शेयर बाजार में आ चुका है तबाही का दौर, 10% गिरेगा मार्केट! मिडिल ईस्ट ने बढ़ाया टेंशन
Stock Market Outlook: ‘मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी की वजह से शेयर बाजार 10 प्रतिशत लुढ़क सकता है।’ आज सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

Stock Market Outlook: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से शेयर बाजार में इस समय कोहराम मचा हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 3-3 प्रतिशत से अधिक क्रैश कर गया। सेंसेक्स आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को 2400 अंक से अधिक टूट चुका है। वहीं, निफ्टी 23700 के नीचे आ गया था। आगे बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसा मानना है Carnelian Asset Management के संस्थापक विकास खेमानी का है।
क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार विकास खेमानी का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी की वजह से शेयर बाजार 10 प्रतिशत लुढ़क सकता है। विकास का मानना है कि यह निवेश का अच्छा समय है। बता दें, एक्सपर्ट का मानना है कि कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर के पार पहुंचने की वजह से बाजार में दबाव देखा जा सकता है।
भारतीय शेयर बाजार की परिस्थितियों पर खेमानी कहते हैं कि कोई भी अच्छी खबर घरेलू शेयर बाजार में तेजी ला सकती है। वहीं, कोई बुरी खबर स्टॉक मार्केट को नीचे गिरा सकता है। खेमानी निवेशकों को बैंक, फार्मा जैसे सेक्टर पर ध्यान देने की बात कह रहे हैं।
12 लाख करोड़ रुपये डूबे
शेयर बाजार में भारी गिरावट की वजह से निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये महज मिनटों में डूब गए हैं। निवेशकों को आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
कच्चे तेल की कीमतों में उफान
मिडिल ईस्ट में तनाव का साफ असर कच्चे तेल की कीमतों में देखा जा सकता है। पिछले एक साल में कच्चे तेल का भाव 25 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया है। यही वजह है कि साढ़े तीन साल में पहली बार क्रूड ऑयल का दाम 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
वैश्विक बाजारों में भी भारी गिरावट
सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया भर के स्टॉक मार्केट में इस समय भारी गिरावट देखने को मिल रही है। KOSPI में आज 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, DOW Jones में 1100 अंक टूट गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


