Stock Market Today: सेंसेक्स आज 73000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में 0.98% की तेजी; ट्रेंट का जलवा
मुख्य बातें
- Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज तूफानी तेजी देखने को मिली है
- सेंसेक्स 73 हजार के पार बंद हुआ है
- ट्रेंट आज स्टॉक मार्केट में छाया रहा

Stock Market Updates: घरेलू शेयर बाजार में सप्ताह के लगातार दूसरे कारोबारी दिन को तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और आज फिर से बड़ी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज मंगलवार को 0.95 प्रतिशत या फिर 685.34 अंक की तेजी के साथ 730671.81 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.98 प्रतिशत या फिर 220.35 अंक की तेजी के साथ 220.35 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स और निफ्टी की क्लोजिंग आज इंट्रा-डे हाई पर हुई है।
सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयरों में आज मंगलवार के दिन तेजी देखने को मिली है। सबसे अधिक उछाल ट्रेंट लिमिटेड में दर्ज किया है। टाटा ग्रुप का यह स्टॉक मार्केट क्लोजिंग के वक्त पर 12.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 2904 रुपये के स्तर पर था। वहीं, कोटक बैंक, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, इंडिगो के शेयरों में भी दो प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
Stock Market Today Live 2:00 PM: सेंसेक्स 73000 के लेवल को पार करने के लिए बेताब है। अभी 533 अंक ऊपर 72916 पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन इसने 72971 का डे हाई को भी टच किया है। इस तेजी के चलते बीएएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 472 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि एक दिन पहले यह 469 लाख करोड़ रुपये था। यानी आज निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
सेंसेक्स में ट्रेंट का जलवा बरकरार है। इसमें 12 प्रतिशत की तेजी है। 2883.50 रुपये पर पहुंच गया है। कोटक बैंक में करीब 4 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनीलीवर में 2.50, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.40, एक्सिस बैंक में 2.13 प्रतिशत की तेजी है। निफ्टी भी 159 अंकों की छलांग के साथ 22714 पर है।
Stock Market Today Live 1:00 PM: मार्केट में लगातार दूसरे दिन बहार है। सेंसेक्स 73000 के लेवल से थोड़ा पहले 72971 के डे हाई को टच कर चुका है। अब बीएसई का यह 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक 530 अंक ऊपर 72912 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 157 अंकों की छलांग के साथ 22712 पर है।
Stock Market Today Live 12:12 PM: सेंसेक्स 72875 के डे हाई को टच करने के बाद अब 382 अंक ऊपर 72765 पर है। हालांकि, ट्रेंट के शेयरों में उड़ान जारी है। कोटक बैंक, रिलायंस, एक्सिस बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर और इंडिगो में भी अच्छी-खासी तेजी है। गिरने वाले शेयरों में टेक महिंद्रा, टाइटन, इन्फोसिस, आईटीसी, टीसीएस हैं। इनमें 0.85 से 2.41 प्रतिशत तक की गिरावट है।
Stock Market Today Live 11:27 AM: सेंसेक्स 450 अंक की बढ़त के साथ 72832 के डे हाई को टच कर चुका है। अभी 411 अंक ऊपर 72795 पर है। इसमें तेजी की सबसे बड़ी वजह ट्रेंट के शेयर हैं, जो 11.42 प्रतिश की छलांग लगाकर 2869 रुपये पर पहुंच गए है। कोटक बैंक, रिलायंस, हिन्दुस्तान यूनीलीवर और इंडिगो में भी अच्छी-खासी तेजी है। दूसरी ओर निफ्टी 122 अंक ऊपर 22678 के लेवल पर पहुंच गया है। एनएसई पर 2309 स्टॉक्स हरे और 1030 लाल निशान पर हैं। इनमें से 90 में अपर सर्किट लगा है और 75 अपने 52 हफ्ते के हाई पर हैं।
Stock Market Today Live 10:45 AM:टाटा ग्रुप के शेयर ट्रेंट में तेजी का तूफान है। यह आज सेंसेक्स टॉप गेनर है और इसमें 11.77 प्रतिशत की बंपर तेजी है। यह शेयर अब 2878 रुपये पर पहुंच गया है। इसकी वजह से सेंसेक्स 353 अंकों की बढ़त के साथ 72736 पर पहुंच गया है। दूसरे चढ़ने वाले शेयरों में कोटक बैंक 3.51 प्रतिशत, रिलायंस 1.76 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनीलीवर 1.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ शामिल हैं। इस बीच निफ्टी ने भी शतक पूरा कर लिया है। यह 115 अंक ऊपर 22671 के लेवल पर पहुंच गया है।
Stock Market Today Live 9:51 AM: शेयर मार्केट तेजी के ट्रैक पर थेड़ा और आगे बढ़ गया है। सेंसेक्स 331 अंकों की बढ़त के साथ 72713 के लेवल पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 80 अंक ऊपर 22636 पर है। सेंसेक्स में ट्रेंट के शेयर रॉकेट बनकर उड़ रहे हैं। इनमें 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी है।
Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत लगातार दूसरे दिन भी मजबूत हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 125 अंकों की बढ़त के साथ 72508 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 47 अंक ऊपर 22603 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 6 अक्टूबर यानी आज मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्टी निफ्टी करीब 22,663 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले निफ्टी फ्यूचर्स बंद स्तर से करीब 81 अंक ऊपर है। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में भी ज्यादातर तेजी और अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक प्रदर्शन से घरेलू बाजार की ओपनिंग को सपोर्ट मिल सकता है।
शॉर्ट टर्म के लिए खरीदने के लिए टॉप स्टॉक
मास्टर कैपिटल सर्विसेज के विष्णु कांत उपाध्याय और चॉइस ब्रोकिंग के हितेश टेलर अगले 1-2 सप्ताह के लिए 6 स्टॉक खरीदने की सलाह दिए हैं।
1. आजाद इंजीनियरिंग: ₹2,927 में खरीदें, टार्गेट प्राइस: ₹3,280 और ₹3,350, स्टॉप लॉस: ₹2,660
2.किर्लोस्कर ऑयल इंजन: ₹2,244 में खरीदें, टार्गेट प्राइस: ₹2,520 और ₹2,650, स्टॉप लॉस: ₹2,025
3. आदित्य इन्फोटेक: ₹3,990 में खरीदें, टार्गेट कीमतें: ₹4,400 और ₹4,480, स्टॉप लॉस: ₹3,592
4.थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज: ₹542 में खरीदें, टार्गेट प्राइस: ₹600, स्टॉप लॉस: ₹515
5. कार्बोरंडम यूनिवर्सल: ₹1,267 में खरीदें, टार्गेट प्राइस: ₹1,400, स्टॉप लॉस: ₹1,200
6. मिश्र धातु निगम (मिधानी): ₹440 में खरीदें, टार्गेट प्राइस: ₹475, स्टॉप लॉस: ₹420
कच्चे तेल से बाजार को राहत
बाजार के लिए सबसे अहम सकारात्मक संकेत कच्चे तेल की कीमतों में नरमी है। WTI क्रूड करीब 89-90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल की सप्लाई में सुधार के संकेत और इमरजेंसी रिजर्व जारी करने की योजना से तत्काल सप्लाई संकट की चिंता कुछ कम हुई है।
सोमवार को चढ़ा था बाजार
भारतीय बाजार में हाल की गिरावट पर सोमवार को ब्रेक लग गया। सेंसेक्स 472 अंक यानी 0.66 प्रतिशत चढ़कर 72,382 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 133अंक यानी 0.60 प्रतिशत बढ़कर 22,555 पर बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स ने दिन में 72,631.93 का हाई लेवल भी टच किया।
ग्लोबल मार्केट से क्या मिल रहे संकेत
वॉल स्ट्रीट: अमेरिकी बाजार में सोमवार को AI शेयरों की खरीदारी ने तेजी को सपोर्ट किया। डॉऊ जोंस 90 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.7 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। नैस्डैक करीब 1 प्रतिशत ऊपर और नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।
एशियन मार्केट का हाल: एशिया में जापान का निक्केई 225 0.22 प्रतिशत और टॉपिक्स 0.26 प्रतिशत ऊपर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.15 प्रतिशत नीचे, जबकि कोस्डैक 1.91 प्रतिशत ऊपर रहा।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

