₹10 से कम के इस शेयर पर आज होगी बाजार की नजर, आखिर ऐसा हुआ क्या है?

Apr 06, 2026 07:00 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Penny Stock: सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज ने साइबर वॉरफेयर, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एनर्जी मैनेजमेंट में अपडेटेड टेक्नोलाजी के डेवलपमेंट को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन की थ्रेट डिटेक्शन और डिफेंस सिस्टम बनाने का लक्ष्य बना रही है।

₹10 से कम के इस शेयर पर आज होगी बाजार की नजर, आखिर ऐसा हुआ क्या है?

Penny Stock: भारतीय शेयर मार्केट की नजर आज खुलने के साथ 10 रुपये से कम के एक पेनी स्टॉक पर रहेगी। सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डिवीजन को रणनीतिक रूप से ग्लोबल लेवल पर पर केंद्रित करने का फैसला लिया है। सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज का शेयर प्राइस पिछले एक महीने में 56% तक गिर चुका है। वहीं, इस साल की शुरुआत से अबतक इसमें 1% की गिरावट आई है। यह पेनी स्टॉक पिछले छह महीनों में 49% और पिछले एक साल में 31% टूटा है। गुरुवार को समाप्त हुए कारोबार में सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज का शेयर प्राइस 4.90% की बढ़त के साथ बीएसई पर 8.57 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

इस अपडेट की वजह से फोकस में होगा शेयर

सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज ने साइबर वॉरफेयर, सप्लाई चेन मैनेजमेंट और एनर्जी मैनेजमेंट में अपडेटेड टेक्नोलाजी के डेवलपमेंट को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन की थ्रेट डिटेक्शन और डिफेंस सिस्टम बनाने का लक्ष्य बना रही है, जो उद्योगों और राज्य स्तरीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ते साइबर खतरों से बचाने में सक्षम हों।

बदलते वैश्विक हालातों के बीच बड़ा कदम

कंपनी के अनुसार, यह कदम बदलती आर्थिक परिस्थितियों और ग्लोबल जियो-पॉलिटिकल मूवमेंट को देखते हुए उठाया गया है। सिल्वरलाइन अब अपने AI रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोसेस को इन अहम क्षेत्रों में उच्च प्रभाव वाले सॉल्यूशन पर केंद्रित करेगी।

सप्लाई चेन और एनर्जी मैनेजमेंट में AI का इस्तेमाल

कंपनी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिए प्रेडिक्टिव AI मॉडल्स तैनात करेगी, जिससे वेंचर संभावित रुकावटों का पहले ही अंदाजा लगा सकेंगे और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच लॉजिस्टिक्स को बेहतर बना सकेंगे। साथ ही, सिल्वरलाइन ग्रिड ऑप्टिमाइजेशन, इफिशिएंट रिसोर्स एलोकेशन और सस्टेनेबल एनर्जी सिस्टम की ओर बढ़ने के लिए इंटेलिजेंट एनर्जी सॉल्यूशंस में भी निवेश कर रही है।

एमडी और सीएफओ का बयान

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीएफओ Yakinkumar Joshi ने कहा कि सिल्वरलाइन टेक्नोलॉजीज अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति को मजबूत करते हुए राजस्व के नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य बना रही है। कंपनी अपने बैकएंड इंफ्रास्ट्रक्चर को भी अपग्रेड कर रही है ताकि स्केलेबिलिटी और परफॉर्मेंस बेहतर हो सके।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव यूजर में 45% की उछाल: कंपनी ने बताया कि उसके प्राथमिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेली एक्टिव यूजर में 45% की तेज वृद्धि हुई है। इसके चलते प्लेटफॉर्म का 24 से 72 घंटे के लिए शेड्यूल मेंटेनेंस किया जाएगा।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,