Stock Market Today: शेयर मार्केट रिकवरी मोड में, सेंसेक्स 75000 के पार, निफ्टी हरे निशान पर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Today Live 20 May: बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी भारी उतार-चढ़ाव के बीच अब रिकवरी मोड में हैं
Stock Market Today: शेयर मार्केट रिकवरी मोड में, सेंसेक्स 75000 के पार, निफ्टी हरे निशान पर

Stock Market Today Live 20 May 1:35 PM:सेंसेक्स अब 45 अंक नीचे 75155 पर आ गया है। एक समय यह 74,529 पर था। सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.47 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर हैं। जबकि, बीईएल 2.75 पर्सेंट की गिरावट के साथ टॉप लूजर। निफ्टी अब 23618 पर पहुंच गया है।

Stock Market Today Live 20 May 10:55 AM: मार्केट अभी रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स 74529 के लेवल तक फिसलने के बाद अब 281 अंक नीचे 74919 पर आ गया है। सेंसेक्स में रिलायंस इंडसट्री, एलएंडटी्र सनफार्मा, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस टॉप गेनर हैं। जबकि, टाटा स्टील, बीईएल, इटरनल, अल्ट्रटेक टॉप लूजर।

Stock Market Today Live 20 May 9:17 AM: बाजार खुलने के चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 561 अंक नीचे 74639 पर आ गया और निफ्टी 166 अंक लुढ़ककर 23454 पर आ गया। सेंसेक्स पर सभी स्टॉक लाल हैं। अमेरिका से जापान तक के बाजारों में आई गिरावट का असर आज घरेलू शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है।

Stock Market Today Live 20 May 7:30 AM: ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के बाद आज बुधवार 20 मई को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 50 को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। आज सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश हो सकते हें। क्योंकि, एशियाई बाजारों में गिरावट आई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार के सभी तीन सूचकांक लाल रंग में बंद हुए। दूसरी ओर अमेरिका-ईरान युद्ध, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और रुपये की कमजोरी को लेकर चिंताओं के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स अंक नीचे 75,200 जबकि, निफ्टी 31 अंक टूटकर 23,618 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं आज के संकेत

एशियन मार्केट

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बीच एशियाई बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 0.88 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स 0.75 प्रतिशत। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.52 प्रतिशत और कोस्डैक 2.15 प्रतिशत टूट गया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 23,413 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 199 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए गिरावट के साथ शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 322 अंक या 0.65 प्रतिशत गिरकर 49,363 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 49 अंक या 0.67 प्रतिशत गिरकर 7,353 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 220 अंक या 0.84 प्रतिशत कम होकर 25,870 पर बंद हुआ।

आज शेयर मार्केट पर असर डालने वाले अन्य फैक्टर्स

अमेरिका-ईरान युद्ध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सांसदों से कहा कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध को बहुत जल्द खत्म कर देगा। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आश्वस्त किया कि ईरान के साथ युद्ध "हमेशा के लिए युद्ध" नहीं बनेगा।

डॉलर

अमेरिकी डॉलर छह सप्ताह के उच्च स्तर के पास स्थिर था। डॉलर इंडेक्स 99.306 पर स्थिर था। यूरो $1.1608 और ब्रिटिश पाउंड $1.3398 पर था। जापानी येन 159.03 प्रति अमेरिकी डॉलर पर था, जो 30 अप्रैल के बाद से इसका सबसे कमजोर स्तर है।

सोने के रेट

सोने की कीमतों में तेजी आई। हाजिर सोना 0.4 प्रतिशत बढ़कर 4,499.69 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.2 प्रतिशत गिरकर 4,502.30 डॉलर हो गया। हाजिर चांदी की कीमत 1 प्रतिशत बढ़कर 74.55 डॉलर प्रति औंस हो गई।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जब ईरान के साथ युद्ध 'बहुत जल्दी' खत्म हो जाएगा। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.4 प्रतिशत गिरकर 110.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स 0.3 प्रतिशत गिरकर 103.88 डॉलर पर आ गया।

(एजेंसियों से इनपुट के साथ)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,