Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Stock market Muhurat Trading 2025 start bse sensex jump 235 points nifty also gain
दिवाली स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग बंद, 1 घंटे के लिए खुला था शेयर बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी में तेजी

दिवाली स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग बंद, 1 घंटे के लिए खुला था शेयर बाजार, सेंसेक्स- निफ्टी में तेजी

संक्षेप:

मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान आज बीएसई सेंसेक्स 235.16 अंकों यानी 0.28% तक चढ़कर 84,598.53 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई में 80.45 (0.31%) चढ़कर 25,923.60 पर ओपन हुआ।

Tue, 21 Oct 2025 03:16 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Muhurat Trading 2025: दिवाली के मौके पर मंगलवार को मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार तेजी के साथ खुले और तेजी के साथ ही बंद हुए। मुहूर्त कारोबार सत्र में सेंसेक्स 62.97 अंक चढ़कर 84,426.34 अंक पर और निफ्टी 25.45 अंक की बढ़त के साथ 25,868.60 अंक पर बंद। बता दें कि इससे पहले शेयर बाजार में आज मंगलवार को दिवाली स्पेशल कारोबार दोपहर 1.45 बजे से शुरू हो गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 121.30 अंक चढ़कर 84,484.67 अंक पर खुला था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 58.05 अंक की बढ़त के साथ 25,901.20 अंक पर खुला था। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान आज बीएसई सेंसेक्स 235.16 अंकों यानी 0.28% तक चढ़कर 84,598.53 रुपये पर पहुंच गया था। एनएसई में 80.45 (0.31%) चढ़कर 25,923.60 पर पहुंच गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन शेयरों में तेजी

आईटी, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी और बैंकिंग समेत सभी समूहों में तेजी रही। मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने लिवाली की। सेंसेक्स में इंफोसिस, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अडानी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर ज्यादा बढ़त में थे। कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल के शेयर फिलहाल गिरावट में थे

क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग?

मुहूर्त ट्रेडिंग दिवाली के दिन, लक्ष्मी पूजन के अवसर पर आयोजित एक घंटे का विशेष ट्रेडिंग सत्र होता है। इसे हिंदू नववर्ष की वित्तीय शुरुआत माना जाता है। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) नियमित कारोबार के लिए बंद रहते हैं, लेकिन एक घंटे के लिए यह प्रतीकात्मक ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाता है। हालांकि, इस दौरान की गई सभी ट्रेडों पर पूर्ण सेटलमेंट दायित्व लागू होते हैं, परंतु इसका उद्देश्य मुख्य रूप से शुभारंभ और प्रतीकात्मक निवेश होता है, न कि सट्टेबाजी।

मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा

मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा भारत में सदियों पुरानी है। ऐतिहासिक रूप से, व्यापारी परिवार दिवाली के दिन 'चोपड़ा पूजन' (हिसाब-किताब की पुस्तकों की पूजा) करते हैं और वर्ष की पहली प्रतीकात्मक ट्रेडिंग से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत करते हैं। यह विश्वास किया जाता है कि इस शुभ घड़ी में किया गया निवेश समृद्धि और सौभाग्य लेकर आता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।