महंगाई बढ़ने और रुपया गिरने की वजह से निवेशकों में बेचैनी, इस हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? क्रूड ऑयल पर भी निगाह

Tarun Pratap Singh भाषा
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Stock Market Outlook: शेयर बाजार में रुपया गिरने और महंगाई बढ़ने की वजह से बेचैनी देखी जा रही है
  • इसके अलावा FII बिकवाली, क्रूड ऑयल के साथ-साथ अमेरिका और ईरान पर भी निवेशकों की नजर रहेगी
महंगाई बढ़ने और रुपया गिरने की वजह से निवेशकों में बेचैनी, इस हफ्ते कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? क्रूड ऑयल पर भी निगाह

Stock Market Outlook: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर इस सप्ताह भी भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है। बाजार एक्सपर्ट्स का कहना है कि महंगाई की चिंता और रुपये में कमजोरी निवेशकों की बेचैनी बढ़ा रही है, जिससे दलाल पथ में भारी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

रुपया और फिसला

पिछले सप्ताह भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96 के स्तर से नीचे फिसल गया। रुपये की इस कमजोरी ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है। जानकारों के मुताबिक, आने वाले दिनों में रुपये की चाल बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा ने कहा कि निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान संघर्ष और उसके वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर पर बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों, महंगाई और वैश्विक जोखिम धारणा में होने वाले बदलाव का सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा बाजार और रुपये में उतार-चढ़ाव निकट भविष्य में बाजार की चाल तय करेंगे।

वहीं एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर का कहना है कि बाजार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव है। अमेरिका-ईरान विवाद से जुड़ी हर नई जानकारी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर सकती है।

कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी ने बढ़ाई चिंता

उन्होंने कहा, “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़ी किसी भी घटना पर वैश्विक बाजारों की नजर रहेगी, क्योंकि यह दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। यदि कूटनीतिक स्तर पर तनाव कम करने की दिशा में कोई सकारात्मक संकेत मिलता है तो बाजार में तेजी लौट सकती है। वहीं तनाव बढ़ने या तेल आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में शेयर बाजार, मुद्रा बाजार और जिंस बाजारों में भारी दबाव देखने को मिल सकता है।” इस बीच, ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 109 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक पहुंच गई हैं। तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई को लेकर चिंता और गहरा दी है।

आर्थिक आंकड़ों पर भी रहेगी नजर

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा कि इस सप्ताह निवेशकों की नजर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ-साथ चीन, अमेरिका और भारत से आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर भी रहेगी। इसके अलावा फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक का ब्योरा भी बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर भी विभिन्न शेयरों पर दिखाई देगा। इस सप्ताह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल), गेल और एनटीपीसी जैसी बड़ी कंपनियां अपने वित्तीय परिणाम घोषित करेंगी।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 2,090.20 अंक यानी 2.7 प्रतिशत टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी 532.65 अंक यानी 2.2 प्रतिशत लुढ़क गया।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,