शेयर बाजार ने फिर रचा इतिहास, ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स की क्लोजिंग, नई ऊंचाई पर निफ्टी

Jun 13, 2024 03:54 pm ISTVarsha Pathak नई दिल्ली, हिन्दुस्तान संवाददाता
share

  • Share Market Today: सेंसेक्स की क्लोजिंग 204 अंक की बढ़त के साथ 76,810 अंक पर हुई। ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी 23,481.05 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी की क्लोजिंग 23,398.90 अंक पर हुई।

शेयर बाजार ने फिर रचा इतिहास, ऑल टाइम हाई पर सेंसेक्स की क्लोजिंग, नई ऊंचाई पर निफ्टी

Share Market Today: शेयर बाजार ने गुरुवार को एक बार फिर इतिहास रच दिया। सप्ताह के चौथे दिन सेंसेक्स 77145.46 अंक के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गया। वहीं, सेंसेक्स की क्लोजिंग 204 अंक की बढ़त के साथ 76,810 अंक पर हुई। ट्रेडिंग के दौरान निफ्टी 23,481.05 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी की क्लोजिंग 23,398.90 अंक पर हुई। 

बीएसई के 30 शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और एलएंडटी के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी एक फीसदी से ज्यादा की तेजी थी। एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

बुधवार को निफ्टी ने बनाया था रिकॉर्ड

आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को निफ्टी ने रिकॉर्ड हाई को छुआ था, जबकि सेंसेक्स अपने रिकॉर्ड स्तर से थोड़ा ही दूर रह गया था। बुधवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 149.98 अंक यानी 0.20 प्रतिशत चढ़कर 76,606.57 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 593.94 अंक यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 77,050.53 अंक पर पहुंच गया था, जो इसके सर्वकालिक उच्चस्तर 77,079.04 से केवल 28.51 अंक दूर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 177.1 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर दिन में कारोबार के दौरान 23,441.95 के अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। कारोबार के अंत में यह 58.10 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,322.95 के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 33.49 अंक की गिरावट के साथ 76,456.59 अंक पर रहा था। हालांकि, निफ्टी 5.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 23,264.85 पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजार के हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहा, जबकि जापान का निक्की तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य उत्पादों की कीमतों में मामूली कमी आने से खुदरा मुद्रास्फीति मई के महीने में एक साल के निचले स्तर 4.75 प्रतिशत पर आ गई और यह भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक दायरे में बनी रही। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 426.63 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,