Stock Market Today : शेयर बाजार में लौटी बहार, सेंसेक्स 938 अंक चढ़ा, निफ्टी में 1.11% की तेजी
Stock Market Today16 March: 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को 1.26 प्रतिशत या फिर 938.93 अंक की तेजी के साथ 75,502.85 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर निफ्टी50 1.11 प्रतिशत या फिर 257.70 अंक की तेजी के साथ 23408.80 अंक ट्रेड पर कर रहा था।

Stock Market Closing Today: शेयर बाजार में आज शुक्रवार को तेजी देखने को मिली है। जिससे निवेशकों ने राहत की सांस ली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को 1.26 प्रतिशत या फिर 938.93 अंक की तेजी के साथ 75,502.85 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर निफ्टी50 1.11 प्रतिशत या फिर 257.70 अंक की तेजी के साथ 23408.80 अंक ट्रेड पर कर रहा था।
सेंसेक्स की 30 में 23 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में सबसे अधिक 4 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। वहीं, ट्रेंट के शेयरों 3 प्रतिशत की तेजी आई है। एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल, बजाज फाइनेंस के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। आईटीसी, टाटा स्टील के शेयरों में भी 2-2 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
Stock Market Live Updates Today @3:PM - शेयर बाजार में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को तेज उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में धुंआधार तेजी देखने को मिल रही है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज दोपहर में 3 बजे के करीब 1080.22 अंक या फिर 1.45 प्रतिशत की तेजी के साथ 75644.14 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 314.05 अंक या फिर 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 23465.15 अंक पर ट्रेड कर कारोबार कर रहा था।
Stock Market Today Live 16 March 2:00 PM: शेयर मार्केट में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी है। सेंसेक्स 74983 के डे हाई से गिरकर एक समय 73949 तक आ गया था। अब महज 18 अंक ऊपर 74582 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी वैसे तो अभी 28 अंक ऊपर 23179 पर है। एक समय यह 23284 पर पहुंच कर 22955 तक फिसल गया था।
बैंक निफ्टी में मामूली गिरावट है और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में तेजी है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.76 प्रतिशत ऊपर है। आईटी में 1.08, फार्मा में 1.83, मीडिया में 1.82, मेटल में 0.51 प्रतिशत की गिरावट है। पीएसयू बैंक भी करीब एक फीसद नीचे है। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.45, हेल्थ केयर 1.90, ऑयल एंड गैस 2 और कंज्यूमर ड्यूराबेल्स 1.26 प्रतिशत गिरा है।
Stock Market Today Live 16 March 12:00 PM: शेयर मार्केट में आज जबरदस्त उतार-चढ़ाव है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 74983 के डे हाई से गिरकर एक समय 73949 तक आ गया था। अब 71 अंक ऊपर 74635 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी वैसे तो अभी 26 अंक ऊपर 23180 पर है। एक समय यह 23284 पर पहुंच कर 22955 तक फिसल गया था।
Stock Market Today Live 16 March 11:00 AM: शेयर मार्केट में आज भारी उतार-चढ़ाव है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स डे हाई 74983 से गिरने के बाद अब 387 अंक नीचे 74176 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 120 अंक नीचे 23030 पर है। एक समय यह 23284 पर पहुंच गया था। एनएसई पर केवल 536 स्टॉक्स हरे और 2502 लाल हैं। कुल 100 शेयरों में लोअर सर्किट और 658 स्टॉक 52 हफ्ते के लो पर हैं।
Stock Market Today Live 16 March 10:32 AM: बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स डे हाई 74983 से फिसल गया है। सेंसेक्स अब 307 अंक नीचे 74256 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 104 अंक नीचे 23045 पर है। एक समय यह 23284 पर पहुंच गया था।
Stock Market Today Live 16 March 9:40 AM: बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स सुबह कमजोर शुरुआत के बाद अब सेंसेक्स 413 अंकों की बढ़त के साथ 74980 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 125 अंक ऊपर 23277 पर है। सेंसेक्स में अल्ट्राटेक, इंढिगो, टाटा स्टील, स्टेट बैंक टॉप गेनर हैं। दूसरी ओर बीईएल, इन्फाोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी टॉप लूजर।
Stock Market Today Live 16 March 9:35 AM: शेयर मार्केट में आज उतार-चढ़ाव है। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स सुबह कमजोर शुरुआत के बाद अब सेंसेक्स 249 अंकों की बढ़त के साथ 74813 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 85 अंक ऊपर 23237 पर है।
Stock Market Today Live 16 March 9:17 AM: शेयर मार्केट में आज भी गिरावट है। सेंसेक्स 148 अंकों की गिरावट के साथ 74416 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 35 अंक नीचे 23116 पर खुला। हालांकि, चंद मिनट बाद ही निफ्टी 46 अंक ऊपर 23197 पर पहुंच गया और सेंसेक्स 66 अंक ऊपर 74630 पर।
Stock Market Today Live 16 March 7:45 AM: मिश्रित वैश्विक बाजार संकेतों के बीच भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के सोमवार यानी आज तेजी से खुलने की उम्मीद है, लेकिन उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि निवेशक अमेरिका-ईरान युद्ध में लेटेस्ट घटनाक्रमों पर नजर रख रहे हैं, जो अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। वैश्विक तेल बाजारों में संकट पैदा कर गया है। मध्य पूर्व में युद्ध के कारण वैश्विक तेल सप्लाई बाधित होने की चिंताओं के कारण एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हुआ, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ।
दूसरी ओर पश्चिम एशिया में चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर चिंताओं के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स ने 1,470 अंको का गोता लगाया और 74,563 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी में गिरावट 488 अंकों की रही और यह 23,151 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं आज के ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजार
कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिका-ईरान युद्ध के ताजा घटनाक्रम का आकलन करने के बीच एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। जापान का निक्केई 225 0.12 प्रतिशत और टॉपिक्स 0.11 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.95 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कोस्डैक सपाट था। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया।
गिफ्ट निफ्टी
टुडे गिफ्ट निफ्टी 23,359 लेवल के आसपास ट्रेडिंग कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 160 पॉइंट का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट
अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 119.38 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 46,558.47 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 40.43 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 6,632.19 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 206.62 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,105.36 पर बंद हुआ।
कच्चे तेल की कीमतें
राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा अन्य देशों से वैश्विक तेल और गैस शिपमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण धमनी, होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा में मदद करने के लिए बुलाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई। ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत गिरकर 102.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड की कीमत 1.08 प्रतिशत गिरकर 97.64 डॉलर प्रति बैरल हो गई।
डॉलर
डॉलर इंडेक्स थोड़ा कम होकर 100.20 पर आ गया, लेकिन पिछले हफ्ते के 10 महीने के उच्च स्तर के करीब रहा। यूरो 0.14 प्रतिशत बढ़कर 1.1433 डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जबकि स्टर्लिंग 0.17 प्रतिशत बढ़कर 1.3245 डॉलर पर था। येन 160 प्रति डॉलर के स्तर के पास रहा और आखिरी बार 159.44 पर रहा।
सोने के भाव
आज नरम डॉलर के बीच सत्र में पहले 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद सोने की कीमतें स्थिर थीं। हाजिर सोने की कीमत 5,017.53 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रही, अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.8 प्रतिशत गिरकर 5,020.90 डॉलर पर आ गया। हाजिर चांदी की कीमत 0.4 प्रतिशत बढ़कर 80.88 डॉलर प्रति औंस हो गई।
(रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
लेखक के बारे में
Drigraj Madheshiaदृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें


