Stock Market Today: सेंसेक्स आज 73000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में 1.60% की उछाल; IT कंपनियों के शेयरों तेजी

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: दशहरा से पहले घरेल शेयर बाजार में आज बड़ी उछाल देखने को मिली
  • सेंसेक्स 73000 अंक के पार बंद हुआ है
  • वहीं, निफ्टी में 1.60 अंक की तेजी दर्ज की गई है

Stock market today
शेयर मार्केट लाइव टूडे

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों बड़ी उछाल देखने को मिली है। सेंसेक्स आज मंगलवार को 1.54 प्रतिशत या फिर 1109 अंक की तेजी के साथ 73033.78 अंक पर बंद हुआ है। निफ्टी 1.60 अंक या फिर 358.60 अंक की तेजी के साथ 22721.95 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का यह इंट्रा-डे हाई है।

सेंसेक्स में आज आईटी कंपनियों का बोलबाला रहा है। एचसीएल के शेयरों में 8 प्रतिसत से अधिक की तेजी और टीसीएस के शेयरों में 6 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। मारुति, इटरनल और कोटक बैंक को छोड़कर सभी 27 कंपनियों के शेयरों में बढ़त देखने को मिली है।

Stock Market Live Today: घरेलू शेयर बाजार आज बम-बम कर रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी देखने को मिली है। दोपहर 2:50 मिनट पर सेंसेक्स 1045.96 अंक की तेजी के साथ 72969.96 अंक पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 1.49 प्रतिशत या फिर 333.90 अंक की उछाल के साथ 22696.75 अंक पर पहुंच गया। बता दें, आज दिन में सेंसेक्स एक वक्त पर 73000 अंक को पार कर गया था।

Stock Market Today Live 2:05 PM: शेयर बाजार आज IT स्टॉक्स के दम पर बमबम बोल रहा है। दो बजे के बाद इसने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। सेंसेक्स 678 अंकों की तेजी के साथ 72602 पर पहुंच गया है। एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस भी उड़ान भर रहे हैं। इनमें 3.70 से 7.64 प्रतिशत तक की तेजी है। दूसरी ओर निफ्टी भी तेजी का दोहरा शतक लगाकर 223 अंक ऊपर 22586 के लेवल पर बैटिंग कर रहा है।

Stock Market Today Live 1:05 PM: शेयर बाजार की तेजी भले ही थोड़ी कम हो गई है, लेकिन रौनक जारी है। इस बीच IT शेयरों की दहाड़ भी जारी है। एचसीएल टेक अब 7 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1313.90 रुपये पर पहुंच गया है। टीसीएस करीब 6 प्रतिशत की तेजी के साथ 2253.40 रुपये पर है। टेक महिंद्रा 4.45 प्रतिशत उछलकर 1535.45 रुपये और इन्फोसिस 3.46 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 1052.15 रुपये पर पहुंच गया है। इन स्टॉक्स की बदौलत सेंसेक्स भी 560 अंक ऊपर 72485 पर है।

Stock Market Today Live 11:20 AM: शेयर बाजार की तेजी थोड़ी कम हो गई है। सेंसेक्स-निफ्टी दोनों डे हाई से फिसल गए हैं। हालांकि, दलाल स्ट्रीट में IT शेयरों की दहाड़ जारी है। एचसीएल टेक 6 प्रतिशत से ऊपर उछलकर 1293.50 रुपये पर पहुंच गया है। टीसीएस करीब 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 2231.40 रुपये पर है।

टेक महिंद्रा 3.64 प्रतिशत उछलकर 1523.55 रुपये और इन्फोसिस 2.10 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 1038.40 रुपये वपर पहुंच गया है। इधर सेंसेक्स 72620 के डे हाई से फिसलकर 72332 पर आ गया है। हालांकि इसमें 407 अंकों की तेजी है। जबकि, निफ्टी 124 अंक ऊपर 22488 पर जरूर है, लेकिन एक समय आज 22581 पर था।

Stock Market Today Live 9:45 AM: शेयर बाजार आज बमबम बोल रहा है। एचसीएल टेक और टीसीएस करीब 5 प्रतिशत की तेजी पर हैं। टेक महिंद्रा 2.90 और इन्फोसिस 2.48 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स भी 621अंकों की तेजी के साथ 72545 पर है।

Stock Market Today Live 9:30 AM: IT शेयरों की बदौलत सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी है। दलाल स्ट्रीट में रौनक लौटी है। एचसीएल टेक 4.39, टीसीएस 4.09, टेक महिंद्रा 2.44 और इन्फोसिस 2.13 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स 350 अंकों की तेजी के साथ 72275 पर है। दूसरी ओर निफ्टी तेजी का शतक लगाकर 118 अंक ऊपर 22482 पर पहुंच गया है।

Stock Market Today Live 9:20 AM: शेयर मार्केट का रंग अब लाल से हरा हो रहा है। सेंसेक्स तेजी का दोहरा शतक लगाकर 209 अंक ऊपर 72134 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी 91 अंकों के फायदे के साथ 22454 पर है। वही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी 60 पैसे मजबूत होकर 95.17 पर पहुंच गया है। जबकि, एचसीएल, टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस में तेजी है। इनमें 1.43 से 3.73 प्रतिशत तक की बढ़त है।

Stock Market Today Live 9:17 AM: शेयर बाजार खुलने के तुरंत बाद ही अलग रंग में है। सेंसेक्स 139 अंक नीचे 71784 है। इसके उलट निफ्टी 70 अंक ऊपर 22433 पर पहुंच गया। इससे पहले शेयर बाजार की शुरुआत आज सुस्त रही। बीएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स महज 27 अंक ऊपर 71951 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स 22363 के लेवल पर खुला।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी के बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और एशियाई बाजारों में भारी गिरावट से बाजार पर दबाव बना रह सकता है। ऐसे में शुरुआती तेजी के बाद निवेशकों की नजर बाजार की दिशा और अहम सपोर्ट स्तरों पर रहेगी।

आज शेयर मार्केट के लिए महत्वपूर्ण ट्रिगर्स

एशियन मार्केट: मंगलवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिली। दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में 4.63 प्रतिशत तक टूट गया, जबकि जापान के निक्केई और ताइवान के शेयर बाजार में भी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए। ऐसे वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने की आशंका है।

GIFT Nifty: गिफ्ट निफ्टी करीब 22,423 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 41 अंक ऊपर था। इससे घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिले।

अमेरिकी बाजार: सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में निवेशकों ने प्रमुख बैंकों के तिमाही नतीजों और आने वाले महंगाई के आंकड़ों से पहले सतर्क रुख अपनाया। डॉऊ जोंस करीब 200 अंक की बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया। एसएंडपी 500: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक 0.4 प्रतिशत गिरा।

सेंसेक्स के लिए 71,300-71,500 का स्तर अहम

चॉइस ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट और टेक्निकल रिसर्च विशेषज्ञ सचिन गुप्ता के अनुसार, सेंसेक्स का तकनीकी रुख फिलहाल सीमित दायरे में कमजोर बना हुआ है। सेंसेक्स के लिए 71,300 से 71,500 का क्षेत्र अहम सपोर्ट जोन है।

इस स्तर पर टिके रहने से बाजार में स्थिरता और रिकवरी की कोशिश देखने को मिल सकती है। वहीं, तेजी को मजबूत होने के लिए सेंसेक्स को 72,500 से 72,700 के स्तर के ऊपर टिकना होगा। ऐसा होने पर खरीदारी बढ़ने के संकेत मिल सकते हैं। इससे पहले बाजार में सतर्कता बनी रहने की संभावना है।

निफ्टी के लिए 22,300 का सपोर्ट, 22,650 पर रेजिस्टेंस

एलकेपी सिक्योरिटिज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रुपक डे के मुताबिक, निफ्टी ने सोमवार को डार्क क्लाउड कवर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। यह पैटर्न पिछले सत्र की तेजी कमजोर पड़ने और बिकवाली का दबाव बढ़ने का संकेत दे सकता है।

निफ्टी के अहम तकनीकी स्तर तत्काल सपोर्ट 22,300, अगला सपोर्ट: 22,100 है। पहला रेजिस्टेंस 22,420 और अगला रेजिस्टेंस 22,650 है। अगर निफ्टी 22,300 के नीचे फिसलता है तो 22,100 की ओर दबाव बढ़ सकता है। दूसरी ओर, 22,420 और फिर 22,650 के ऊपर मजबूती बाजार में रिकवरी की संभावना बढ़ा सकती है।

सोमवार को सेंसेक्स 548 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को शुरुआती बढ़त टिक नहीं पाई और प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 547 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 71,924 पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 157 अंक यानी 0.70 प्रतिशत टूटकर 22,363 पर बंद हुआ।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़सेंसेक्स आज 73000 के पार हुआ बंद, निफ्टी में 1.60% की उछाल