मार्केट क्रैश: 52 वीक लो पर निफ्टी, सेंसेक्स 1045 अंक टूटकर बंद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्य बातें

  • शेयर बाजार में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई है
  • सप्ताह के चौथे दिन सेंसेक्स 1,045.46 अंक टूटकर 71,593.24 अंक पर; निफ्टी 371.25 अंक के नुकसान से 22,231.80 अंक पर बंद हुआ

sensex nifty nse bse
8 अक्टूबर को बाजार में हाहाकार

Stock Market Updates: शेयर बाजार में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई है। सप्ताह के चौथे दिन सेंसेक्स 1,045.46 अंक लुढ़ककर 71,593.24 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी-50 सूचकांक 371.25 अंक नीचे 22,231.80 अंक पर रहा। इंट्रा-डे में निफ्टी 52 वीक लो पर आ गया था। इस इंडेक्स का 52 वीक लो 22,179.90 अंक है। बाजार में मचे इस हाहाकार के कारण निवेश्कों को करीब 11 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

क्लोजिंग के वक्त बीएसई इंडेक्स पर 30 शेयरों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर ग्रीन जोन में थे। इसके अलावा, सबसे बड़ी गिरावट आईटीसी के शेयर में थी। आईटीसी के शेयर में गिरावट की वजह कंपनी में विदेशी निवेशक द्वारा बेची गई हिस्सेदारी है।

Stock Market 8 oct Live Updates: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार 8 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। दिन के शुरुआती कारोबार में ही Sensex 200 अंकों से ज्यादा गिर गया था, जबकि Nifty 50 भी 22,550 के स्तर के नीचे फिसल गया था। वहीं, दोपहर के बाद भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके बाद सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि Nifty 22,181 के नए 52-वीक लो पर पहुंच गया। बाजार में दबाव के बीच ITC, बजाज (Bajaj) के दोनों शेयर और अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) शुरुआती कारोबार में प्रमुख गिरावट वाले स्टॉक्स में शामिल रहे। आइए इस गिरावट के पीछे की वजह जानते हैं।

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को भारी बिकवाली देखने को मिली और Sensex 1,045 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि Nifty 22,250 के नीचे फिसल गया। RBI के सख्त रुख, लगातार FII Selling और कमजोर बाजार सेंटीमेंट ने निवेशकों पर दबाव बढ़ाया। व्यापक बाजारों में भी गिरावट तेज रही और Nifty Midcap 100 तथा Nifty Smallcap 100 इंडेक्स में 2% तक की गिरावट दर्ज हुई। सेक्टरों में Nifty Metal करीब 3% टूटकर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा, जबकि Nifty Realty, Nifty Oil & Gas समेत कई इंडेक्स करीब 2% नीचे बंद हुए। NSE पर 2,645 शेयर गिरावट में रहे, जबकि केवल 693 शेयरों में तेजी आई और 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

बुधवार को भी दिखी थी बिकवाली

इससे पहले बुधवार को भी घरेलू बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली थी। Nifty 50 करीब 0.76% गिरकर 22,603.05 पर बंद हुआ था, जबकि Sensex भी कमजोरी के साथ बंद हुआ था। बाजार में दबाव की एक बड़ी वजह RBI (Reserve Bank of India) की मॉनेट्री पॉलिसी को लेकर बदला हुआ रुख रहा। RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 5.50% कर दिया और पॉलिसी स्टैंस को न्यूट्रल से बदलकर कैलीब्रेटेड टाइटनिंग कर दिया।

RBI के फैसले ने बढ़ाई निवेशकों की चिंता

RBI के इस फैसले ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि ब्याज दरों में बढ़ोतरी से आने वाले समय में बॉरोइंग कॉस्ट बढ़ सकती है। इसका असर कंपनियों की अर्निंग और निवेश गतिविधियों पर पड़ने की आशंका रहती है। ऐसे में बाजार पार्टिसिपेंट अब RBI के आगे के कदमों और इंटरेस्ट-रेट साइकिल पर करीबी नजर रख रहे हैं।

रुपये पर भी दबाव

घरेलू बाजार के अलावा ग्लोबल मार्केट संकेत भी सेंटीमेंट के लिए सकारात्मक नहीं हैं। भारतीय रुपया भी कमजोर होकर अपने रिकॉर्ड लो के करीब पहुंच गया है। कमजोर रुपये से खासतौर पर उन कंपनियों पर असर पड़ सकता है जिनका कारोबार इंपोर्टर इनपुट या फॉरेन करेंसी मूवमेंट से प्रभावित होता है। इसी वजह से निवेशक फिलहाल ज्यादा सतर्क रुख अपना रहे हैं।

India VIX में भी तेजी

बुधवार की गिरावट के दौरान India VIX करीब 2.1% बढ़ा था। VIX में तेजी आमतौर पर बाजार में बढ़ती वोलेटिलिटी और अनसर्टिनिटी का संकेत देती है। RBI के पॉलिसी बदलाव, कमजोर ग्लोबल संकेत और रुपये में कमजोरी ने मिलकर निवेशकों के सेंटीमेंट पर दबाव बनाया है।

आगे बाजार की दिशा पर नजर

मार्केट एनालिस्ट की मानें तो भारतीय इक्विटीज में फिलहाल सावधानी का माहौल बना रह सकता है। RBI के कैलीब्रेटेड टाइटनिंग स्टांस के बाद इंटरेस्ट रेट्स को लेकर बाजार की एक्सपेक्टेशन बदली हैं। गुरुवार के कारोबार में निवेशक खास तौर पर बैंकिंग, फाइनेंशियल और रेट-सेंसिटिव स्टॉक्स के साथ-साथ उन कंपनियों पर नजर रखेंगे, जिन पर रुपये और ग्लोबल मार्केट मूवमेंट का असर पड़ता है।

शुरुआती गिरावट के बावजूद दिन के दौरान बाजार किस दिशा में जाता है, यह वैश्विक संकेत, करेंसी मूवमेंट और प्रमुख स्टॉक्स में buying या selling प्रेशर पर निर्भर करेगा। फिलहाल, Nifty के लिए 22,550 के आसपास का स्तर और Sensex की शुरुआती कमजोरी बाजार की नजर में बनी हुई है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़मार्केट क्रैश: 52 वीक लो पर निफ्टी, सेंसेक्स 1045 अंक टूटकर बंद