Stock Market Today: शेयर बाजार ने फिर किया मायूस, सेंसेक्स 72000 के नीचे हुआ बंद; निफ्टी में औंधे मुंह गिरा

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजारों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है
  • सेंसेक्स 72000 के नीचे आकर बंद हुआ है

stock market today
शेयर मार्केट लाइव टूडे

Stock Market Closing Today: घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बिकवाली दर्ज की गई है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज 0.76 प्रतिशत या फिर 547.65 अंक की गिरावट के साथ 71924.68 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.70 प्रतिशत या फिर 157.10 अंक की गिरावट के साथ 22363.35 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल 22304.45 अंक रहा है।

सेंसेक्स में 30 में से 23 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक बैंक, एचसीएल, बजाज फाइनेंस के शेयरों में आज गिरावट भरे माहौल में भी तेजी देखने को मिली है। आईटीसी, टेक महिंद्रा के शेयरों का दाम 3 प्रतिशत से अधिक गिरा है। एलटी, एसबीआई के शेयरों का दाम भी घट चुका है।

Stock Market Live Updates 2:58 PM: घरेलू शेयर बाजारों में इस समय भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश कर गया है। डे हाई की तुलना में 30 संवेदी सूचकांक 1200 अंक गिर चुका है। दोपहर 3 बजे के करीब सेंसेक्स 729.14 अंक या फिर 1.01 प्रतिशत की गिरावट के बाद 71743.19 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.82 प्रतिशत या फिर 186 अंक की गिरावट के साथ 22333 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

Stock Market Today Live 2:11 PM:सेंसेक्स में 30 में से 25 स्टॉक्स लाल हैं। इनमें टेक महिंद्रा टॉप लूजर है, जिसमें 4.14 प्रतिशत की गिरावट है। आईटीसी 3.25 और भारती एयरटेल 1.95 प्रतिशत टूटा है। टॉप गेनर्स में बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, बजाज फिनसर्व और सन फार्मा हैं। शेयर मार्केट की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन कुछ देर में इसक चाल उलटी हो गई। सेंसेक्स 72884 के हाई पर पहुंचने के बाद 71845 के लेवल पर आ गया। यह डे हाई से 1039 अंक लुढ़क कर दिन के निचले स्तर तक आ गया। फिलहाल 602 अंक नीचे 71869 पर है।

Stock Market Today Live 1:25 PM:सेंसेक्स पर अब केवल बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस ही हरे निशान पर हैं। बीएसई का यह बेंच मार्क इंडेक्स 72884 के हाई पर पहुंचने के बाद 71848 के लेवल पर आ गया। आज इसने डे हाई से 1036 अंक लुढ़क कर दिन के निचले स्तर तक आ गया। फिलहाल 569 अंक नीचे 71902 पर है।

Stock Market Today Live 12:00 PM: शेयर बाजार गिरावट तेज हो गई है। सेंसेक्स अब 578 अंक नीचे 71893 पर ट्रेड कर रहा है। इसका डे हाई 71,862 है, जबकि डे हाई 72884 है। यानी डे हाई से यह 1000 अंक से अधिक लुढ़क चुका है। दूसरी ओर, निफ्टी में 141 अंकों का नुकसान है और 22378 पर आ गया है। स्मॉल कैप 100 में जहां 1.23 प्रतिशत की तेजी है तो वहीं निफ्टी मिड कैप 100 इंडेक्स लाल निशान पर है। इस गिरावट के बीच निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 3.46 प्रतिशत की बंपर तेजी है। रियल्टी, मेटल, ऑटो, फार्मा भी हरे निशान पर हैं। एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक में बड़ी गिरावट है।

Stock Market Today Live 11:15 AM:शेयर बाजार आज तेजी के ट्रैक पर कुछ देर चलने के बाद उतरकर सीधे गिरवट की पटरी पर दौड़ने लगा है। सेंसेक्स आज दिन के हाई लेवल 72884 से फिसलकर 71914 पर आ गया। यानी इसमें डे हाई से करीब 900 अंकों से अधिक की गिरावट है। अभी सेंसेक्स 543 अंक नीचे 71929 पर ट्रेड कर रहा है।

Stock Market Today Live 11:00 AM:शेयर बाजार आज तेजी के ट्रैक पर कुछ देर चलने के बाद उतरकर सीधे गिरावट की पटरी पर दौड़ने लगा है। सेंसेक्स आज दिन के हाई लेवल 72884 से फिसलकर 72034 पर आ गया। यानी इसमें डे हाई से करीब 800 अंकों से अधिक की गिरावट है। अभी सेंसेक्स 414 अंक नीचे 72058 पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स पर टेक महिंद्रा 3.50 पर्सेंट गिरकर टॉप लूजर है।

आईटीसी में 2.35 प्रतिशत की गिरावट है। एयरटेल, स्टेट बैंक, एनटीपीसी और हिन्दुस्तान यूनीलीवर में 1 फीसद से अधिक का नुकसान है। उधर निफ्टी अभी 91 अंक नीचे 22429 पर आ गया है। एक समय 22651 पर था और आज यह 22428 तक गिर गया था।

Stock Market Today Live 10:00 AM:शेयर बाजार अच्छी शुरुआत के बाद डगमगा गया है। सेंसेक्स आज दिन के हाई लेवल 72884 से फिसलकर 72229 पर आ गया। डे हाई से यह 650 अंकों से अधिक लुढ़क गया। अभी 180 अंक नीचे 72292 पर ट्रेड कर रहा है। निफ्टी अभी 33 अंक नीचे 22487 पर आ गया है। एक समय 22651 पर था और आज यह 22472 तक गिर गया था।

Stock Market Today Live 9:35 AM:अच्छी शुरुआत के बाद शेयर बाजार लड़खड़ा गया है। सेंसेक्स अब 20 अंक नीचे 72450 पर आ गया है। एक समय यह 72884 पर पहुंच गया था। हालांकि, निफ्टी 16 अंक ऊपर 22536 पर है। दूसरी ओर रुपये को सपोर्ट के लिए आरबीआई के फैसलों का असर दिखने लगा है। आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 1% बढ़कर 95.76 पर पहुंच गया। इसका पिछला बंद 96.73 रुपये प्रति डॉलर है।

Stock Market Today Live 9:18 AM:आज शानदार ओपनिंग के साथ ही सेंसेक्स अब 72800 के पार है। इसमें 354 अंकों की बढ़त है। सेंसेक्स में एचसीएल टेक, बीईएल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, रिलायंस जैसे स्टॉक्स टॉप गेनर हैं। इनमें एक प्रतिशत से ऊपर की तेजी है। जबकि, टेक महिंद्रा, आईटीसी, एयरटेल, एक्सिस बैंक और हिन्दुस्तान यूनीलीवर टॉप लूजर। निफ्टी अब 91 अंकों के उछाल के साथ 22600 के पार पहुंच गया है।

Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट में आज भी रौनक है। नए सप्ताह की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 298 अंकों की बढ़त के साथ 72771 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने सोमवार के कारोबार की शुरुआत 72 अंक ऊपर 22593 के साथ की।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 12 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में तेजी के संकेत हैं। क्योंकि, गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू बाजार को सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। ऐसे में बाजार में तेजी के बावजूद निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

एवेन्यू सुपरमार्ट्स: सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.6 फीसदी बढ़कर 804 करोड़ रुपये रहा।

पूनावाला फिनकॉर्प: दूसरी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब पांच गुना बढ़कर 375 करोड़ रुपये हो गया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा: कंपनी ने कारोबारी अपडेट में सितंबर तिमाही के दौरान उत्पादन में सालाना आधार पर 19.2 फीसदी गिरावट की जानकारी दी।

कैन फिन होम्स: तिमाही मुनाफा सालाना आधार पर 9.2 फीसदी बढ़कर 275 करोड़ रुपये रहा।

टीसीएस: कंपनी के तिमाही नतीजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित राजस्व योगदान के संकेत मिलने के बाद आईटी शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी रह सकती है।

बाजार के लिए अहम ट्रिगर्स

गिफ्ट निफ्टी

आज सुबह 8:20 बजे GIFT निफ्टी 22,636 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इससे निफ्टी 50 में पिछले बंद स्तर 22,520.45 के मुकाबले सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिले। बाजार की आगे की दिशा इस बात पर निर्भर करेगी कि शुरुआती तेजी के बाद खरीदारी कितनी मजबूत रहती है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.6 फीसदी गिरकर करीब 103 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुताबिक, रूस और यूक्रेन ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत हुए हैं।

रुपये को संभालने के लिए RBI के नए कदम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को समर्थन देने और विदेशी मुद्रा बाजार में दबाव कम करने के लिए नए उपायों की घोषणा की है। इन उपायों में तेल कंपनियों की डॉलर खरीद को स्पॉट मार्केट से हटाने और हेजिंग संबंधी नियमों को सख्त करने जैसे कदम शामिल हैं।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार पर दबाव

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने लगातार 11 कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। शुक्रवार को उन्होंने 35.69 अरब रुपये के शेयर बेचे। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 47.43 अरब रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की। घरेलू संस्थानों की खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार की तेजी के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है।

8 सप्ताह की गिरावट के बाद लौटी बाजार में तेजी

भारतीय शेयर बाजार ने पिछले सप्ताह आठ सप्ताह से जारी गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया। सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स में 0.78 फीसदी और एनएसई निफ्टी में 0.44 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

शुक्रवार को आईटी शेयरों में खरीदारी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार को मजबूती मिली। सेंसेक्स 879.09 अंक यानी 1.23 फीसदी उछलकर 72,472.33 पर बंद हुआ। निफ्टी 288.65 अंक यानी 1.30 फीसदी बढ़कर 22,520.45 पर पहुंच गया।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़शेयर बाजार ने फिर किया मायूस, सेंसेक्स 72000 के नीचे हुआ बंद