ट्रंप की हार पर झूमा बाजार, सेंसेक्स में 2000 अंक से अधिक उछाल, निफ्टी भी गुलजार

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप को करारी हार मिली है
  • इससे भारतीय शेयर बाजार गदगद है
  • गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 2,008.61 अंक उछलकर 79,310.01 अंक पर बंद हुआ
  • वहीं, एनएसई निफ्टी 576 अंक चढ़कर 24,536.60 अंक पर रहा

stock market today
शेयर मार्केट लाइव

Stock Market Today: अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को मिली हार से भारतीय शेयर बाजार गदगद है। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 2,008.61 अंक उछलकर 79,310.01 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 576 अंक चढ़कर 24,536.60 अंक पर रहा। इंट्रा-डे के दौरान भी बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था।

Live 1:52 PM: ट्रंप की हार से दलाल स्ट्रीट में अभी से दिवाली के पटाखे फूट रहे हैं। बाजार झूम रहा है और निवेशकों का पैसा बढ़ रहा है। सेंसेक्स अभी 2100 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 79400 के पार पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 600 अंकों की छलांग के साथ 24500 को पार चुका है। सेक्टोरल इंडेक्सेज में बैंक निफ्टी में 3.13, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 3.85, ऑटो 4.10, आईटी 2.35, पीएसयू बैंक 2.91, प्राइवेट बैंक 3.14, रियल्टी 3.37, कंज्यूमर ड्यूराबेल्स 2.10 और सीमेंट में 3.45 प्रतिशत की बड़ी तेजी है।

Stock Market Today Live 1:42 PM: ट्रंप की हार के बाद भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी है। बीएसई का सेंसेक्स अभी 1890 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 79198 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 545 अंकों की छलांग के साथ 24500 को पार चुका है।

Stock Market Today Live 1:00 PM: ट्रंप की हार के बाद भारतीय शेयर बाजार बमबम बोल रहा है। धनतेरस के पहले ही दलाल स्ट्रीट में दिवाली नजर आ रही है। बीएसई का सेंसेक्स अभी 1700 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 79000 के पार 79070 पर पहुंच गया है। हालांकि, यह 79000 के पार पहुंच गया था। जबकि, निफ्टी 500 अंकों से अधिक की छलांग के साथ 24468 को टच कर चुका है। इस तेजी के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 500 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। बजाज फाइनेंस में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। इंडिगो और मारुति में 5 प्रतिशत से अधिक एशियन पेंट्स बजाज फिनसर्व, और महिंद्रा एंड महिंद्रा 4 फीसद से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market Today Live 11:50 AM: बीएसई का सेंसेक्स अभी 1557 अंकों की उछाल के साथ 78858 पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि, यह 79000 के पार पहुंच गया था। जबकि, निफ्टी 440 अंकों की उछाल के साथ 23400 पर है। NSE पर 2716 स्टॉक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इनमें से 127 में अपर सर्किट लगा है।

Stock Market Today Live 10:00 AM: बीएसई का सेंसेक्स 1701 अंकों की उछाल के साथ 79000 को पार कर गया है। जबकि, निफ्टी 480 अंकों की उछाल के साथ 23441 पर पहुंच गया है। ट्रंप की हार से झूम रहे शेयर बाजार में एयरटेल और एनटीपीसी को छोड़ सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान पर हैं। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 500 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। बजाज फाइनेंस और मारुति में में 5 प्रतिशत से अधिक तो इंडिगो में 4.99 प्रतिशत की तेजी है। एशियन पेंट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा 4 फीसद से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market Today Live 9:20 AM: ट्रंप की हार से झूम रहे शेयर बाजार में मारुति, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस के शेयर चमक रहे हैं। इनमें 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। जबकि, इंडिगो 5.29 प्रतिशत की छलांग के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर की लिस्ट में टॉप पर है। एयरटेल का छोड़ सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स भी 1609 अंकों की बंपर उछाल के साथ 78911 पर खुला। चंद मिनट में ही निवेशकों कों 7 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 500 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया।

Stock Market Today Live 9:15 AM: उधर अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति ट्रंप हार हुई तो इधर घरेलू शेयर बाजार झूम उठा। NSE का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 400 अंक से अधिक की छलांग लगाकर सीधे 24300 के पार खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी 1609 अंकों की बंपर उछाल के साथ 78911 के लेवल से गुरुवार के कारोबार की शुरुआत की।

Stock Market Today: ट्रंप की हार के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी की उम्मीद है। कच्चे तेल की कीमतें दो महीने के निचले स्तर पर आ गई हैं। इसके अलावा अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत को ऐसे संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि ईरान पर अमेरिका-इजरायल की जंग जल्द खत्म हो सकती है। इससे बाजार का माहौल सुधरा है।

गिफ्ट निफ्टी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी

सुबह 8:01 बजे गिफ्ट निफ्टी 24,295.5 पर था, जो निफ्टी 50 के लिए ग्रीन ओपनिंग का संकेत दे रहा था। बुधवार को निफ्टी 23,960पर बंद हुआ था। बाद में गिफ्ट निफ्टी करीब 24,300 के स्तर पर 350 अंक यानी करीब 1.5 प्रतिशत ऊपर दिख रहा था। इससे घरेलू बाजार में बड़ी गैप-अप ओपनिंग की संभावना बन रही है।

बता दें बुधवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 72.84 अरब रुपये की खरीदारी की। यह लगातार चौथा सेशन था, जब विदेशी निवेशकों ने खरीदारी की है। इससे लगता है कि इस साल की भारी बिकवाली के बाद वे फिर भारत लौट रहे हैं।

आज सेंसेक्स-निफ्टी के लिए संकेत

कच्चे तेल में गिरावट : ब्रेंट क्रूड 1 प्रतिशत गिरकर 93.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। पिछले सत्र में इसमें10 प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी। तेल की कीमतें कम होने से भारत जैसे आयातक देशों के लिए महंगाई और व्यापार घाटे का दबाव कम होता है। इससे बाजार की धारणा को सहारा मिलता है।

अमेरिकी चुनाव : अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों पर कब्जा कर लिया। इसके बाद बुधवार को अमेरिकी और यूरोपीय बाजार चढ़ गए। डेमोक्रेट्स की जीत को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ट्रंप प्रशासन की वैश्विक टैरिफ नीति और मध्य पूर्व में युद्ध की वजह से भी इस साल भारतीय बाजार का प्रदर्शन कमजोर रहा था।

घरेलू बाजार में रिकवरी के संकेत

घरेलू बाजार में अब रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स पिछले पांच सत्रों में 5.6 प्रतिशत चढ़ चुके हैं। करीब पांच महीनों में यह उनकी सबसे लंबी लगातार बढ़त है। इसमें विदेशी खरीदारी, तेल की कीमतों में नरमी और मजबूत नतीजों का सहारा मिला है।

एचएसटी वेल्थ के संस्थापक और सीईओ हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा कि तेल कीमतों में पहले जो धीरे-धीरे गिरावट आ रही थी, अब उसकी रफ्तार बड़ी है। अगर यह गिरावट बनी रहती है, तो इससे भारत का निकट भविष्य का मैक्रो और कमाई का अनुमान सुधर सकता है।

अमेरिकी बाजारों में तेजी

अमेरिकी चुनाव में डेमोक्रेट्स के दोनों सदनों में जीत के बाद वॉल स्ट्रीट तेज चढ़ा। डॉऊ जोन्स 3 प्रतिशत यानी 1,500 से ज्यादा अंक बढ़कर 53,000 के ऊपर बंद हुआ। यह 8 सितंबर के बाद पहली बार हुआ। यह पिछले साल 9 अप्रैल के बाद एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त रही। नस्डैक फ्यूचर्स 1.6 प्रतिशत चढ़े। चुनाव नतीजे साफ होने के बाद नस्डैक 650 से ज्यादा अंक गिरा था, लेकिन बाद में सारी गिरावट भरकर तेजी में बंद हुआ। एसएंडपी 500 1.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख

एशियाई बाजारों में गुरुवार को मिलाजुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में शुरुआती कारोबार में सेल-साइड सर्किट ब्रेकर लग गया। अमेरिकी चुनाव के बाद एआई डेटा सेंटर निर्माण पर नियमन की चिंता से कोस्पी 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 5,400 के नीचे आ गया। कोरिया एक्सचेंज के मुताबिक यह ब्रेकर कोरिया के समयानुसार 5 नवंबर सुबह 10:16 बजे लगा। जापान का निक्केई 225 शुरुआत में 0.5 प्रतिशत चढ़ा, लेकिन बाद में 1.24 प्रतिशत गिरकर 61,417 पर आ गया। ताइवान का ताइएक्स 1.81 प्रतिशत गिरकर 42,171 पर था।

बुधवार को बाजार कैसे बंद हुआ

बुधवार को भारतीय बाजार लगातार पांचवें सत्र में चढ़ा। भारी वजन वाले वित्तीय, एफएमसीजी और ऑटो शेयरों में खरीदारी हुई। विदेशी फंडों के आने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी माहौल मजबूत रहा। सेंसेक्स 383 अंक यानी 0.50 प्रतिशत बढ़कर 77,301 पर बंद हुआ। यह दो महीने से ज्यादा का सबसे ऊंचा क्लोजिंग स्तर है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ट्रंप की हार पर झूमा बाजार, सेंसेक्स में 2000 अंक से अधिक उछाल, निफ्टी भी गुलजार