Stock Market Today: शेयर बाजार आज फिर से गिरावट के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स और निफ्टी का बुरा हाल
मुख्य बातें
- Stock Market Today : आज फिर से घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ है
- निवेशकों के लिए राहत की बात यह रही की दिन के इंट्रा-डे लो लेवल से सेंसेक्स 400 से अधिक अंक रिकवर करने में सफल रहा

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। इस समय सेंसेक्कस और निफ्टी का बुरा हाल है। निफ्टी आज मंगलवार को 64.05 अंक या फिर 0.28 प्रतिशत की गिरावट के बाद 22716.20 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स की बात करें तो यह आज 242.65 अंक या फिर 0.33 प्रतिशत की गिरावट के बाद 72529.07 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 72,064.00 अंक रहा है। बता दें, इंट्रा-डे लो लेवल से सेंसेक्स में 465 अंक की रिकवरी देखने को मिली है।
इस गिरावट के माहौल में भी अडानी पोर्ट्स के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। सनफार्मा, टाटा स्टील, कोटक बैंक के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। दूसरी तरफ टाइटन, एचसीएल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इटरनल, मारुति, रिलायंस, एलटी, पावरग्रिड के शेयरों का दाम भी नीचे लुढ़क गया।
Stock Market Today Live 1:35 PM: शेयर मार्केट में गिरावट की रफ्तार कम होने लगी है। सेंसेक्स और निफ्टी रिकवरी के बावजूद अभी दोनों इंडेक्स रेड हैं। बीएसई का सेंसेक्स अभी 429 अंक नीचे 72342 पर है। यह दिन के निचले स्तर 72064 से इस लेवल तक आया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी अब 147 अंक नीचे 22631 पर आ गया है। आज इसने भी 22569 के बॉटम को टच किया था। अभी एनएसई पर 1445 स्टॉक्स हरे और 1968 लाल निशान पर हैं। कुल 207 स्टॉक्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और 114 में लोअर सर्किट लगा है। इस गिरावट में भी 63 शेयरों एक साल के हाई पर पहुंच गए हैं और कुल 104 में अपर सर्किट लगा है।
Stock Market Today Live 9:51 AM: सेंसेक्स गिरावट अब बढ़कर 622 अंक क हो गई है। यह 72148 के लेवल पर आ गया है। इसमें 26 शेयरों में गिरावट है और केवल इंडिगो, सनफार्मा, अडानी पोर्ट्स और एयरटेल ही हरे हैं। निफ्टी 184 अंक नीचे 2295 पर आ गया है। अब बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये घटकर 474 लाख करोड़ से 470 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।
Stock Market Today Live 9:22 AM: शेयर मार्केट में गिरावट की हवा अब तेज बहने लगी है। सेंसेक्स 402 अंक नीचे 72369 के लेवल पर आ गया है। बीएसई के इस 30 शेयरों वाले इंडेक्स में 26 शेयर लाल हैं। निफ्टी 115 अंक नीचे 22615 पर आ गया है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 मिनट में ही 3 लाख करोड़ रुपये घटकर 474 लाख करोड़ से 471 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।
Stock Market Today Live 9:15 AM: सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की ओपनिंग रेड रही। सेंसेक्स 138 अंकों की गिरावट के साथ 72633 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 47 अंक नीचे 22732 के लेवल पर खुला। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए 22,500-22,400 का रेंज महत्वपूर्ण सपोर्ट हो सकता है। वहीं 23,000 से 23,100 के आसपास का स्तर शुरुआती रिकवरी में अहम बाधा माना जा रहा है।
Stock Market Today 9:01 AM : दलाल स्ट्रीट में सोमवार के तूफान के बाद आज मंगलवार को भी गिरावट दर्ज की जा रही है। प्री-ओपनिंग में बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 128 अंक नीचे 72900 पर था। जबकि, निफ्टी 132 अंक कमजोर था। इससे पहले सोमवार को बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली थी। निफ्टी करीब 1.54% गिरकर 22,762 के आसपास बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 73,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। बाजार में यह गिरावट कई महीनों के निचले स्तरों के आसपास पहुंचने के बीच आई।
गिफ्ट निफ्टी के संकेत
शुरुआती संकेतों के मुताबिक गिफ्ट निफ्टी करीब 22,820 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद के मुकाबले करीब 4 अंक नीचे था। इससे घरेलू बाजार में सपाट शुरुआत के संकेत मिले।
कच्चे तेल की कीमत बनी बड़ी चिंता
बाजार पर सबसे बड़ा दबाव कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का है। सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के प्रस्ताव को लेकर प्रतिक्रिया के बाद तेल की कीमतों में तेजी आई। इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी है।
मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड करीब 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था। भारत अपनी तेल जरूरतों के लिए आयात पर काफी निर्भर है, इसलिए कच्चे तेल की महंगाई से महंगाई दर, आयात बिल और कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ने की आशंका रहती है।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी जारी
बाजार पर विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FII की बिकवाली का भी असर है। सोमवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में करीब ₹5,353 करोड़ की बिकवाली की। इसके मुकाबले घरेलू संस्थागत निवेशकों ने करीब ₹5,189 करोड़ की खरीदारी की।
एशियाई बाजारों से भी कमजोर संकेत
मंगलवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही। जापान का निक्केई शुरुआती कारोबार में करीब 0.4% नीचे था, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 0.5% गिरा। इससे भारतीय बाजार के लिए भी वैश्विक संकेत मजबूत नहीं रहे।


