Stock Market Outlook: कच्चे तेल के दाम, Q4 नतीजे, ईरान-युद्ध पर रहेगी घरेलू शेयर बाजार की निगाह, जारी रहेगी तेजी?
Stock Market Outlook: कच्चे तेल, तिमाही नतीजे और अमेरिका-ईरान युद्ध से जुड़े हालात पर घरेलू शेयर बाजारों पर नजर रहेगी। वहीं, FII की खरीद और बिक्री पर भी स्टॉक मार्केट की निगाह रहेगी।

Stock Market Outlook: इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा तय करने में अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम, कच्चे तेल की कीमतें और कंपनियों के तिमाही नतीजे प्रमुख भूमिका निभाएंगे। एक्सपर्ट्स ने यह राय जताई है। उन्होंने बताया कि विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री गतिविधियां भी बाजार के रुख को प्रभावित करेंगी।
शेयर बाजार के प्रदर्शन पर क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट्स? (Share Market Updates)
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के रिसर्च हेड अजित मिश्रा ने कहा कि अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर खास नजर बनी रहेगी, क्योंकि इसका सीधा असर क्रूड ऑयल की कीमतों और वैश्विक निवेशकों की जोखिम लेने की धारणा पर पड़ता है। देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को जनवरी- मार्च तिमाही के परिणामों की घोषणा की।
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 8.04 प्रतिशत बढ़कर 20,350.76 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, बैंक ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण छोटे कारोबारियों के लिए निकट भविष्य में जोखिम की चेतावनी भी दी।
तिमाही नतीजों पर रहेगी शेयर बाजार की नजर (Stock Market News)
स्वस्तिका इनवेस्टमार्ट लिमिटेड के रिसर्च हेड संतोष मीणा ने कहा कि आने वाले सप्ताह में बड़ी संख्या में कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 943.29 अंक या 1.21 प्रतिशत बढ़ा, और एनएसई का निफ्टी 302.95 अंक या 1.25 प्रतिशत चढ़ा।
एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा कि निवेशकों का ध्यान अमेरिका-ईरान वार्ता की दिशा पर रहेगा और वे अल्पकालिक खबरों के बजाय किसी स्थायी समाधान के संकेतों को अधिक महत्व देंगे, क्योंकि इसका असर वैश्विक निवेश, पूंजी प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता है।
क्रूड ऑयल पर भी रहेगी शेयर बाजार की नजर (Crude Oil News Updates)
उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार स्थिरता या और कमी शेयर बाजार के लिए सकारात्मक साबित हो सकती है और इससे वृहद आर्थिक स्थिति को भी सहारा मिल सकता है।उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही काफी हद तक रोक दी थी, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


