Stock Market Today: महंगाई की चिंता में गिरा बाजार, सेंसेक्स 73000 और निफ्टी 22700 के नीचे बंद
मुख्य बातें
- Stock Market Today: सेंसेक्स 251 अंकों के नुकसान के साथ 72781 के लेवल पर बंद हुआ
- जबकि, निफ्टी 99 अंक गिरकर 22622 पर बंद हुआ
- निफ्टी मिडकैप सलेक्ट हरे और निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स रेड जोन में बंद हुआ
- बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो करीब 1.50 से 2.55 प्रतिशत तक गिरे

Closing Bell: थोक महंगाई के आंकड़े आने के बाद शेयर मार्केट में गिरावट तेज हो गई। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 251 अंकों के नुकसान के साथ 72781 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 99 अंक गिरकर 22622 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप सलेक्ट हरे और निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स रेड जोन में बंद हुआ।
सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट
इस लिस्ट में इन्फोसिस (2.51%), टेक महिंद्रा (2.20%), टीसीएस (1.54%), HUL(1.15%),एनटीपीसी (0.87%) रहे। जबकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, बीईएल अल्ट्राटेक, ITC और कोटक बैंक भी टॉप गेनर्स में रहे।
आज गिरने वाले शेयर
गिरने वाले शेयरों की बात करें तो बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो करीब 1.50 से 2.55 प्रतिशत तक गिरे। इटरनल, अडानी पोर्ट्स, ICICI बैंक, सनफार्मा, एलएंडटी, टाइटन में भी गिरावट रही।
सेक्टोरल इंडेक्स के हाल
बैंक निफ्टी में 0.30 और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.11 प्रतिशत की गिरावट रही। मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, हेल्थकेयर, सीमेंट जैसे सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। चढ़ने वाले सेक्टोरल इंडेक्सेज में निफ्टी केमिकल, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूराबेल्स, पीएयू बैंक, मीडिया, आईटी, एफएमसीजी थे।
दोपहर 2 बजे से पहले ऐसी रही मार्केट की चाल
Stock Market Today Live 1:31 PM: थोक महंगाई की चिंता में बाजार गिरावट की पटरी पर आ गया है। इसकी आंच सेंसेक्स-निफ्टी पर भी पड़ रही है। सेंसेक्स 379 अंक नीचे 72654 के लेवल पर है। जबकि, निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 123 अंक नीचे 22597 पर आ गया है। बता दें देश में खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई ने भी रफ्तार पकड़ ली है। थोक मूल्य सूचकांक यानी WPI आधारित महंगाई दर बढ़कर सितंबर में 11.39 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि अगस्त में यह 9.9 प्रतिशत थी।
Stock Market Today Live 12:11 PM: शेयर बाजार की सुस्ती थोड़ी सी कम हुई है। सेंसेक्स अब 76 अंकों की बढ़त के 73110 पर है। इन्फोसिस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी जैसे स्टॉक्स के चलते थे सेंसेक्स अभी ग्रीन लेवल पर है। जबकि, बजाज फिनसर्व, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक जैसे स्टॉक्स इसपर दबाव बनाए हुए हैं। निफ्टी अभी 8 अंक ऊपर 22730 पर है।
Stock Market Today Live10:45 AM: बाजार की सुस्ती अब टूटने की कगार पर है। सेंसेक्स 74 अंकों की बढ़त के साथ 73107 पर पहुंच गया है। हालांकि, निफ्टी 22722 पर है और इसमें महज 1 अंक की बढ़ोतरी है। सेंसेक्स में टॉप गेनर IT स्टॉक्स भी हैं। इनमें इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक है। इनमें 1 से 2.20 प्रतिशत तक की तेजी है।
Stock Market Today Live 9:20 AM: IT स्टॉक्स में आज भी तेजी है। टीसीएस 2.69, एचसीएल टेक 1.95, इन्फोसिस 1.69 और टेक महिंद्रा 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर हैं। इस बीच सेंसेक्स भी हरे निशान के साथ 73000 के पार पहुंच गया है। अभी इसमें 50 अंकों की बढ़त है। निफ्टी भी 22700 के आसपास संघर्ष कर रहा है।
Stock Market Today Live 9:17 AM:मंगलवार की उड़ान के बाद आज बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स महज 15 अंक ऊपर 73050 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 6 अंक नीचे 22716 के लेवल से आज के कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद ही गिरावट की पटरी पर आ गया। सेंसेक्स 56 अंक नीचे 72976 और निफ्टी 27 अंक नीचे 22694 पर है।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत सुस्त रहने के संकेत हैं। पिछले सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 1.6% की तेजी के बाद अब कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कंपनियों के तिमाही नतीजों पर निवेशकों की नजर रहेगी।
आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 22,764 अंक पर कारोबार कर रहा था। इससे निफ्टी-50 के सीमित बढ़त या सपाट शुरुआत के संकेत मिल रहे थे। मंगलवार को निफ्टी 22,721.95 अंक पर बंद हुआ था।
107 डॉलर के करीब पहुंचा कच्चा तेल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत करीब 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच संघर्ष से तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, रूस से डीजल की सप्लाई बढ़ने की संभावना पर भी बाजार की नजर है।
लगातार 13वें सत्र में विदेशी निवेशकों की बिकवाली
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मंगलवार को लगातार 13वें कारोबारी सत्र में भारतीय शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। एनएसई के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने 1,305 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,439 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। घरेलू निवेशकों की खरीदारी बाजार को सहारा दे रही है, लेकिन विदेशी पूंजी की लगातार निकासी निवेशकों के लिए चिंता बनी हुई है।
आज इन शेयरों पर रहेगी नजर
टाटा एलेक्सी: ट्रांसपोर्ट और मीडिया कारोबार में वृद्धि के समर्थन से कंपनी का तिमाही मुनाफा बढ़ा।
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स: कंपनी ने 17 सितंबर से अब तक 533 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिलने की जानकारी दी।
विप्रो: कंपनी के मुताबिक, अमेरिका में PERM प्रक्रिया के निलंबन से उसके कारोबार पर कोई बड़ा असर पड़ने की आशंका नहीं है।
जाइडस लाइफसाइंसेज: अहमदाबाद स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अमेरिकी दवा नियामक का निरीक्षण पूरा हुआ।
गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स: कंपनी के बोर्ड ने सिक्का इकाई में फॉस्फोरिक एसिड और सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र स्थापित करने को मंजूरी दी।
आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स: कंपनी के नेट प्रॉफिट में पिछली तिमाही के मुकाबले तेज वृद्धि दर्ज की गई।


