
Stock Market: सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का, डॉलर के मुकाबले रुपये रिकॉर्ड लो लेवल पर
Stock Market: सेंसेक्स 400.76 अंक या फिर 0.47 प्रतिशत की गिरावट के बाद 85,231.92 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.47 प्रतिशत या फिर 124 अंक की गिरावट के साथ 26,068.15 अंक पर बंद हुआ है।
Stock Market Closing Today: दो दिन की तेजी के बाद शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 400.76 अंक या फिर 0.47 प्रतिशत की गिरावट के बाद 85,231.92 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.47 प्रतिशत या फिर 124 अंक की गिरावट के साथ 26,068.15 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का आज 85,347.40 अंक पर खुला था। वहीं, निफ्टी 26,109.55 अंक पर खुला था।
Stock Market Live Updates Today @ 3.24 Pm: मार्केट की स्थिति और खराब हो गई है। सेंसेक्स 400.21 अंक या फिर 0.47 अंक टूटकर 85,232.47 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.51 प्रतिशत या फिर 134.90 अंक की गिरावट के बाद 26,056.55 अंक पर ट्रेड कर रहा था। डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और खराब हो गई है। रुपये रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंच गया। 1 डॉलर की कीमत घटकर 89.45 रुपये हो चुका है। पहले रिकॉर्ड लो लेवल 88.80 रुपये था।
Stock Market Live Updates Today 21 nov 2025 @ 11:43 am: शेयर बाजार की स्थिति दिन की शुरुआत की तुलना में और खराब हो गई है। सेंसेक्स और निफ्टी की गिरावट में इजाफा हो गया है। सेंसेक्स 376.15 अंक या फिर 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,256.53 अंक पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 0.43 प्रतिशत या फिर 112.90 अंक की गिरावट के साथ 26079.70 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
Stock Market Live Updates Today Opening Bell: बीते दो कारोबारी दिन की तेजी के बाद शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को बिकवाली देखने को मिल रही है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 165.19 अंक या फिर 0.19 प्रतिशत की गिरावट के बाद 85467.49 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 0.21 प्रतिशत या फिर 54.75 अंक की गिरावट के बाद 26,137.40 अंक पर ट्रेड कर रहा है। बता दें, आज सेंसेक्स 85,347.40 और निफ्टी 26,109.55 अंक पर खुला है।
सेंसेक्स की 30 में 22 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, 08 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। एचसीएल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
कल तेजी के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
गुरुवार को सेंसेक्स 446.21 अंक या फिर 0.52 प्रतिशत की तेजी के बाद 85,632.68 अंक पर बंद हुआ था। महज दो कारोबारी दिन में सेंसेक्स में 959 अंक की तेजी देखने को मिली थी। वहीं, निफ्टी गुरुवार को 139.50 अंक या फिर 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 26192.15 अंक पर बंद हुआ था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





