शेयर बाजार की फिर बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 430 अंक टूटकर बंद, निफ्टी धड़ाम

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 430 अंक गिरकर 72,638.70 अंक पर बंद हुआ
  • वहीं, एनएसई निफ्टी 173.05 अंक टूटकर 22,603.05 अंक पर ठहरा

stock market today
शेयर मार्केट की चाल दोपहर बाद से बिल्कुल बदल गई और सेंसेक्स-निफ्टी लाल हो गए।

Stock Market Today: शेयर बाजार की एक बार फिर से चाल बिगड़ गई है। भारी उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को बीएसई सेंसेक्स करीब 430 अंक गिरकर 72,638.70 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 173.05 अंक टूटकर 22,603.05 अंक पर ठहरा।

2:06 PM:शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 514 अंक नीचे 72553 पर आ गया है। आरबीआई की मोनेटरी पॉलिसी के ऐलान के बाद अब निफ्टी भी दोहरा शतक लगाकर 206 अंक नीचे 22570 पर आ गया है। बैंक निफ्टी में 0.39 और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 0.37 प्रतिशत की गिरावट है। मिडकैप इंडेक्स भी लाल है। हालांकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.19 प्रतिशत की तेजी है। ऑटो, आईटी में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स जहां 0.48 प्रतिशत ऊपर है तो प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.15 प्रतिशत नीचे। मेटल इंडेक्स 2 प्रतिशत से अधिक टूटा है।

Stock Market Today Live 1:20 PM: शेयर मार्केट गिरावट के ट्रैक पर सरपट दौड़ रहा है। आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बाजार थोड़ी देर के लिए संभला था, लेकिन अब गिरावट तेज हो गई है। सेंसेक्स 457 अंक नीचे 72610 पर है। निफ्टी भी अब 196 अंक नीचे 22694 पर आ गया है। एनएसई पर 2074 स्टॉक्स लाल और केवल 1413 हरे निशान पर हैं। हालांकि, 139 स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा है। कुल 100 शेयर 52 हफ्ते के लो और 97 हाई पर हैं।

Stock Market Today Live 12:25 PM:शेयर मार्केट की चाल एक बार फिर बिगड़ रही है। गिरावट के ट्रैक पर सेंसेक्स-निफ्टी रफ्तार फिर से बढ़ गई है। सेंसेक्स एक बार फिर गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 239 अंक नीचे 72828 पर है। निफ्टी भी अब 123 अंक नीचे 22653 पर आ गया है। सेंसेक्स में केवल एयरटेल, कोटक बैंक, इटरनल, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी है।

Stock Market Today Live 11:00 AM: आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी के ऐलाान के बाद कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी आ गई है। बाजार भी रिकवरी मोड में है। सेंसेक्स 73000 के करीब पहुंच गया है। अब यह केवल 109 अंक नीचे 72951 पर है। एक समय यह 72520 पर आ गया था। निफ्टी में भी गिरावट कम होकर 73 अंक नीचे 22701 पर आ गया है। आरबीआई के ऐलान से पहले यह 22578 पर आ गया था।

Stock Market Today Live 10:15 AM:आरबीआई ने अपनी नई मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया है। रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया गया है। इस अपडेट के बाद बाजार में अब रिकवरी शुरू हो गई है। सेंसेक्स अब 269 अंक नीचे 72797 पर है। एक समय यह 72520 पर आ गया था। निफ्टी में भी गिरावट थोड़ी कम होकर 98 अंक नीचे 22676 पर आ गया है। आरबीआई के ऐलान से पहले यह 22578 पर आ गया था।

Stock Market Today Live 9:15 AM:आरबीआई की मौद्रिक नीति के ऐलान से पहले आज शेयर बाजार का मूड उखड़ा हुआ है। सेंसेक्स 439 अंक नीचे 72628 पर है। जबकि, निफ्टी 165 अंक नीचे 22610 पर। सेंसेक्स पर केवल एयरटेल और टेक महिंद्रा ही हरे निशान पर हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 102 अंकों की गिरावट के साथ 72956 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 85 अंकों के नुकसान के साथ आज के दिन के कारोबार की शुरुआत 22,690 के लेवल से की।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज यानी बुधवार, 7 अक्टूबर को RBI MPC के फैसले से पहले गिरावट के साथ खुल सकता है। गिफ्ट निफ्टी ने भी नेगेटिव शुरुआत का संकेत दिया है। वहीं एशियाई बाजारों ने भी आज लगातार बढ़त का सिलसिला तोड़ते हुए निचले स्तर पर कारोबार शुरू किया है। हालांकि, अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे।

एक्सपर्ट की क्या राय है?

HST वेल्थ के फाउंडर और CEO हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा, "भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुल सकता है, गिफ्ट निफ्टी 22,780 के आसपास है। अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई वैश्विक माहौल के लिए सहारा दे रही है, लेकिन अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड लगातार ऊंची बनी हुई है और आज RBI की पॉलिसी के फैसले से पहले सतर्कता के कारण जोखिम लेने की इच्छा कम बनी हुई है।"

मंगलवार को कैसा था सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी तेजी देखने को मिली। यह लगातार दूसरा दिन था जब बाजार में बढ़त दर्ज हुई। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने, बैंकिंग शेयरों और रिलायंस इंडस्ट्रीज में जोरदार खरीदारी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। सेंसेक्स 685 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,067 पर और निफ्टी 220 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,776 पर बंद हुआ।

घरेलू बाजार के लिए क्या हैं आज के ग्लोबल संकेत

गिफ्ट निफ्टी: GIFT Nifty आज लगभग 22,760.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से करीब 35 अंक नीचे है। यह भारतीय बाजार की नेगेटिव शुरुआत का संकेत दे रहा है।

अमेरिकी बाजार: अमेरिका के बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार, 6 अक्टूबर को बढ़त के साथ बंद हुए। S एंड P 500 अगस्त के बाद पहली बार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जबकि नैस्डैक ने रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखा।

डॉऊ जोन्स 253 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,521 पर बंद हुआ, जबकि, S एंड P 500 ने 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ लगातार चौथे दिन बढ़त बनाई और पहली बार 7,800 के ऊपर बंद हुआ। दूसरी नैस्डैक कंपोजिट सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ और मंगलवार को भी नए शिखर पर पहुंचा।

एशियाई बाजारों का हाल

जापान: निक्केई 225 लगभग सपाट खुला, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत बढ़ा।

दक्षिण कोरिया: तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से चिंता कम हुई, लेकिन टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट से कोस्पी 77 अंक यानी 1.11 प्रतिशत गिरकर 6,864 पर खुला।

ताइवान: TAIEX इंडेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर बाजार की फिर बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 430 अंक टूटकर बंद, निफ्टी धड़ाम