Stock Market: बड़ी उछाल के साथ खुल सकता है स्टॉक मार्केट, एशिया से अमेरिका तक तेजी, किस बात से गदगद बाजार
Stock Market Updates: आज बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली सकती है। एशिया से लेकर अमेरिका तक स्टॉक मार्केट में उछाल का असर भारतीय बाजारों पर भी देखा जा सकता है।

Stock Market Outlook: घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी आज बुधवार को बढ़त के साथ खुल सकता है। ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत की संभावना का असर आज स्टॉक मार्केट में देखे को मिल सकता है। वहीं, एशियन मार्केट में तेजी और अमेरिका बाजार S&P 500 उछाल के ट्रेंड प्रभाव भी घरेलू बाजार पर दिखेगा। बता दें, इंडियन स्टॉक मार्केट आज एक दिन की छुट्टी के बाद खुल रहा है। 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती की वजह से बीएसई और एनएसई मंगलवार को बंद था।
सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स तब 702.68 अंक या फिर 0.91 प्रतिशत की गिरावट के बाद 76847.57 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 207.95 अंक या फिर 0.86 प्रतिशत की गिरावट के बाज 23842.65 अंक पर बंद हुआ। बता दें, सोमवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन उसके बाद बीएसई और एनएसई में रिकवरी देखने को मिली।
एशियन मार्केट ने किया गदगद
आज बुधवार को जापान के Nikkei 225 में 1.14 प्रतिशत, Topix में 0.87 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, साउथ कोरिया के साथ Kospi में 3.02 प्रतिशत, Kosdaq में 1.65 प्रतिशत और हॉन्ग कॉन्ग में 1.65 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। एशियन मार्केट में उछाल की वजह मिडिल ईस्ट से जुड़ी खबर है। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और ईरान दूसरे दौर की बातचीत कर सकते हैं।
गिफ्टी निफ्टी में तेजी
Gift Nifty आज बुधवार को 370 अंक की तेजी के साथ 24228 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। जोकि घरेलू स्तर पर बड़ी तेजी के संकेत दे रहा है। इसके अलावा वाल स्ट्रीट भी अमेरिका-ईरान की संभावित बातचीत से गदगद नजर आ रहा है। Dow Jones Industrial Average में 317.74 अंक या फिर 0.66 प्रतिशत की उछाल के साथ 48535.99 अंक और S&P 500 81.14 अंक या फिर 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 6967.38 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
Nasdaq Composite 455.35 अंक की तेजी के साथ 23639.08 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, Nvidia के शेयरों में 3.78 प्रतिशत, एएमडी के शेयरों में 3.34 प्रतिशत, अमेजन के शेयरों में 3.81 प्रतिशत और माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में 2.25 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। टेक्ला के शेयरों का भाव 3.33 प्रतिशत बढ़ गया। बता दें, एप्पल के शेयर तेजी के ट्रेंड में संघर्ष करते हुए दिखे। कंपनी का शेयर 0.16 प्रतिशत लुढ़क गया।
IMF प्रोजेक्शन
आईएमएफ भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर आशावादी बना हुआ है। ईरान-अमेरिका युद्ध के बाद भी IMF का मानना है कि भारत का जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत वित्त वर्ष 2026-27 में रह सकता है। पहले यह प्रोजेक्शन 6.4 प्रतिशत था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


