Stock Market Today: शेयर मार्केट से हरियाली गायब, सेंसेक्स 492 अंक से अधिक टूटा
मुख्य बातें
- Stock Market Today: शेयर बाजार में आज फिर गिरावट देखने को मिली है
- सेंसेक्स और निफ्टी से हरियाली पिछले दो दिन से गायब है

Stock Market Closing Today: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन एक बार फिर से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी आज 0.55 प्रतिशत या फिर 132.75 अंक की गिरावट के साथ 24154.90 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स आज 0.63 प्रतिशत या फिर 492.70 अंक की गिरावट के साथ 77235.46 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स में आज 30 में से 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। एशियन पेंट्स, इंफोसिस के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, टीसीएस के शेयरों का दाम घट गया है।
दूसरी तरफ आज एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों का दाम बढ़ गया है। बजाज फाइनेंस, एलटी के शेयरों में तेजी देखी गई है।
Share Market Today Live 18 Aug 11:30 AM: घरेलू शेयर मार्केट में गिरावट तेज हो गई है। बीएसई का सेंसेक्स 413 अंकों की गिरावट के साथ 77314 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी गिरावट के शतक की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज इस इंडेक्स में अबतक कुल नुकसान 97 अंकों का हो चुका है। अब यह 24191 पर आ गया है।
Share Market Today Live 18 Aug 9:15 AM:घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज 18 अगस्त को भी खराब रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 309 अंकों की गिरावट के साथ 77418 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने मंगलवार के कारोबार की शुरुआत लाल निशान के संग की। निफ्टी 63 अंक नीचे 24223 के लेवल पर खुला।
Share Market Today Live 18 Aug 8:35 AM: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अन्य ग्लोबल संकेत बता रहे हैं कि आज भी भारतीय शेयर मार्केट की ओपनिंग रेड हो सकती है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के मंगलवार, 18 अगस्त को नकारात्मक नोट पर खुलने के प्रबल आसार हैं। इससे पहले सोमवार को भी दलाल स्ट्रीट में मायूसी रही। सेंसेक्स 281 अंक नीचे 77,728 और निफ्टी 78 अंक स्लिप कर 24,287 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
एशियन मार्केट: एशियाई बाजारों में मंगलवार की शुरुआती सौदों में मिश्रित नोट पर कारोबार हुआ। इसमें एमएससीआई एशिया पैसिफिक इंडेक्स 0.3 प्रतिशत बढ़ गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2 प्रतिशत चढ़ गया। जापान का निक्केई 225 लाल रंग में रहा, लेकिन अपने शुरुआती निचले स्तर से उबर गया। जबकि, टॉपिक्स भी कमजोर शुरुआत के बाद पॉजिटिव जोन में वापस आ गया। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क S&P/ASX 200 काफी हद तक सपाट खुला।
गिफ्ट निफ्टी टुडे: गिफ्ट निफ्टी 24,320 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 72.70 अंक नीचे था। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल: अमेरिकी स्टॉक वायदा सोमवार रात को प्रमुख औसत के सप्ताह में कम शुरू होने के बाद काफी हद तक अपरिवर्तित रहे। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 25 अंक फिसल गए, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक-100 फ्यूचर्स थोड़े नीचे चले गए।
कच्चे तेल की कीमतें: मंगलवार को तेल की कीमतों में तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड वायदा 27 सेंट या 0.3 प्रतिशत बढ़कर 91.14 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जो पिछले सत्र में 30 जुलाई के बाद से अपने हाई को छूने के बाद था। यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड 42 सेंट बढ़कर 85.04 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
अमेरिका-ईरान युद्ध: ईरान ने सोमवार को रॉयटर्स को एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा कि ईरान "पूरी तरह से आक्रामक" सैन्य रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ संघर्ष के स्थायी अंत के लिए बातचीत के प्रयास रुक गए हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब वाशिंगटन ने अस्थायी संघर्ष विराम को बढ़ाने से इनकार कर दिया था।
सोने के रेट: मंगलवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में तेजी आई। स्पॉट गोल्ड 0.4 प्रतिशत बढ़कर 4,431.09 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत बढ़कर 4,487.70 डॉलर हो गया।


