Stock Market Today: सेंसेक्स लुढ़का, निफ्टी में मामूली तेजी, TCS के शेयरों में 4% की गिरावट
मुख्य बातें
- Stock Market Today: आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ है
- निफ्टी में मामूली तेजी देखने को मिली है

Stock Market Closing Today: सुबह उछाल के साथ ट्रेड करने वाला सेंसेक्स क्लोजिंग के वक्त गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स आज आखिरी कारोबारी दिन को 0.03 प्रतिशत या फिर 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74294.96 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी आज 0.33 प्रतिशत या फिर 75.80 अंक की तेजी के साथ 23346.40 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स में आज 30 में से 10 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, 20 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। टीसीएस के शेयरों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली। टाइटन, एशियन पेंट्स, मारुति के शेयरों का दाम भी लुढ़क गया है।
Share Market Today 9:15 AM: गिफ्टी निफ्टी के कमजोर संकेतों के बावजूद आज घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत अच्छी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 260 अंक ऊपर 74575 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 64 अंकों की बढ़त के साथ 23334 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।
Stock Market Today 8:00 AM: एक्सपर्ट्स के अनुमान को मानें तो सेंसेक्स तब तक दबाव में रह सकता है जब तक यह 74,700 से 75,000 के रेजिस्टेंस जोन से ऊपर नहीं टिकता। दूसरी ओर भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत की बात करें तो 18 सितंबर, शुक्रवार को सुस्त रहने आसार हैं। वैश्विक संकेत मिले-जुले हैं। गिफ्ट निफ्टी लगभग 23,348 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से करीब 15 अंक का प्रीमियम दिखा रहा है।
गुरुवार का हाल: पिछले सेशन में घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स मिले-जुले बंद हुए थे। सेंसेक्स 21 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,314 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 53 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त रही और यह 23,270 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज के संकेत
गिफ्ट निफ्टी : लाइव चार्ट आज भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत दिखा रहा है। सुबह 7:19 बजे तक गिफ्ट निफ्टी 23,348 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से 15 अंक का प्रीमियम है।
एशियन मार्केट: एशियाई बाजार की बात करें तो निक्केई 225 में 0.5 प्रतिशत से ज्यादा और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त है।
कच्चा तेल
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को तेल की कीमतों में करीब 1 प्रतिशत की गिरावट आई और यह लगातार तीसरे सेशन में नीचे रहा। हालांकि, दोनों बेंचमार्क 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं।
ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.01 डॉलर यानी 1 प्रतिशत गिरकर 103.77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 1.03 डॉलर यानी 1 प्रतिशत गिरकर 100.88 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। दोनों बेंचमार्क पिछले सेशन में करीब 1 प्रतिशत नीचे बंद हुए थे।
सोना
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त रही। स्पॉट गोल्ड 0.3 प्रतिशत बढ़कर 4,352.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स दिसंबर डिलीवरी के लिए 0.2 प्रतिशत गिरकर 4,391.60 डॉलर पर आ गया।
सेंसेक्स का अनुमान
चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के टेक्निकल रिसर्च वीपी सचिन गुप्ता ने कहा कि सेंसेक्स तब तक दबाव में रह सकता है, जब तक यह 74,700 से 75,000 के रेजिस्टेंस जोन से ऊपर नहीं टिकता। उन्होंने 73,500 से 74,200 को अहम सपोर्ट बैंड बताया, जो आगे की कमजोरी रोक सकता है।
निफ्टी 50 का अनुमान
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी 50 ने गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच अपनी मामूली रिकवरी बढ़ाई और 53 अंक ऊपर बंद हुआ। डेली चार्ट पर ऊपरी शैडो वाली छोटी सकारात्मक कैंडल बनी। शेट्टी के मुताबिक, हालिया मार्केट एक्शन पिछले कुछ सेशन से 23,100 से 23,000 के अहम सपोर्ट जोन से मामूली रिबाउंड दिखा रहा है।
डेली चार्ट पर लोअर हाई और लोअर लो का बेयरिश पैटर्न बना हुआ है। ऊपर की ओर इंडेक्स को 23,400 से 23,500 के आसपास मजबूत रुकावट मिल सकती है। वहीं, 23,000 के नीचे साफ ब्रेक होने पर बाजार में एक और कमजोरी आ सकती है।
आज खरीदने वाले स्टॉक्स
आज इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए खरीदने या बेचने वाले स्टॉक्स पर मार्केट एक्सपर्ट्स सुमीत बगड़िया, गणेश डोंगरे और शिजू कुथुपलक्कल ने 8 स्टॉक्स की सिफारिश की है। इनमें एजिस वोपक टर्मिनल्स लिमिटेड, आईपीसीए लेबोरेटरीज लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL), वेदांता लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा , भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और लक्ष्मी ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल हैं।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)


