Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़stock market selloff mrpl share jump 10 percent after three day decline
3 दिन की गिरावट के बाद 10% उछला यह शेयर, वेनेजुएला फैक्टर का है असर

3 दिन की गिरावट के बाद 10% उछला यह शेयर, वेनेजुएला फैक्टर का है असर

संक्षेप:

शेयरों में आई कमजोरी की मुख्य वजह मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड प्रबंधन की एक टिप्पणी थी। प्रबंधन ने कहा गया था कि MRPL पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के चलते रूसी कच्चे तेल का आयात नहीं कर रही है और वैकल्पिक तौर पर वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने की संभावनाएं तलाश रही है।

Jan 21, 2026 02:21 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

MRPL share price: शेयर बाजार में बिकवाली के बीच बुधवार को मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया। एनएसई पर इंट्रा-डे के दौरान शेयर करीब 10% तक चढ़कर 155.10 रुपये तक पहुंच गया। शेयर में यह तेजी लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आई है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 185 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 98.95 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेयर में क्यों आई थी गिरावट

बीते दिनों शेयरों में आई कमजोरी की मुख्य वजह मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड प्रबंधन की एक टिप्पणी थी। प्रबंधन ने कहा गया था कि MRPL पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के चलते रूसी कच्चे तेल का आयात नहीं कर रही है और वैकल्पिक तौर पर वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदने की संभावनाएं तलाश रही है। इस बयान के बाद बाजार में अस्थिरता बढ़ी थी। कंपनी के वित्त प्रमुख देवेंद्र कुमार ने एक एनालिस्ट कॉल के दौरान स्पष्ट किया कि MRPL सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का पूरी तरह पालन कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी लागू प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कर रहे हैं और फिलहाल रूसी कच्चे तेल का कोई आयात नहीं किया जा रहा है। कंपनी वेनेजुएला समेत अन्य स्रोतों से कच्चा तेल खरीदने के विकल्पों पर विचार कर रही है ताकि आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित बनी रहे।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1451 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही के 309 करोड़ रुपये से लगभग पांच गुना अधिक है। वहीं, कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर बढ़कर 24,750 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, पहले 21,904 करोड़ रुपये था।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न

मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर के पास 88.58 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग की बात करें तो 11.42 फीसदी की है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।