इस सप्ताह किस करवट लेगा शेयर बाजार, ये फैक्टर्स करेंगे प्रभावित

Mar 08, 2026 12:50 pm ISTVarsha Pathak वार्ता
share

Stock Market: कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है, वैश्विक व्यापार की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है और अनिश्चितता अपने चरम पर है। यदि सैन्य टकराव कम होने की खबर नहीं आती है तो बाजार और गिर सकता है।

इस सप्ताह किस करवट लेगा शेयर बाजार, ये फैक्टर्स करेंगे प्रभावित

Stock Market Outlook: घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह रही बड़ी गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में एक बार फिर पश्चिम एशिया संकट का दबाव हावी रह सकता है। अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में गत 28 मार्च को ईरान पर किये गये हमले और उसके बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में स्थिति काफी बिगड़ गयी है। कच्चे तेल की कीमत आसमान छू रही है, वैश्विक व्यापार की आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है और अनिश्चितता अपने चरम पर है। यदि सैन्य टकराव कम होने की खबर नहीं आती है तो बाजार और गिर सकता है।

चार दिन ही हुआ था कारोबार

पिछले सप्ताह 03 मार्च को होली के अवकाश के कारण शेयर बाजारों में चार दिन ही कारोबार हुआ। गुरुवार को छोड़कर अन्य तीन दिन बाजार में बिकवाली हावी रही। पूरे सप्ताह के दौरान बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2,368.29 अंक (2.91 प्रतिशत) टूटकर सप्ताहांत पर 78,918.90 अंक पर बंद हुआ। यह 17 अप्रैल 2025 के बाद का इसका निचला स्तर है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 728.20 अंक यानी 2.89 फीसदी गिरकर 24,450.45 अंक पर आ गया जो 29 अगस्त 2025 के बाद का निचला स्तर है। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 2.77 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.54 प्रतिशत गिर गया। बैंकिंग सेक्टर पर सबसे अधिक दबाव रहा। ज्यादा दबाव वाले अन्य सेक्टर रियलटी, वित्त, मीडिया, ऑटो और तेल एवं गैस शामिल हैं।

फोकस में थे ये शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर सबसे अधिक 8.68 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में रहा। एलएंडटी का शेयर 7.75 प्रतिशत, टाटा स्टील का 6.52, बजाज फिनसर्व का 6.20, इटरनल का 5.80 और अल्ट्राटेक सीमेंट का 5.47 प्रतिशत टूट गया। एक्सिस बैंक में 4.91 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक में 4.86, मारुति सुजुकी में 4.84, हिंदुस्तान यूनीलिवर में 4.80, आईसीआईसीआई बैंक में 4.76, बजाज फाइनेंस में 4.67, ट्रेंट में 4.55 और एशियन पेंट्स में 4.06 प्रतिशत की गिरावट रही। सप्ताह के दौरान कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 3.70 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का 3.41, टीसीएस का 2.99, अडानी पोर्ट्स का 2.90, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 2.40 और टाइटन का 2.03 प्रतिशत फिसल गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 1.95 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 1.86, आईटीसी का 1.23, भारती एयरटेल का 0.44 और एनटीपीसी का 0.37 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। बीईएल में सबसे अधिक 5.38 प्रतिशत की साप्ताहिक तेजी रही। सनफार्मा में 3.50 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 0.78, इंफोसिस में 0.64 और पावरग्रिड में 0.15 प्रतिशत की बढ़त रही।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,