार के कारोबार की शुरुआत मंगलमय हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचाकांक सेंसेक्स 126 अंकों की बढ़त के साथ 75441 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 25 अंक ऊपर 23675 के स्तर पर खुलने में कामयाब रहा।

Stock Market Today Live 19 May 8:00 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 आज मंगलवार को सुस्त शुरुआत कर सकते हैं। इसकी वजह दुनिया भर के बाजारों से मिले मिले-जुले संकेत और अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम की संभावनाएं हैं।

गिफ्ट निफ्टी के क्या हैं संकेत

ट्रेंड्स के अनुसार, गिफ्ट निफ्टी 23,674 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 16 अंक अधिक है। यह भारतीय बाजार में सुस्त शुरुआत की ओर इशारा करता है।

आज सेंसेक्स का क्या रुख रहेगा?

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान के अनुसार, 75,000 का लेवल अहम है। अगर सेंसेक्स इससे ऊपर रहता है, तो तेजी जारी रह सकती है। ऊपर 75,500-75,800 तक जा सकता है। वहीं, 75,000 के नीचे जाने पर 74,200-74,000 का स्तर देखने को मिल सकता है।

एक अन्य एक्सपर्ट मयंक जैन का कहना है कि 74,180 के आसपास का निचला स्तर है। इसके नीचे 74,000 टूटने पर 73,500 तक गिरावट आ सकती है। सेंसेक्स के लिए बड़ी चुनौती 76,500 को पार करना होगा।

निफ्टी की क्या रहेगी अगली दिशा?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी के अनुसार, निफ्टी 23,800-23,200 की रेंज में है। अब इसके ऊपर जाकर 23,800-23,850 का स्तर छू सकता है। तत्काल सपोर्ट 23,300 पर है।

सेंट्रम फिनवर्स के निलेश जैन का मानना है कि निफ्टी को 23,770 (50-डे मूविंग एवरेज) पर तत्काल रेजिस्टेंट है। गिरावट पर 23,300 पर सपोर्ट है। उन्होंने चेताया कि इंडिया वीआईएक्स 19.50 पर पहुंच गया है, जो तेजी वालों के लिए चिंता का विषय है।

ग्लोबल मार्केट से क्या संकेत मिल रहे हैं?

एशियाई बाजार: यहां मिलाजुला कारोबार रहा। जापान का निक्केई 225 0.68% बढ़ा, जबकि टॉपिक्स 1.16% बढ़ा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.06% की गिरावट आई और कोस्डैक सपाट रहा। हांगकांग का हेंग सेंग फ्यूचर्स कमजोर शुरुआत के संकेत हैं।

अमेरिकी बाजार: डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 159 अंक या 0.32% बढ़कर 49,686.12 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 5.45 अंक या 0.07% गिरकर 7,403 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 134 अंक या 0.51% की गिरावट के साथ 26,090 पर बंद हुआ।

बाजार को प्रभावित करने वाले अन्य फैक्टर्स

कच्चा तेल गिरा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोकने का ऐलान किया, जिससे संघर्ष विराम की उम्मीद बढ़ी है। ब्रेंट क्रूड 2.25% गिरकर 109.58 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर इजाफा: आज पेट्रोल और डीजल के दाम 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। जबकि, डीजल 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया।

सोना-चांदी और डॉलर: स्पॉट गोल्ड 4,565.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि, चांदी 0.3% गिरकर 77.58 डॉलर प्रति औंस पर गई। वहीं, डॉलर इंडेक्स 99.026 पर स्थिर रहा।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,